टॉक्सिक फ्लॉप हुई या हिट, 'आदिपुरुष' से भी बड़ी डिजास्टर साबित हुई फिल्म?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

यश की 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। 500 करोड़ के बजट के मुकाबले फिल्म की कमाई काफी कम रही और करीब 160 करोड़ रुपये का अंतर नजर आ रहा है।

Yash Toxic Box Office Collection
यश की टॉक्सिक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

टॉक्सिक अब बॉक्स ऑफिस पर आखिरी पड़ाव पर पहुंच गई है। फिल्म की कमाई इतनी धीमी हो गई है कि अब यह एक दिन में 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा पा रही है। ऐसे में हर किसी के मन में यही सवाल है कि आखिर 'टॉक्सिक' हिट हुई या फ्लॉप? आइए जानते हैं फिल्म की कमाई और बजट का पूरा गणित।

‘टॉक्सिक’ का 16 दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (भारत)

डे 1101.10 करोड़ रुपये
डे 237.65 करोड़ रुपये
डे 3 27.20 करोड़ रुपये
डे 4 25.15 करोड़ रुपये
डे 5 23 करोड़ रुपये
डे 6 7.65 करोड़ रुपये
डे 77.85 करोड़ रुपये
डे 8 5.45 करोड़ रुपये
डे 9 4.25 करोड़ रुपये
डे 10 1.75 करोड़ रुपये
डे 11 2.28 करोड़ रुपये
डे 12 2.42 करोड़ रुपये
डे 13 0.75 करोड़ रुपये
डे 14 0.75 करोड़ रुपये
डे 15 0.60 करोड़ रुपये
डे 160.39 करोड़ रुपये

बजट, वर्ल्डवाइड कमाई और पूरा बॉक्स ऑफिस गणित

खबर लिखे जाने तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, 'टॉक्सिक' ने भारत में 248.37 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है। वहीं, फिल्म ने ओवरसीज मार्केट से करीब 43.50 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 339.79 करोड़ रुपये बताया जा रहा है।

अब अगर फिल्म के बजट की बात करें तो इसे करीब 500 करोड़ से 1,000 करोड़ रुपये के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है। हालांकि, अगर हम इसके न्यूनतम अनुमान यानी 500 करोड़ रुपये के बजट को आधार मानें, तब भी फिल्म की कमाई उम्मीदों से काफी पीछे नजर आती है।

कितने करोड़ का नुकसान हुआ?

किसी छोटे या मध्यम बजट की फिल्म के लिए 339.79 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड कलेक्शन शानदार माना जा सकता है, लेकिन 'टॉक्सिक' जैसी बड़े बजट और बड़े स्टार वाली फिल्म के लिए यह आंकड़ा निराशाजनक है। अगर फिल्म का बजट 500 करोड़ रुपये माना जाए और वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 339.79 करोड़ रुपये रहा हो, तो दोनों के बीच करीब 160.21 करोड़ रुपये का अंतर है। यानी सिर्फ इन आंकड़ों के आधार पर देखें तो फिल्म अपनी लागत से काफी पीछे रह गई है।

‘आदिपुरुष’ से भी ज्यादा हुआ ‘टॉक्सिक’ का नुकसान

अगर इन आंकड़ों की तुलना प्रभास की 'आदिपुरुष' से करें तो मामला और दिलचस्प हो जाता है। करीब 550 करोड़ रुपये के बजट में बनी 'आदिपुरुष' ने दुनियाभर में लगभग 393 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। इस हिसाब से बजट और वर्ल्डवाइड कलेक्शन के बीच करीब 157 करोड़ रुपये का अंतर था। वहीं, 500 करोड़ रुपये के बजट और 339.79 करोड़ रुपये के वर्ल्डवाइड कलेक्शन को आधार मानें तो 'टॉक्सिक' का अंतर करीब 160.21 करोड़ रुपये बैठता है। यानी इस गणित में 'टॉक्सिक' का नुकसान 'आदिपुरुष' से भी ज्यादा नजर आता है।

फ्लॉप हुई या हिट?

कुल मिलाकर, उपलब्ध आंकड़ों और 500 करोड़ रुपये के न्यूनतम बजट अनुमान को आधार मानें तो 'टॉक्सिक' बॉक्स ऑफिस पर हिट होती नजर नहीं आ रही है। बड़े स्टारडम, भारी बजट और उम्मीदों के बावजूद फिल्म की कमाई उसकी लागत के मुकाबले काफी कम रही है। इस लिहाज से इसे मेगा डिजास्टर यानी महा-फ्लॉप कहना गलत नहीं होगा।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडटॉक्सिक फ्लॉप हुई या हिट, 'आदिपुरुष' से भी बड़ी डिजास्टर साबित हुई फिल्म?