Toxic: लीक हो गई फिल्म 'टॉक्सिक' की कहानी! ऐसा होगा सुपरस्टार यश का किरदार?

Feb 18, 2026 01:32 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share

Toxic Movie Story: फिल्म टॉक्सिक में कैसा होगा यश का किरदार? क्या होगी फिल्म की कहानी? ये कुछ ऐसे सवाल हैं जिनके जवाब हर कोई जानना चाहता है। फिल्म के टीजर के अलावा अभी तक कहानी के बारे में बहुत कुछ सामने नहीं आया है।

Toxic: लीक हो गई फिल्म 'टॉक्सिक' की कहानी! ऐसा होगा सुपरस्टार यश का किरदार?

साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की अपकमिंग फिल्म 'टॉक्सिक - ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' सिनेमाघरों में 19 मार्च को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का टीजर काफी चर्चा में रहा था लेकिन दिलचस्प बात यह है कि इस फिल्म के टीजर के अलावा इसके बारे में अभी तक कुछ खास जानकारी बाहर नहीं आई है। फैंस अपने चहेते एक्टर को एक बार फिर राउडी अवतार में देखने के लिए बेचैन हैं, लेकिन फिल्म की कहानी क्या होगी? इस बारे में अभी तक किसी को कुछ खास पता नहीं है। लेकिन अब पहली बार मूवी के बारे में कुछ ठोस बातें सामने आई हैं जो दर्शकों का एक्साइटमेंट लेवल बढ़ाने के लिए काफी होंगी।

क्या होगी यश की फिल्म टॉक्सिस की कहानी?

फिल्म के UAE डिस्ट्रिब्यूटर फार्स फिल्म्स ने फिल्म की कहानी के बारे में जानकारी अपनी वेबसाइट पर जारी की है। यह सुपरस्टार यश की फिल्म के बारे में काफी कुछ बताता है। वेबसाइट पर बताया गया है कि फिल्म टॉक्सिक की कहानी का प्लॉट 1940 और 1970 के गोवा में रचा गया है। वेबसाइट पर फिल्म के सिनॉप्सिस में लिखा गया है, '1940 के दशक से शुरू होकर 1970 के दशक के बीच गोवा में घटित होती 'टॉक्सिक' एक क्रूरता भरी एक्शन-थ्रिलर मूवी है जो स्वर्ग जैसी इस जमीन के नीचे पनप रहे करप्शन की गहराई में उतरती है।' कहानी के प्लॉट में ही फिल्म में यश का किरदार क्या होगा इस बारे में भी बताया गया है।

फिल्म में क्या होगा सुपरस्टार यश का रोल?

फिल्म के सिनॉप्सिस के बारे में बताया गया है कि लगातार बढ़ते बिजनेस वाले दौर की धुंधली परछाइयों और बढ़ते क्रिमिनल गैंग्स की इस जमीन पर एक व्यक्ति खून-खराबे, खौफ और धोखे की बुनियाद पर अपना साम्राज्य खड़ा करता है। फिल्म को 18+ रेटिंग दी गई है और कहानी के बारे में आगे लिखा गया है- सत्ता मुफ्त में नहीं मिलती, बल्कि छीनी जाती है, और हमेशा इसकी कीमत चुकानी पड़ती है। जैसे-जैसे तस्करी के रास्ते वॉर फील्ड बनते जाते हैं और वफादारी शक में तब्दील होती है, वैसे-वैसे डर ही जीने का जरिया बन जाता है।

इस बार KGF से भी ऊपर लेवल होगा एक्शन

फिल्म की कहानी के बारे में लिखा गया है कि कहानी का सबसे दमदार ट्विस्ट यह है कि कैसे आखिर में यह सच खुलेगा कि यश के किरदार के भीतर का अंधेरा उसके बाहर के फैसलों से कहीं ज्यादा ताकतवर है। फिल्म को 18+ रेटिंग दिया जाना ही इस बात की तरफ इशारा करता है कि गीतु मोहनदास के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में किस हद का एक्शन और ब्रूटैलिटी रहने वाली है। एक तरफ जहां फिल्म की रिलीज डेट को लेकर कनफ्यूजन बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ हर कोई KGF2 के बाद यश को एक बार फिर दमदार एक्शन करते देखने को बेताब है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।