टॉक्सिक ने एडवांस बुकिंग में ही कर दिया कमाल, बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे यश?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सुपरस्टार यश की टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। एडवांस बुकिंग में ही फिल्म कमाल करती नजर आ रही है। अब फिल्म का फर्स्ट डे कैसा होता है, ये देखना दिलचस्प होगा। 

Toxic Advance Booking Collection
टॉक्सिक का एडवांस बुकिंग कलेक्शन में दिखा दम

यश की मोस्ट एंटिसिपेटेड फिल्म टॉक्सिक जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग भी शुरू हो गई है। यश की फिल्म ने एडवांस बुकिंग कलेक्शन में ही कमाल करती दिख रही है। रात 10 बजे तक फिल्म ने 13 करोड़ (ब्लॉक सीट्स के साथ) से ज्यादा की कमाई कर ली है।

यश की टॉक्सिक का जलवा

sacnilk.com के मुताबिक, यश की टॉक्सिक ने भारत में 7.72 करोड़ (बिना ब्लॉक सीट्स के) की कमाई कर ली है। वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म का एडवांस बुकिंग कलेक्शन 13.88 करोड़ हो गया है।

किस भाषा में हुई कितनी कमाई?

यश की फिल्म के कन्नड़ भाषा में 1 लाख से ज्यादा टिकट बिक गए हैं। वहीं, फिल्म का कलेक्शन 5.28 करोड़ से ज्यादा हुआ है। हिंदी भाषा में फिल्म के 65 हजार से ज्यादा टिकट बिके हैं और फिल्म का कलेक्शन 2.43 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है।

क्या केजीएफ के ओपनिंग डे कलेक्शन को पछाड़ पाएगी टॉक्सिक?

यश की एडवांस बुकिंग का डेटा इस ओर इशारा कर रहा है कि फिल्म को बंपर ओपनिंग मिलने वाली है। फिल्म पहले ही दिन करोंड़ों छापने वाली है। यश की टॉक्सिक के बीच बता दें यश की आखिरी फिल्म केजीएफ 2 रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई की थी। अब टॉक्सिक क्या केजीएफ का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं, ये देखना दिलचस्प होगा।

केजीएफ 2 ने पहले दिन कितनी की थी कमाई?

केजीएफ चैप्टर 2 ने दुनियाभर में 1000 करोड़ से भी ज्यादा की कमाई की थी। वहीं, ओपनिंग डे पर फिल्म की कमाई 53.95 करोड़ (नेट) हुई थी। केजीएफ चैप्टर 2 को बॉक्स ऑफिस पर अपार सफलता मिली थी।

गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट की है फिल्म

टॉक्सिक की बात करें तो इस फिल्म को गीतू मोहनदास ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और अक्षय ओबेरॉय जैसे कलाकार नजर आएंगे। टॉक्सिक में दर्शकों को बोल्ड सीन्स, दमदार एक्शन और खौफनाक हिंसा के सीन्स देखने को मिलेंगे।

12000 स्क्रीन्स पर रिलीज की जाएगी फिल्म

बता दें, सेंसर बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने बिना किसी कट के यश की टॉक्सिक को पास किया है। इस फिल्म को ए सर्टिफिकेट मिला है। फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 12 मिनट रखा गया है। लॉयंसगेट प्ले इसे 12,000 स्क्रीन्स पर वर्ल्डवाइड रिलीज करने वाला है।

बता दें, ये साल यश के लिए काफी खास है। टॉक्सिक के बाद यश की एक और बड़ी फिल्म रिलीज होनी है। इस फिल्म का नाम है रामायण। हालांकि, रामायण के पहले पार्ट में यश के किरदार की कहानी इतनी फोकस में नहीं रहेगी। फिल्म में यश ने रावण का किरदार निभाया है।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडटॉक्सिक ने एडवांस बुकिंग में ही कर दिया कमाल, बॉक्स ऑफिस पर छाएंगे यश?