यूट्यूब के टॉप 7 ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियोज में बैंगल्स ने आते ही लूटे 10 मिलियन+ व्यूज, 2 भोजपुरी गानों का जलवा
यूट्यूब पर ट्रेडिंग चार्ट पर नजर रखने वालों के लिए अपडेटेड लिस्ट है। इसमें आप देख सकते हैं कि कौन सा गाना म्यूजिक लवर्स के बीच पॉप्युलैरिटी बटोर रहा है और किसको कितने व्यूज मिले हैं।

यूट्यूब की ट्रेंडिंग म्यूजिक वीडियोज की लिस्ट एक रियल टाइम चार्ट होता है। इससे आप जान सकते हैं कि देश दुनिया में कौन सा गाना बहुत तेजी से पॉप्युलर हो रहा है। गाने को कितनी तेजी से व्यूज मिल रहे हैं, लोग म्यूजिक वीडियो को कितना लाइक, शेयर और कमेंट कर रहे हैं और इनका सोर्स क्या है, यह लिस्ट इन सबके आधार पर बनती है। अगर आप ट्रेंडिंग म्यूजिक में इंट्रेस्टेड हैं तो यहां इस वीकेंड के टॉप 7 म्यूजिक वीडियोज देख सकते हैं।
1.बैंगल्स
इस लिस्ट में पहला गाना बैंगल्स है। यह म्यूजिक वीडियो शेकी-शेकी वाले संजू राठौड़ का है। उनके साथ ईशा मालवीय भी हैं। छह दिन में इस गाने को 10,829,079 से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं। सिंगर, लिरिसिस्ट और कंपोजर संजू राठौड़ हैं।
2. तेरी यादों की चादर
दूसरे नंबर पर तेरी यादों की चादर ओढ़े वीडियो का गाना दिल ने तेरा नाम लिया 2.0 है। यह 22 अप्रैल को रिलीज हुआ है। म्यूजिक वीडियो को 1,467,520 व्यूज मिले हैं। यह 90 के दशक के गानों का फील देने वाला गाना है। इसका वीडियो एआई जनरेटेड है।
3. वारी जावां
म्यूजिक ट्रेंडिंग चार्ट में तीसरे नंबर पर धुरंधर द रिवेंज का वारी जावां का फुल वीडियो है। इसको 8 दिन पहले अपलोड किया गया है। वीडियो को 5,229,495 व्यूज मिले हैं और 1477 कमेंट्स हैं।
4.नाचे अमरपाली
चार्ट में भोजपुरी गानों का भी जलवा है। चार्ट में चौथे नंबर पर आशीष यादव और खुशी कक्कड़ का वीडियो नाचे अमरपाली है। वीडियो 15 अप्रैल को रिलीज हुआ है। इसे 6,031,597 मिल चुके हैं। गाने की आर्टिस्ट निशा पांडे हैं और इसे चिंटू राजा ने लिखा है।
5. बेलनवो खइबा
एक और भोजपुरी गाना इस लिस्ट में है जिसका टाइटल है बेलनवों खईबा। गाना खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने गाया है। लिरिक्स आर्यन महताब की हैं। गाना 22 अप्रैल को रिलीज हुआ है और इसे 2,453,313 व्यूज मिल चुके हैं।
6. अड़ बोम्मले
लिस्ट में छठवें नंबर पर अड़ बोम्मले का वीडियो है। यह मलयाली गाना है। यह वाजा2: बायोपिक ऑफ बिलियनेयर ब्रोज मूवी का है। वीडियो को 8,175,396 व्यूज मिल चुके हैं। इस पर 1841 कमेंट्स हैं। यूथ्स के बीच यह गाना बहुत पॉप्युलर हो रहा है।
7. कोचु कुनजिंताचनोरू
कोचु कुनजिंताचनोरू रीमिक्स गाना मोस्ट बज वीडियो में 7 नंबर पर है। गाना 23 अप्रैल को रिलीज हुआ है और इसे 25 तारीख तक 1,047,815 व्यूज मिल चुके हैं। यह भी वाजा 2 फिल्म का है। इस वीडियो पर 373 व्यूज हैं।
लेखक के बारे में
Kajal Sharmaशॉर्ट बायो : काजल शर्मा पिछले 15 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय एवं अनुभव
काजल शर्मा भारतीय डिजिटल मीडिया जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल टीम की लीड हैं। 2020 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।
करियर का सफर (प्रिंट से डिजिटल)
काजल ने अपने करियर की शुरुआत 2010 में दैनिक जागरण और अमर उजाला जैसे प्रमुख अखबारों से की, जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। 2014 में अमर उजाला डिजिटल के साथ उन्होंने न्यू मीडिया की दुनिया में कदम रखा। 2017 से 2020 तक नवभारत टाइम्स (NBT) में एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल कवरेज के बाद वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ से जुड़ीं और वर्तमान में इन दोनों सेक्शंस की टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
B.Sc (बायोलॉजी) और मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएट होने के कारण काजल को विज्ञान और पत्रकारिता का अनूठा संयोजन मिला। इसी वजह से वह मनोरंजन बीट पर कमांड होने के साथ मेडिकल रिसर्च और हेल्थ से जुड़े विषयों पर ‘एक्सपर्ट-वेरिफाइड’ और रिसर्च-ड्रिवेन मेडिकल एक्सप्लेनर स्टोरीज़ लिख रही हैं।
एंटरटेनमेंट और विजन
फिल्म, बॉक्स ऑफिस ऐनालिसिस, ट्रेंड्स, टीवी, ओटीटी और लाइफस्टाइल विषयों पर काजल की गहरी समझ है। उन्होंने कई सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं। काजल का मानना है कि पत्रकारिता की नींव तथ्यपरकता और विश्वसनीयता है—उनका लक्ष्य पाठकों को सटीक, प्रमाणिक और सशक्त जानकारी देना है।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड, साउथ मूवीज़ और टीवी रियलिटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
हेल्थ, फिटनेस, प्रिवेंटिव केयर और डेली लाइफ हैक्स
मेडिकल रिसर्च और एक्सप्लेनर रिपोर्टिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


