
इस एक्ट्रेस ने ठुकराए जिन फिल्मों के ऑफर, बाद में हुईं सुपरहिट, अब बोलीं- 'मैंने खुद को बहुत कोसा'
संक्षेप: सोनाली कुलकर्णी ने 'ट्रायल 2' में काजोल के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस, इंडस्ट्री में की गई गलतियों सहित कई सारी बातें चीजों पर अपनी राय रखी। इंटरव्यू में सोनाली ने काजोल की तारीफ की और बताया कि ट्रायल 2 में उन्हें उनके साथ काम करने में कितना मजा आया ।
फिल्म 'दिल चाहता है' से अपनी खास पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी आज इंडस्ट्री में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। सोनाली ने अपने करियर में कई फिल्मों में काम किया है। ऐसे में अब सोनाली ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि उन्होंने एक हिट फिल्म ठुकराई थी, जिसके बाद उन्होंने खुद को बहुत कोसा और उन्हें काफी बुरा लगा। आइए जानते हैं कौन सी है वो फिल्म?

काजोल की करी तारीफ
सोनाली कुलकर्णी हाल ही में टाइम्स नाऊ को अपना इंटरव्यू दिया। इस दौरान एक्ट्रेस ने 'ट्रायल 2' में काजोल के साथ काम करने के अपने एक्सपीरियंस, इंडस्ट्री में की गई गलतियों सहित कई सारी बातें चीजों पर अपनी राय रखी। इंटरव्यू में सोनाली ने काजोल की तारीफ की और बताया कि ट्रायल 2 में उन्हें उनके साथ काम करने में कितना मजा आया ।
इसलिए काजोल हैं सबकी फेवरेट
सोनाली ने कहा, 'मैं काजोल की तारीफ करते नहीं थकूंगी, क्योंकि मैं काजोल के ऑनस्क्रीन काम की बहुत बड़ी प्रशंसक रही हूं। मैं उनसे कई कार्यक्रमों और शोज में मिल चुकी हूं। मुझे उनका अभिनय बेहद पसंद है और मैं हैरान हूं कि अलग-अलग पीढ़ियां उन्हें इतना पसंद करती हैं।' इसके साथ की सोनाली ने कहा, 'हर कोई उनकी एक्टिंग को पसंद करता है, चाहे वह फना हो, कुछ कुछ होता है, दिलवाले या कोई भी फिल्म।'
रिजेक्ट की हुई फिल्में हुईं हिट
सोनाली ने अपने इंटरव्यू में बताया कि कुछ फिल्मों को जिसे उन्होंने रिजेक्ट किया वो बाद हिट साबित हुईं। उन्होंने कहा, 'हे भगवान, बहुत बुरा। मैंने खुद को कोसा है। कुछ प्रोजेक्ट ऐसे भी हैं जिनके बारे में मैंने अपने दोस्तों को सुझाव दिया क्योंकि मेरे पास समय नहीं था और बाद में, मुझे बहुत बुरा लगा... लेकिन आपको इसे सहजता से लेना चाहिए।'

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




