Box Office: लगातार 5वें दिन गिरी टॉक्सिक की कमाई, फिर भी इतना हो गया कुल कलेक्शन
Toxic Box Office Collection: सुपरस्टार यश की फिल्म बॉक्स ऑफिस फ्लॉप साबित हो चुकी है। रिलीज के बाद लगातार पांचवें दिन और पहले वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में गिरावट देखने मिली है।

साउथ के सुपरस्टार एक्टर यश की फिल्म 'टॉक्सिक' अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसे भले ही बहुत दमदार ओपनिंग मिली, लेकिन इसके बाद से कमाई का ग्राफ लगातार नीचे गया था। फिल्म की कहानी और प्रेजेंटेशन लोगों को खास पसंद नहीं आया। बात बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की करें तो रविवार को भी फिल्म कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी है। शनिवार की रात 10 बजे तक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर टॉक्सिक की नेट कमाई तकरीबन 20 करोड़ रुपये हुई।
लगातार घटती चली गई कमाई
क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर अभी 'टॉक्सिक' के मुकाबले में अभी कोई बड़ी फिल्म नहीं है, तो इसका फायदा यश को साफ मिल रहा है। देशभर में अभी भी 15 हजार से ज्यादा स्क्रीन्स अभी भी इसी फिल्म के पास हैं। ओपनिंग डे पर 101 करोड़ 10 लाख रुपये की कमाई करने के बाद दूसरे दिन फिल्म की कमाई घटकर महज 37 करोड़ 65 लाख रुपये रह गई। तीसरे दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 27 करोड़ 20 लाख रुपये कमाए और चौथे दिन इसकी कमाई सिर्फ 25 लाख 15 हजार रुपये रही।
टॉक्सिक की 5वें दिन की कमाई
माना जा रहा था कि रविवार को फिल्म की कमाई में उछाल देखने को मिलेगा, लेकिन 5वें दिन भी कमाई का ग्राफ नीचे रहा। रविवार को खबर लिखे जाने तक यश की फिल्म ने सिर्फ 19 करोड़ 93 लाख रुपये कमाए हैं। साफ है कि फिल्म की रिलीज के बाद से लेकर अभी तक इसकी कमाई का ग्राफ लगातार नीचे गया है। टोटल कलेक्शन की बात करें तो टॉक्सिक भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अभी तक 211 करोड़ 03 लाख रुपये कमाने में कामयाब रही है। फिल्म की ग्रॉस कमाई अभी तक 251 करोड़ 77 लाख रुपये रही है।
बहुत खराब रही है IMDb रेटिंग
बात फिल्म की IMDb रेटिंग और कास्ट-क्रू डिटेल्स की करें तो लंबे वक्त बाद यश ने बॉक्स ऑफिस पर वापसी की है। यह उनकी KGF2 के बाद पहली फिल्म है। फैंस मानकर चल रहे थे कि उन्हें एक बार फिर यश की तरफ से KGF 2 जैसा ही कुछ कमाल देखने को मिलेगा, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर आते ही नतीजे सामने आ गए। फिल्म की IMDb पर रेटिंग 10 में से सिर्फ 3.8 रही है। गीतू मोहनदास के निर्देशन में बनी इस फिल्म में यश के अलावा तारा सुतारिया, कियारा आडवाणी, रुक्मिणी वसंत और नयनतारा जैसी एक्ट्रेस अहम किरदार निभाती नजर आई हैं।


