ट्रेड एनालिस्ट की भविष्यवाणी, 2026 की पांच फिल्में कर सकती हैं कमाई का धमाका, ये सबसे बड़ी फिल्म
साल 2026 हिंदी सिनेमा के लिए सबसे खास होने वाला है। ट्रेड एनालिस्ट ने हाल में हुई एक चर्चा के बाद पांच ऐसी फिल्मों का नाम बताया है कि बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला सकती हैं। इस साल रिलीज होने वाली ये पांच खास फिल्में कर सकती हैं जबरदस्त कमाई।
2026 हिंदी फिल्मों के लिए बेहद खास होने वाला है। इस साल सलमान खान, आमिर खान, शाहरुख खान, अक्षय कुमार, अजय देवगन, रणबीर कपूर, विकी कौशल, रणवीर सिंह समेत इंडस्ट्री के तमाम बड़े एक्टर्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दस्तक देने वाली हैं। इन एक्टर्स की फिल्में बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिलाने वाली है। ऐसे में फिल्मों पर अपनी बारीकी नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स ने साल 2026 की टॉप 5 सबसे बड़ी फिल्मों की भविष्यवाणी करते हुए उन्हें बेस्ट बता दिया है। ट्रेड एनालिस्ट ने बताया है कि इस साल आने वाली ये शानदार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाका करने के लिए तैयार हैं।
इस फिल्म को नहीं है प्रमोशन की जरूरत
बॉलीवुड हंगामा ने साल 2026 में आने वाली फिल्मों पर एक्सपर्ट की राय शेयर की है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श, अतुल मोहन, राज बंसल, गिरीश जौहर ने आने वाली फिल्मों पर अपनी राय रखी है। अतुल मोहन ने साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों से एक धुरंधर 2 को बताया। उन्होंने कहा इस फिल्म ने पहले ही अपनी मार्केटिंग इतनी मजबूत कर ली है कि अब वो सीधे थिएटर में धमाका कर सकती है। इस फिल्म को अब किसी प्रमोशन की जरुरत नहीं।
ये हो सकती है साल की सबसे बड़ी फिल्म
राज बंसल ने कहा कि उनके हिसाब से साल 2026 फिल्मों के लिए बहुत बड़ा साल होने वाला है। उनकी उम्मीदें रामयाण, धुरंधर 2, दृश्यम 3, किंग और लव एंड वॉर पर टिकी हुई हैं। राज बंसल ने रामयाण को इस साल की सबसे बड़ी फिल्म बताया। उन्होंने कहा कि रामायण टीवी सीरीज के लिए भी लोगों में क्रेज देखा गया था अब रामयाण के लिए भी वैसी ही उम्मीदें हैं।
रणबीर के लिए खास होने वाला है साल
तरण आदर्श ने कहा कि ये साल रणबीर कपूर के नाम रहने वाला है। एनिमल के बाद वो संजय लीला भंसाली की लव एंड वॉर से वापसी कर रहे हैं , उसके बाद रामायण में नजर आएंगे। अतुल मोहन ने कहा कि विकी कौशल भी छावा के बाद आ रहे हैं तो दोनों के लिए ये खास फिल्म होने वाली है। एक्सपर्ट्स ने राजा शिवाजी, आवारापन 2 पर भी भरोसा जताया। गिरीश जौहर ने कहा कि इस साल अगर भारत में ही कोई फिल्म 1000 करोड़ कमा ले तो कोई नई बात नहीं होगी। इस साल स्टार्स की फिल्में आ रही हैं।
ये हैं टॉप 5 फिल्म जिनसे हैं एक्सपर्ट्स को उम्मीदें
ट्रेड एनालिस्ट के मुताबिक इस साल सबसे बड़ी फिल्म रामायण होने वाली है, जिससे सबसे ज्यादा उम्मीदें हैं और ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल हो सकती हैं। इसके अलावा धुरंधर 2 जो धमाकेरदार ओपनिंग के लिए तैयार है। लव एंड वॉर, किंग और दृश्यम 3 सबसे ज्यादा पसंद की जा सकती हैं। ये हैं एक्सपर्ट के मुताबिक वो फिल्में जो बॉक्स ऑफिस के नंबर हिलाने का दम रखती हैं।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




