Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडTop 5 Songs List Trending Dhurandhar Movie Created Another Record
Top 5 Songs: धुरंधर के गानों ने बनाया रिकॉर्ड, टॉप 5 में चार गाने इसी के, लेकिन नंबर 1 पर यह नया सॉन्ग

Top 5 Songs: धुरंधर के गानों ने बनाया रिकॉर्ड, टॉप 5 में चार गाने इसी के, लेकिन नंबर 1 पर यह नया सॉन्ग

संक्षेप:

Top 5 Songs List: धुरंधर फिल्म तो बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा ही रही है, लेकिन इसके गानों ने भी अलग रिकॉर्ड बना दिया है। टॉप 5 की लिस्ट में चार गाने तो धुरंधर के ही हैं, लेकिन नंबर वन पर दूसरी फिल्म का एक नया गाना है।

Jan 07, 2026 06:31 pm ISTPuneet Parashar लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना की फिल्म 'धुरंधर' बॉक्स ऑफिस पर तो धमाल मचा ही रही है, लेकिन साथ ही साथ इसके गाने भी रिकॉर्ड बना रहे हैं। आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म धुरंधर का वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 1200 करोड़ के पार जा चुका है, और इसी बीच ऑरमैक्स मीडिया ने पिछले हफ्ते सबसे ज्यादा सुने गए गानों की लिस्ट जारी कर दी है। मजे की बात यह है कि टॉप 5 की लिस्ट में 4 गाने तो अकेले 'धुरंधर' मूवी के ही हैं। लेकिन बहुत कम वक्त में बॉर्डर-2 के गाने से अपनी जगह बना ली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

धुरंधर ने कर दिया कमाल

जनवरी 7 के डाटा के मुताबिक फिल्म धुरंधर का गाना 'इश्क जलकर - कारवां' टॉप 5 की लिस्ट में पांचवें नंबर पर काबिज है। लिस्ट में चौथे नंबर पर डटा हुआ है इसी फिल्म का रोमांटिक गाना 'गहरा हुआ'। लिस्ट में तीसरी पोजिशन पर धुरंधर मूवी का टाइटल ट्रैक है, जिसने ट्रेलर की रिलीज के वक्त ही लोगों के दिलों में जगह बना ली थी। धमाकेदार म्यूजिक और विजुअल्स के साथ यह गाना लोगों के दिलों में बस गया था और रिलीज के बाद से ही इसे हर गली नुक्कड़ पर मौजूद स्टॉल पर सुनते देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें:‘धुरंधर’ ने बनाया नया रिकॉर्ड, बनी हिंदी की सबसे बड़ी फिल्म, पुष्पा-2 को पछाड़ा
ये भी पढ़ें:50 लाख बजट, 100 करोड़+ कमाई, 8.6 आईएमडीबी रेटिंग, जानें क्यों चर्चा में ये फिल्म
ये भी पढ़ें:धुरंधर 2 में भी होगा फ्लिपेराची का Fa9la जैसा गाना? सिंगर ने खुद दे दी बड़ी हिंट

टॉप 2 में बदल गया खेल

टॉप 5 की लिस्ट में अब बात करते हैं टॉप 2 गानों की, यहीं पर साला गणित बदलता नजर आ रहा है। जहां एक तरफ महीने भर बाद भी 'धुरंधर' मूवी का गाना शरारत टॉप 5 में दूसरी ही पोजिशन पर है, वहीं बहुत कम वक्त के भीतर फिल्म बॉर्डर-2 का गाना 'घर कब आओगे' नंबर वन पर आ गया है। इस हफ्ते सबसे ज्यादा सुने गए इस गाने को साल 1997 में आई फिल्म 'बॉर्डर' से ही रीमेक किया गया है। म्यूजिक से लेकर बाकी चीजों में थोड़ा बदलाव किया गया है, और इसे भी उतना ही प्यार मिल रहा है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar
डिजिटल जर्नलिज्म में तकरीबन 8 साल से पुनीत एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रहे हैं। जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन्स से ग्रेजुएशन करने के बाद एक साल राजस्थान पत्रिका में काम किया। इसके बाद जनसत्ता, आज तक और जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम करते हुए अपनी स्किल्स को बेहतर किया। पिछले ढाई साल से पुनीत लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े हुए हैं और आगे भी पाठकों को मनोरंजन जगत से जुड़ी दिलचस्प और चटपटी खबरें देते रहने का प्रयास जारी है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।