Toxic BO Day 7: वीकडेज में सुस्त पड़ी यश की फिल्म टॉक्सिक, एक हफ्ते में सिर्फ इतना हुआ कलेक्शन

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यश की फिल्म टॉक्सिक वीकडेज में बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए स्ट्रगल कर रही है। पहले दिन 100 करोड़ के साथ शुरुआत करने वाली ये फिल्म अब 7 वें दिन इतनी कमाई कर पाई है। जानिए अब तक का कलेक्शन-

yash movie toxic
यश की टॉक्सिक का कलेक्शन

यश स्टारर फिल्म टॉक्सिक पहले दिन के धमाका के बाद बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती नजर आ रही है। फिल्म ने ओपनिंग वाले दिन 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई के साथ शुरुआत की थी। उम्मीद थी कि फिल्म वीकेंड पर धमाका करेगी। लेकिन ऑडियंस रिव्यू के बाद बॉक्स ऑफिस कलेक्शन बदल गया। यश का फैन बेस भी अब फिल्म की अच्छी कमाई करने में मदद नहीं कर पा रहा है। वीकडेज की बात करें तो फिल्म 10 करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पा रही है।


टॉक्सिक केमंगलवार कलेक्शन

यश की फिल्म टॉक्सिक ने अपने पहले सोमवार को 7 करोड़ रुपए से ज्यादा का बिजनेस किया था। 7 वें दिन यानी मंगलवार को फिल्म 8 करोड़ से ऊपर की कमाई करने में कामयाब हुई है। लेकिन अगर हम यश के स्टारडम और टॉक्सिक के लेवल की फिल्मों की बात करें तो आमतौर पर बड़ी फिल्में पहले वीकडेज में भी परफॉर्म करती देखी गई हैं। लेकिन यश की फिल्म टॉक्सिक को मिले खराब रिव्यू ने मेकर्स की कमाई पर पानी फेर दिया है। ये रहा फिल्म की कमाई का अब तक कलेक्शन-

टॉक्सिकनेट कलेक्शन
डे -1101.10 करोड़ रुपए
डे -237.65 करोड़ रुपए
डे -327.20 करोड़ रुपए
डे -425.15 करोड़ रुपए
डे -523 करोड़ रुपए
डे-67.45 करोड़ रुपए
डे-78.20 करोड़ रुपए
कुल229.95 करोड़ रुपए

टॉक्सिक के वर्ल्डवाइड कलेक्शन

टॉक्सिक के वर्ल्डवाइड कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने ओवरसीज कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने मंगलवार को फिल्म में करीब डेढ़ करोड़ का कलेक्शन किया है। इन 7 दिनों में फिल्म ओवरसीज सिर्फ 40।75 करोड़ रुपए (ग्रॉस) ही जोड़ पाई। वैसे बता दें, कि मेकर्स को ओवरसीज कमाई से ज्यादा उम्मीदें थीं, इसलिए इस फिल्म को इंग्लिश में डब करने क बजाय इसे कन्नड़ भाषा के साथ इंग्लिश भाषा में भी रिकॉर्ड किया गया था। अब कलेक्शन जो सामने आ रहा है वो मेकर्स के लिए सदमे जैसा है।

टॉक्सिक की कास्ट

बता दें, यश अपनी फिल्म KGF चैप्टर 2 के करीब 4 साल बाद अपनी ऑडियंस के लिए कुछ नया लेकर आए थे। फिल्म में उनके काम को भी पसंद किया गया। लेकिन फिल्म की फीकी कहानी। ढीला स्क्रीनप्ले और खराब एडिटिंग ने काम बिगाड़ दिया। इस फिल्म में यश के साथ कियारा आडवाणी, नयनतारा, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वासन ने अहम रोल निभाया है। एक्टर्स की परफॉरमेंस अच्छी है, म्यूजिक भी पसंद किया जा रहा है। लेकिन गीतू मोहनदास के डायरेक्शन को खराब बताया जा रहा है।

डिस्क्लेमर: आंकड़े विवरण विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स, ट्रेड एनालिस्ट्स और सूत्रों पर आधारित हैं। वास्तविक आंकड़े ऊपर दिए गए अनुमानों से भिन्न हो सकते हैं। लाइव हिंदुस्तान इनके ऑफिशियल होने की पुष्टि नहीं करता है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडयश की फिल्म ने एक हफ्ते में कमाए सिर्फ इतने करोड़, वीकडेज में नहीं हो रही कमाई