'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग वाली फिल्म, लेकिन 'KGF 2' का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

भारत में 'टॉक्सिक' की एडवांस बुकिंग 21 अगस्त को शुरू हुई और इसने प्री-सेल्स में धूम मचा दी है। ऐसे में इन तीन दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर ली है।

 Toxic advance booking
'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में मचाई तबाही

कन्नड़ सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी अपकमिंग मूवी 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' को लेकर काफी सुर्खियों में बने हुए हैं। इस फिल्म को लेकर दर्शकों में भी जबरदस्त बज बना हुआ है। 'टॉक्सिक' के साथ यश 4 सालों के बाद पर्दे पर वापसी कर रहे हैं। ये फिल्म रिलीज के पहले ही कई रिकॉर्ड बना रही है। फिल्म का ट्रेलर और टीजर रिलीज किया जा चुका है। गीतू मोहनदास द्वारा निर्देशित यह एक्शन थ्रिलर 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और रिलीज से पहले ही इसने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त चर्चा पैदा कर दी है। भारत में इसकी एडवांस बुकिंग 21 अगस्त को शुरू हुई और इसने प्री-सेल्स में धूम मचा दी है। ऐसे में इन तीन दिनों में ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई कर ली है। अब तो इसने कई फिल्मों को पछाड़ 2026 का बड़ा रिकॉर्ड भी सेट कर दिया है। चलिए बताते हैं इसके बारे में...

'टॉक्सिक' ने एडवांस बुकिंग में काटा गदर

फिल्म 'टॉक्सिक' में यश के साथ कियारा आडवाणी और तारा सुतारिया जैसे स्टार्स लीड रोल में हैं। फिल्म में कियारा और तारा के साथ स्क्रीन पर रोमांस करते हुए नजर आने वाले हैं। ट्रेड ट्रैकर Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, 'टॉक्सिक' ओपनिंग डे के लिए एडवांस बुकिंग जबरदस्त रही है। 'टॉक्सिक' ने पहले ही 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है, जबकि इसके हिंदी वर्शन की प्री-सेल्स भी 8 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गई हैं। ब्लॉक सीट्स समेत फिल्म ने एडवांस बुकिंग से शानदार 32.52 करोड़ रुपये कमाए हैं और पूरे भारत में 6 लाख रुपये से ज्यादा टिकट बिके हैं। रिलीज में अभी दो दिन बाकी हैं, इसलिए जैसे-जैसे और शो बुकिंग के लिए खुलेंगे, इन आंकड़ों के और बढ़ने की उम्मीद है।

कर्नाटक और हिंदी मार्केट में एडवांस बुकिंग सबसे आगे

यश के होम मार्केट, कर्नाटक में एडवांस बुकिंग के मामले में फिल्म सबसे आगे है और ब्लॉक सीटों के साथ इसकी कमाई पहले ही 15 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। हिंदी वर्शन की शुरुआत भी जबरदस्त रही है और इसकी प्री-सेल्स 11 करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। कई प्रीमियम थिएटरों में टिकट की कीमतें भी काफी बढ़ गई हैं। मुंबई और बेंगलुरु के कुछ इलाकों में सबसे महंगे टिकट 2,250 हजार रुपये तक में बिकने की खबर है।

'केजीएफ: चैप्टर 2' की एडवांस बुकिंग रिपोर्ट

यश की 'केजीएफ: चैप्टर 2' ने भी जबरदस्त एडवांस बुकिंग हुई थी। भारत में रिलीज के पहले दिन इसने देशभर में 31 करोड़ रुपये से ज़्यादा की ग्रॉस कमाई की, जिसमें अकेले हिंदी वर्शन से लगभग 25 से 27 करोड़ रुपये की नेट कमाई हुई। 14 अप्रैल को रिलीज होने से पहले ही इसके 10 मिलियन से ज्यादा टिकट बिक चुके थे।

देखिए सबसे ज्यादा प्री-सेल्स बुकिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट...

1. धुरंधर 2- 53 करोड़

2. 'केजीएफ: चैप्टर 2'-31 करोड़

3.जन नायकन- 22.26 करोड़

4. टॉक्सिक- 21.77 करोड़

5. पेद्दी- 20.66 करोड़

6.द राजा साहब- 15.31 करोड़

7. मना शंकर वरा प्रसाद गुरु- 14 करोड़

8. बॉर्डर 2- 12.5 करोड़

9.उस्ताद भगत सिंह- 10.49 करोड़

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुड'टॉक्सिक' बनी 2026 की दूसरी सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग वाली फिल्म, 'KGF 2' से पीछे