Toxic Day 1: यश की 'टॉक्सिक' का धमाका! 5 घंटों में ढहे 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' भी छूटी पीछे

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Toxic Day 1 Box Office Collection: यश की ‘टॉक्सिक’ ने सिर्फ 5 घंटों में ही 5 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ को भी पीछे छोड़ दिया है।

Toxic Day 1 Collection till 11AM
टॉक्सिक का 11 बजे तक का कलेक्शन

Toxic Day 1 Box Office Collection: यश की 'टॉक्सिक' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फैंस की एक्साइटमेंट को देखते हुए इस फिल्म का पहला शो सुबह 6 बजे रखा गया था। मतलब 11 बजे तक इस फिल्म को रिलीज हुए 5 घंटे हो गए हैं। आपको ये बात जानकारी हैरानी होगी कि 5 घंटों में इस फिल्म ने साल 2026 में रिलीज हुई 5 फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है।

11 बजे तक 'टॉक्सिक' ने कमाए इतने करोड़

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, सुबह 11 बजे तक यश की 'टॉक्सिक' ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 27.45 करोड़ रुपये की कमाई कर डाली है। गौर करने वाली बात ये है कि इस फिल्म के हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कलेक्शन किया है। जी हां, 'टॉक्सिक' के हिंदी वर्जन ने 11.92 करोड़ रुपये, कन्नड़ वर्जन ने 9.12 करोड़ रुपये, मलयालम वर्जन ने 0.47 करोड़ रुपये, तमिल वर्जन ने 1.30 करोड़ रुपये और तेलुगू वर्जन ने 4.64 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।

टॉक्सिक

Video: टॉक्सिक का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने पहुंचे फैंस, थिएटर्स के बाहर ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया जश्न

इन 5 फिल्मों को छोड़ा पीछे

'टॉक्सिक' ने पहले दिन 11 बजे तक 27.45 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं आलिया की 'एल्फा' ने डे 1 पर 9.25 करोड़ रुपये, इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने 22 करोड़ रुपये, अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' ने 15.25 करोड़ रुपये, अजय देवगन की 'धमाल 4' ने 14 करोड़ रुपये और शाहिद कपूर की 'कॉकटेल 2' ने 16.20 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।

कौन हैं 3 नेशनल अवॉर्ड्स जीत चुकीं वो लेडी डायरेक्टर, जिनकी 'टॉक्सिक' से यश कल मचाएंगे गदर?

यश की टॉक्सिक को लेकर स्पेशल रिक्वेस्ट

पहले दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

टॉक्सिक - 27.45 करोड़ रुपये (सुबह 11 बजे तक का डेटा)

आवारापन 2 - 22 करोड़ रुपये

कॉकटेल 2 - 16.20 करोड़ रुपये

वेलकम टू द जंगल - 15.25 करोड़ रुपये

धमाल 4 - 14 करोड़ रुपये

एल्फा - 9.25 करोड़ रुपये

टॉक्सिक

टॉक्सिक के हिंदी वर्जन पर चली कैंची, जानिए सेंसर बोर्ड की ने कौन से सीन बदले, क्या किया डिलीट

‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग

यश के अलावा इस फिल्म में कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसे दिग्गज कलाकार हैं। Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘टॉक्सिक’ की 18,48,067 टिकटों की बंपर एडवांस बुकिंग हुई है। इस शानदार रिस्पॉन्स के दम पर फिल्म ने रिलीज होने से पहले ही 58.27 करोड़ का शानदार कलेक्शन कर लिया है।

‘टॉक्सिक’ का ट्रेलर

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडटॉक्सिक का धमाका! 5 घंटों में ढहे 5 फिल्मों के रिकॉर्ड, आवारापन 2 भी छूटी पीछे