Toxic Advance Booking: टॉक्सिक एडवांस बुकिंग में मचा रही तबाही, कमा डाले इतने करोड़

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Toxic Box Office: सुपरस्टार यश की टॉक्सिक का एडवांस बुकिंग कलेक्शन शानदार नजर आ रहा है। फिल्म ने प्री-सेल्स में ही 25 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। यश की टॉक्सिक पहले दिन दमदार ओपनिंग कर सकती है। 

Toxic advance booking
टॉक्सिक का एडवांस बुकिंग में जलवा

सुपरस्टार यश की टॉक्सिक एडवांस बुकिंग में ही झंडे गाड़ रही है। बॉक्स ऑफिस पर प्री-सेल्स को देखते हुए साफ हो रहा है कि यश की फिल्म एक दमदार ओपनिंग कर सकती है। टॉक्सिक 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। टॉक्सिक यश की बड़ी फिल्मों में से एक है।

फिल्म की एडवांस बुकिंग में अबतक कितनी हुई कमाई?

sacnilk.com के मुकाबिक, यश की टॉक्सिक ने आज रात 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में 16.51 करोड़ (बिना ब्लॉक सीट्स) की कमाई कर ली है। वहीं, ब्लॉक सीट्स के साथ फिल्म की कमाई 25.23 करोड़ की कमाई कर ली है।

किस भाषा में बिके कितने टिकट्स?

यश की टॉक्सिक के कन्नड़ भाषा में 2 लाख से ज्यादा टिकट्स बिक चुके हैं। वहीं, फिल्म ने 8.79 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। हिंदी भाषा की बात करें तो फिल्म के 1 लाख से ज्यादा टिकट्स बिके हैं। एडवांस बुकिंग में फिल्म ने 6.42 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है। हिंदी आईमैक्स 2डी की बात करें तो फिल्म के 2,188 टिकट्स बिके हैं। वहीं, फिल्म की एडवांस कमाई 17.49 लाख हुई है।

तेलुगु भाषा में फिल्म के 2 हजार के करीब टिकट बिके हैं। कमाई की बात करें तो फिल्म ने 5.96 लाख के करीब की कमाई की है। तमिल भाषा में फिल्म के 2,848 टिकट्स बिके हैं। वहीं, तमिल भाषा में एडवांस बुकिंग की कमाई 5.58 लाख हुई है।

किस राज्य में कितनी हुई है कमाई?

दिल्ली में फिल्म का एडवांस बुकिंग में ग्रॉस कलेक्शन 1.52 करोड़ (ब्लॉक सीट्स के साथ) हुआ है। उत्तर प्रदेश में फिल्म की कमाई 1.1 करोड़ हुई है। पंजाब में 22.36 लाख, महाराष्ट्रा में 2.22 करोड़, केरल में 18.72, कर्नाटक में 13.51 करोड़ और तमिलनाडु में 11.12 करोड़ की कमाई की है।

टॉक्सिक की रिलीज डेट कई बार पोस्टपोन हुई थी। अब जब फिल्म रिलीज होने जा रही है तो फैंस के उत्साह का अंदाजा एडवांस बुकिंग कलेक्शन में साफ देखने को मिल रहा है। फिल्म में यश के साथ हुमा कुरैशी, नयनतारा, तारा सुतारिया और कियारा आडवाणी जैसी एक्ट्रेस नजर आएंगी। गीतू मोहनदास ने फिल्म को डायरेक्ट किया है। सीबीएफसी ने भी फिल्म को बिना कट्स के पास किया है। हालांकि, कुछ बदलाव के सुझाव सीबीएफसी ने मेकर्स को जरूर दिए थे। यश की टॉक्सिक का जब टीजर रिलीज हुआ था तो दिखाए गए कुछ बोल्ड सीन्स पर लोगों ने आपत्ति जरूर जताई थी, लेकिन ट्रेलर रिलीज होने के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी उत्सुक हो गए।

Harshita Pandey

लेखक के बारे में

Harshita Pandey

हर्षिता पांडे पिछले सात साल से अधिक से डिजिटल मीडिया में काम कर रही हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान में एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं।


विस्तृत बायो

मनोरंजन जगत की खबरों में दिलचस्पी रखने वाली हर्षिता पांडे को डिजिटल मीडिया में 7 साल से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में, वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर के पद पर काम कर रही हैं। अप्रैल 2024 से हर्षिता पांडे लाइव हिंदुस्तान के साथ जुड़ी हैं। यहां वह सेलेब्स इंटरव्यू लेती हैं, फिल्मों, टीवी शोज और ओटीटी सीरीज पर खबरें बनाने के साथ साथ उनकी समीक्षा और बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स पर काम करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि और करियर की शुरुआत

2017 में मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में बैचलर्स की डिग्री पाने के बाद उन्होंने रेडियो एंड टीवी जर्नलिज्म में डिप्लोमा हासिल किया और फिर आजतक से अपने करियर की शुरूआत की, जहां उन्होंने 5 साल से अधिक काम किया।


एंटरटेनमेंट और विजन

फिल्म, ओटीटी और टीवी शोज में हर्षिता की अच्छी पकड़ है। उनका लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।


विशेषज्ञता
बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
ओटीटी सीरीज (बॉलीवुड और हॉलीवुड) का रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
बॉलीवुड फिल्मों के रिव्यूज
साउथ की फिल्में और टीवी रियलिटी शोज से जुड़े अपडेट्स
फिल्मी पर्दे पर दिखाई जा रही कहानियों के पीछे के किस्से पाठकों तक पहुंचाना

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडटॉक्सिक एडवांस बुकिंग में मचा रही तबाही, कमा डाले इतने करोड़