टॉक्सिक के टीजर में यश का फैन्स को तगड़ा सरप्राइज, होगा डबल रोल? धुरंधर 2 क्लैश पर दिया साफ मैसेज

Feb 20, 2026 11:58 am ISTKajal Sharma लाइव हिन्दुस्तान
share

टॉक्सिक के टीजर में यश ने अपने फैन्स को बड़ा सरप्राइज दिया है। अब चर्चा तेज हो गई है कि मूवी में यश का डबल रोल हो सकता है। वहीं धुरंधर 2 से क्लैश पर भी मेकर्स ने साफ मैसेज दिया है।

टॉक्सिक के टीजर में यश का फैन्स को तगड़ा सरप्राइज, होगा डबल रोल? धुरंधर 2 क्लैश पर दिया साफ मैसेज

यश की अपकमिंग मूवी टॉक्सिक का ऑफिशियल टीजर रिलीज होते ही चर्चा में आ गया है। इससे पहले मूवी में यश का इंट्रोडक्शन सीन रिलीज हुआ था। अब 1 मिनट 55 सेकंड का टीजर रिलीज किया गया है। टीजर काफी वॉइलेंट है और इसके सीन्स कमजोर दिल वालों को विचलित कर सकते हैं। हालांकि यश के फैन्स टीजर को देखकर काफी एक्साइटेड हैं। टीजर पर लोगों के काफी रिएक्शंस दिख रहे हैं। लास्ट सीन ने लोगों को चौंकाया। वहीं धुरंधर 2 से क्लैश पर भी मेकर्स ने साफ मैसेज दिया है। यहां देखें टॉक्सिक के टीजर के हाइलाइट्स।

यश ने फैन्स को दिया सरप्राइज

टीजर की शुरुआत होती है जिसमें यश का हाथ दिखता है जिसमें वह कांच का ग्लास और शराब लिए रहते हैं। इसके बाद कुछ इंटीमेट,वॉइलंट सीन दिखते हैं और यश की बैक दिखती है। यश का खतरनाक गेज है जिसमें उनकी आंखें लाल दिखाई दे रही हैं। फिर एक के बाद एक वॉइलंट सीन दिखाई देते हैं जो कि सॉफ्ट हार्टेड लोगों के लिए वाकई टॉक्सिक हैं। 1.30 मिनट तक यश दाढ़ी में दिखते हैं। इसके बाद यश का क्लीन शेवेन लुक दिखता है। यश के फैन्स लिख रहे हैं कि उन्हें बिना दाढ़ी में देखना सरप्राइज है।

मेकर्स का धुरंधर को मैसेज

टीजर के आखिर में फिल्म की रिलीज डेट दिखाई देती है। 19 मार्च 2026 यानी धुरंधर 2 से फिल्म का क्लैश पक्का है। कई रिपोर्ट्स आ रही थीं कि धुरंधर 2 की डिमांड देखते हुए मेकर्स टॉक्सिक रिलीज पोस्टपोन कर सकते हैं। फिलहाल इन चर्चों पर फुलस्टॉप लग गया है।

फिल्म में यश का डबल रोल?

टीजर देखकर कई लोग कयास लगा रहे हैं कि टॉक्सिक में यश का डबल रोल हो सकता है। एक लुक में उनके बड़े बाल और दाढ़ी दिख रही है। वहीं लास्ट में वह बिना दाढ़ी के दिखे। यश के फैन्स को उनके बिना दाढ़ी वाले लुक की उम्मीद नहीं थी। इसे लेकर एक्साइटमेंट काफी बढ़ गया है। बता दें कि यश को लोगों ने कई साल से दाढ़ी वाले लुक में ही देखा जा रहा है। इस फिल्म में उनका ये लुक लोगों को जबरदस्त लगा। कुछ लोग ये भी लिख रहे हैं कि बिना दाढ़ी के साइड से वह सूर्य कुमार जैसे दिख रहे हैं। कुछ लोग टॉक्सिक में बाप-बेटा थिअरी के भी कयास लगा रहे हैं। एक ने लिखा है, डैडी और सन का रोल है यश का।

भिड़े धुरंधर-टॉक्सिक फैन्स

एक ने लिखा है, बिना दाढ़ी और छोटे बाल, बॉक्स ऑफिस जरूर फटेगा। टीजर के कॉमेंट सेक्शन में धुरंधर और टॉक्सिक के फैन्स में भी भिड़ंत दिख रही है। एक फैन ने लिखा है जंग होगी तो जीतेगा रॉकी भाी। एक ने यह भी लिखा है कि वह धुरंधर और टॉक्सिक का क्लैश नहीं चाहता क्योंकि दोनों फिल्में जबरदस्त होने वाली हैं।

Kajal Sharma

लेखक के बारे में

Kajal Sharma

शॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।


करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।


एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।