टॉक्सिक की धमाकेदार ओपनिंग, लेकिन रेटिंग में निकली हवा! धुरंधर 2 और केजीएफ 2 के आगे टेके घुटने

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यश की टॉक्सिक बॉक्स ऑफिस पर तो कमाल कर रही है, लेकिन आईएमडीबी पर फिल्म को अच्छी रेटिंग नहीं मिली है। आईएमडीबी रेटिंग के मामले में टॉक्सिक धुरंधर 2 और केजीएफ 2 से काफी पीछे है। 

Toxic vs Dhurandhar vs KGF2 IMDb rating
टॉक्सिक की आईएमडीबी रेटिंग के मामले में झटका

सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर यश की टॉक्सिक ने कमाल कर दिया है। पहले दिन ही फिल्म ने 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली थी। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल तो कर रही है, लेकिन फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग काफी खराब है। अगर केजीएफ 2 और रणवीर सिंह की धुरंधर 2 से फिल्म की तुलना करें, तो आईएमडीबी रेटिंग के मामले में टॉक्सिक काफी पीछे है।

टॉक्सिक पहले 19 मार्च को रिलीज होने वाली थी। अगर ऐसा होता, तो दर्शकों को बॉक्स ऑफिस पर एक बड़ा क्लैश देखने को मिलता। 19 मार्च को रणवीर सिंह की धुरंधर 2 रिलीज हुई थी। अगर धुरंधर 2 के साथ फिल्म रिलीज होती, तो दोनों ही फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर एक दूसरे से कड़ी टक्कर मिलती। लेकिन आईएमडीबी रेटिंग के मामले में यश की टॉक्सिक मात खा जाती।

कितनी मिली है टॉक्सिक को आईएमडीबी रेटिंग?

सुपरस्टार यश की क्राइम एक्शन थ्रिलर फिल्म टॉक्सिक को केवल 4.3 आईएमडीबी रेटिंग मिली है। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग साफ बताती है कि फिल्म लोगों के दिलों पर राज नहीं कर पाई है। हालांकि, यश की फैन फॉलोइंग की वजह से लोग फिल्म को सिनेमाघरों में देखने जा रहे हैं जिसकी वजह से फिल्म की कमाई अच्छी हो रही है।

टॉक्सिक की आईएमडीबी रेटिंग

कितनी है धुरंधर: द रिवेंज की आईएमडीबी रेटिंग?

धुरंधर 2 की आईएमडीबी रेटिंग की बात करें तो इस फिल्म को 8.2 आईएमडीबी रेटिंग मिली है। फिल्म में रणवीर सिंह एक स्पाई की भूमिका में नजर आए हैं जो पाकिस्तान जाकर भारत के दुश्मनों को खत्म करते हैं। धुरंधर 2 को काफी ज्यादा पसंद किया गया था। बता दें, बुधवार को राम गोपाल वर्मा ने एक पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने लिखा कि अब वो धुरंधर दोबारा देख रहे हैं।

धुरंधर 2 की आईएमडीबी रेटिंग

टॉक्सिक और धुरंधऱ 2 की कैसे होनी लगी चर्चा?

टॉक्सिक की रिलीज के दिन आया राम गोपाल वर्मा का ये पोस्ट काफी वायरल हुआ। लोगों ने कहा कि राम गोपाल वर्मा ने बिना नाम लिए टॉक्सिक पर वार किया है। राम गोपाल वर्मा के इस पोस्ट के बाद से ही लोग टॉक्सिक और धुरंधर 2 की तुलना भी करने लगे थे।

केजीएफ 2 को कितनी मिली है आईएमडीबी रेटिंग?

यश केवल रणवीर सिंह से ही आईएमडीबी के मामले में मात नहीं खाए हैं। टॉक्सिक यश की अपनी फिल्म केजीएफ 2 से भी आईएमडीबी रेटिंग के मामले में मात खाई है। केजीएफ 2 की आईएमडीबी रेटिंग भी 8.2 है। केजीएफ 2 साल 2022 में रिलीज हुई थी। केजीएफ भी यश की उन फिल्मों में से है जिन्होंने पहले दिन ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिक ने भी यही कमाल दिखाया है।

केजीएफ 2 आईएमडीबी रेटिंग
Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडटॉक्सिक: धमाकेदार ओपनिंग, रेटिंग में फ्लॉप! धुरंधर 2 और KGF 2 के आगे निकली हवा