

यश अपनी फिल्म टॉक्सिक को लेकर खबरों में बने हुए हैं। 26 अगस्त को थिएटर में रिलीज हुई फिल्म को ऑडियंस की तरफ से खास रिएक्शन नहीं मिल रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अरविंद का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है। इस बयान में प्रोड्यूसर ने एक्टर के स्टारडम पर सवाल उठाया था। अब यश की मां पुष्पा अरुणकुमार बेटे के बचाव में सामने आई हैं।
साल 2023 में फिल्म प्रोड्यूसर अल्लू अर्जुन ने एक बयान दिया था। उन्होंने कहा था, केजीएफ से पहले यश की की कोई पहचान नहीं थी। अब यश की मां पुष्पा ने बिना किसी का नाम लिए हाल में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि केजीएफ से पहले उनका बेटा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुका था। उन्होंने कहा, केजीएफ से पहले, यश ने पांच बैक-टू-बैक हिट दिए। तो, अगर वह एक साधारण व्यक्ति है, जैसा कि आप दावा करते हैं, कोई नहीं है, तो आपको को धमकी क्यों दी जाती है? वह आतंकवादी नहीं है। यह पूछने की जरूरत नहीं है कि वो केजीएफ से पहले कौन था। उसने इससे पहले अच्छी फिल्में दी थीं। इसके अलावा, वो कुछ अन्य लोगों की तरह अमीरी में पैदा नहीं हुआ था। वह एक बस ड्राइवर का बेटा है जो अपने दम पर टॉप पर पहुंच गया। एक मां के रूप में, मुझे उस पर गर्व है।’
यश की मां पुष्पा ने आगे कहा कि उनके बेटे को सफलता एक रात में नहीं मिली है। उन्होंने कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री में सालों बिताए हैं। उन्होंने ऑडियंस के बीच अपनी पहचान पहले से बनाई उसके बाद उन्हें केजीएफ मिली जिससे वो पैन इंडिया फेस बन पाए।
हाल में यश को रजत शर्मा के टीवी शो 'आपकी अदालत' में देखा गया था। इस दौरान उन्होंने साफ किया था कि सफलता किसी एक इंसान की नहीं होती है। बातचीत के दौरान उन्होंने अपनी पूरी टीम की मेहनत को सराहा था। उन्होंने एक लीड एक्टर की जिम्मेदारी की भी बात की। और कहा था कि आज की ऑडियंस बहुत समझदार है, उन्हें सही और अच्छे काम की समझ है।
बता दें, यश अपनी फिल्म टॉक्सिक के बॉक्स ऑफिस को लेकर खबरों में बने हुए हैं। करीब 6 दिन पहले रिलीज हुई टॉक्सिक से ऑडियंस को उम्मीदें थीं, लेकिन ऑडियंस रिएक्शन, रिव्यू के बाद फिल्म के कलेक्शन में तेजी से गिरावट आ गई है। पहले दिन 101 करोड़ रुपए के साथ ओपनिंग करने वाली ये फिल्म वीकेंड पर इसके आधे से भी कम 48 करोड़ तक सिमट गई। फिल्म की कुल कमाई 214 करोड़ से पार हो गई है। वर्ल्डवाइड ये कलेक्शन 285 करोड़ रुपए के करीब है।
परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी