‘टॉक्सिक’ की OTT रिलीज डेट, थिएटर्स में झटका खाने के बाद मेकर्स खेल सकते हैं बड़ा दांव

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Yash Movie Toxic OTT Release: यश की ‘टॉक्सिक’ 26 अगस्त के दिन सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। वहीं अब एक महीने के अंदर ये फिल्म ओटीटी पर दस्तक देने वाली है।

Toxic Release date
टॉक्सिक की ओटीटी रिलीज डेट

यश की 'टॉक्सिक' का बॉक्स ऑफिस पर प्रदर्शन भले ही उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा, लेकिन फिल्म को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी अभी भी खत्म नहीं हुई है। 'KGF 2' के बाद यश की इस पैन-इंडिया फिल्म का अब ओटीटी पर इंतजार किया जा रहा है। खबर है कि फिल्म इसी महीने ओटीटी पर दस्तक देने वाल है। आइए आपको बताते हैं कि फिल्म कब और कहां रिलीज हो सकती है।

कब और कहां रिलीज होगी ‘टॉक्सिक’?

123Telugu की रिपोर्ट के मुताबिक, यश की 'टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन-अप्स' 25 सितंबर 2026 को जी5 पर स्ट्रीम हो सकती है। हालांकि, अभी तक फिल्म के मेकर्स या जी5 की ओर से ओटीटी रिलीज डेट को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। अगर यह तारीख सही साबित होती है तो फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने के करीब एक महीने बाद ही डिजिटल प्लेटफॉर्म पर आ जाएगी।

टॉक्सिक फ्लॉप हुई या हिट, 'आदिपुरुष' से भी बड़ी डिजास्टर साबित हुई फिल्म?

‘टॉक्सिक’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘टॉक्सिक’ का बजट 500 से 600 करोड़ बताया जा रहा है। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, यश की फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 249.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 340.98 करोड़ रुपये की कमाई की है।

बॉक्स ऑफिस का असर डिजिटल डील पर भी पड़ा?

फिल्म की ओटीटी डील को लेकर भी काफी समय से चर्चा चल रही है। बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के अनुसार, मेकर्स डिजिटल राइट्स के लिए 200 करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम मांग रहे थे। वहीं, एक बड़े ओटीटी प्लेटफॉर्म की ओर से करीब 150 करोड़ रुपये का ऑफर दिए जाने की बात सामने आई थी। हालांकि, सिनेमाघरों में फिल्म के उम्मीद से कमजोर प्रदर्शन के बाद डिजिटल राइट्स की कीमत को लेकर बातचीत में बदलाव आने की खबरें हैं।

यश की टॉक्सिक का इंग्लिश वर्जन थिएटर से हटाया गया, नहीं मिल रही थी ऑडियंस

OTT पर आएगा ‘टॉक्सिक’ का बदला हुआ वर्जन?

'टॉक्सिक' के ओटीटी वर्जन को लेकर एक और दिलचस्प खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि मेकर्स डिजिटल दर्शकों के लिए फिल्म का अलग या एडिटेड कट तैयार कर सकते हैं। हालांकि, इस बारे में भी अभी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में यह देखना दिलचस्प होगा कि ओटीटी पर दर्शकों को फिल्म का वही वर्जन देखने को मिलता है या इसमें कुछ बदलाव किए जाते हैं।

क्या है 'टॉक्सिक' की कहानी?

'टॉक्सिक' में यश ने एक गैंगस्टर का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी आजादी के बाद के गोवा में सेट की गई है। फिल्म का निर्देशन गीतू मोहनदास ने किया है। फिल्म में यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत अहम भूमिकाओं में हैं। फिल्म का संगीत रवि बस्रूर ने तैयार किया है।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडटॉक्सिक की OTT रिलीज, थिएटर्स में झटका खाने के बाद मेकर्स खेल सकते हैं बड़ा दांव