
टॉक्सिक के टीजर पर बवाल: यश के कार वाले इंटीमेट सीन की हुई शिकायत, ऐक्शन लेने की मांग
यश की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक के टीजर पर विवाद हो गया है। बीती 8 जनवरी को रिलीज हुए इंट्रोडक्शन सीन में यश गाड़ी में एक लड़की के साथ इंटीमेट होते दिखते हैं। इस पर कर्नाटक स्टेट विमिन कमीशन ने सीबीएफसी से शिकायत की है।
यश की अपकमिंग फिल्म टॉक्सिक अपने बोल्ड सीन की वजह से कॉन्ट्रोवर्सी में आ गई है। मूवी का टीजर 8 जनवरी को रिलीज हुआ था। इसमें यश के कैरेक्टर राया का इंट्रोडक्शन दिखाया गया था। टीजर में गाड़ी के अंदर इंटिमेट सीन दिया है। इस सीन पर आम आदमी पार्टी की महिला विंग ने आपत्ति जताई है और कर्नाटक स्टेट विमिन कमीशन से टीजर बैन करने की मांग की है।
विजुअल्स हटाने की मांग
यश की फिल्म टॉक्सिक के टीजर पर विवाद शुरू हो गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को आम आदमी पार्टी ने कर्नाटक स्टेट विमिन कमिशन से शिकायत की। आम आदमी पार्टी की स्टेट महिला विंग की लीडर्स कमिशन से मिलीं और विजुअल्स को अश्लील बताते हुए इन पर आपत्ति जताई है। विंग ने टीजर से इन विजुअल्स को हटाने के साथ ऐक्शन लेने की मांग भी की है।
महिलाओं-बच्चों पर डालेगा बुरा असर
शिकायत मिलने के बाद कर्नाटक स्टेट कमिशन फॉर विमिन ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन को लेटर लिखकर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। आम आदमी पार्टी की स्टेट सेक्रेटरी ऊषा मोहन का दावा है, 'इस मूवी के टीजर में दिखाया अश्लील कंटेंट महिलाओं और बच्चों की सोशल वेल-बीइंग को गंभीर नुकसान पहुंचा रहा है। ये सीन बिना उम्र की चेतावनी के पब्लिक डोमेन में रिलीज कर दिए गए हैं, ये महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाला और कन्नड़ संस्कृति का अपमान है।'

टीजर बैन करने की मांग
समाज और खासकर नाबालिगों पर इसके बुरे प्रभाव को देखते हुए 'आप' ने कमिशन से दखल देने की अपील की है और टीजर को सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म से बैन करने की मांग की है। पार्टी का कहना है, 'आम आदमी पार्टी की महिला विंग की तरफ से हम विमिन कमिशन से अपील करते हैं कि इस मामले को गंभीरता से लें और राज्य की संस्कृति और संस्कारों को बनाए रखने के लिए तुरंत ऐक्शन लें।'
क्या था टीजर
टॉक्सिक मूवी 19 मार्च को धुरंधर के साथ रिलीज हो रही है। मूवी का टीजर यश के बर्थडे पर रिलीज हुआ जिसको सोशल मीडिया पर मिले-जुले रिएक्शंस मिल रहे हैं। टीजर करीब 2.51 मिनट का है। इसमें बोल्ड और हिंसक सीन दिखाई दिए हैं। टीजर आने के बाद कई लोगों ने सोशल मीडिया पर लिखा था कि यूट्यूब पर बिना वॉर्निंग के ऐसे टीजर रिलीज करना ठीक नहीं है।

लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो: काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2021 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह 2021 में ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
B.Sc (बायोलॉजी) और जर्नलिज्म ऐंड मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़, ओटीटी सजेशंस और टीवी रियलिटी शोज कवरेज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और ऐनालिसिस
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




