
विवादों में फंसी टॉक्सिक, ईसाई समुदाय ने दर्ज कराई शिकायत, सेंसर बोर्ड के सामने रखी ये मांग
Toxic Controversy: ‘टॉक्सिक’ का अभी सिर्फ टीजर आया है और फिल्म विवादों में फंस गई है। पहले महिला आयोग ने और अब 'नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन' (NCF) इन आपत्ति जताई है।
यश की पैन इंडिया फिल्म ‘टॉक्सिक’ पहले ट्रेलर की वजह से विवादों में फंस गई है। पहले महिला आयोग ने टीजर में दिखाए गए सेक्स सीन की आलोचना की थी। वहीं अब एक ईसाई समुदाय ने सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) के पास शिकायत दर्ज कराई है। उनका दावा है कि टीजर की वजह से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
1. ईसाई समुदाय की मांग
'नेशनल क्रिश्चियन फेडरेशन' (NCF) ने फिल्म के टीजर के खिलाफ सेंसर बोर्ड (CBFC) और सरकार से शिकायत दर्ज कराई है।
आरोप: टीजर में कब्रिस्तान (Cemetery) के बाहर कार में सेक्स सीन दिखाया गया है। इस सीन के तुरंत बाद कब्रिस्तान के अंदर गोलीबारी होती है। वहां मौजूद धार्मिक प्रतीकों, खास तौर पर ‘आर्कएंजल माइकल’ (Archangel Michael) की मूर्ति का चित्रण गलत तरीके से किया गया है, जिससे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
मांग: उन्होंने मांग की है कि इस टीजर को यूट्यूब और अन्य प्लेटफॉर्म से तुरंत हटाया जाए।
2. महिला आयोग और अश्लीलता का विवाद
टीजर में दिखाए गए सेक्स सीन को लेकर काफी बवाल मचा हुआ है। महिला आयोग ने इस सीन के चित्रण पर नाराजगी जताई है।कई लोगों ने इसे 'अनावश्यक' और 'अश्लील' बताया है। विवाद इतना बढ़ गया कि टीजर में दिखने वाली एक्ट्रेस बीट्रिज टौफेनबाक (Beatriz Taufenbach) ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट तक डिलीट कर दिया।

3. अनुराग कश्यप का बचाव
फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप इस फिल्म के समर्थन में आए हैं। विरोध करने वालों को 'पाखंडी' बताते हुए उन्होंने कहा कि जब पुरुष एक्टर शर्ट उतारते हैं या माचोमैन बनते हैं तो कोई सवाल नहीं करता, लेकिन जब एक महिला अपनी कामुकता (sexuality) को दिखाती है, तो समाज को दिक्कत होने लगती है।

4. फिल्म के बारे में खास बातें
निर्देशक: गीतू मोहनदास (Geethu Mohandas)।
स्टार कास्ट: यश के साथ नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी और अक्षय ओबेरॉय जैसे बड़े सितारे नजर आएंगे।
रिलीज डेट: फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में आएगी।
बॉक्स ऑफिस क्लैश: बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' (Dhurandhar 2) से होने वाली है।
बड़ा सवाल
फिल्म के मेकर्स (KVN Productions) कानूनी और सामाजिक विरोध का सामना कर रहे हैं। अब देखना ये है कि क्या वे टीजर से इन विवादित सीन्स को हटाते हैं या नहीं।

लेखक के बारे में
Vartika Tolaniवर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।
करियर का सफर
वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।
पढ़ाई-लिखाई (Education)
वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।
खासियत और हुनर (Expertise)
एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।
विजन
वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।
और पढ़ेंलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




