साल खत्म होने से पहले रिलीज होंगी ये 5 फिल्में, अभी से बना हुआ है तगड़ा बज

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

आने वाले वक्त में एक-दो नहीं बल्कि कई धमाकेदार फिल्में बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होने जा रही हैं। इनमें से कुछ का तो जबरदस्त बज अभी से बना हुआ है, तो चलिए जानते हैं ऐसी ही कुछ 5 बड़ी फिल्मों के बारे में, जिनकी रिलीज डेट आपको बिलकुल भी मिस नहीं करनी चाहिए।

Upcoming 5 movies that has heavy buzz

साउथ की फिल्मों ने ऑरिजनल कहानियों और यूनिक प्रेजेंटेशन के दम पर कुछ वक्त के लिए बॉलीवुड की हालत पतली जरूर कर दी थी, लेकिन वक्त के साथ हिंदी सिनेमा ने दमदार कमबैक किया। बीते कुछ सालों में बॉलीवुड के कई अच्छी फिल्में दी हैं, अब आने वाले वक्त में कई और फिल्में रिलीज के लिए तैयार हैं। इनमें से कुछ तो इसी साल रिलीज होने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसी 5 फिल्मों के बारे में जिनका काफी ज्यादा बज बना हुआ है। ये फिल्में अनाउंसमेंट के वक्त से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं, कुछ तो अगले 1-2 महीने में ही रिलीज होंगी।

वेलकम टु द जंगल

यह फिल्म सिनेमाघरों में 26 जून को रिलीज होने जा रही है। अक्षय कुमार, संजय दत्त, सुनील शेट्टी और अरशद वारसी जैसे कई सितारों से सजी इस फिल्म में एक्ट्रेसेज की भी पूरी फौज होगी। वेलकम फ्रेंचाइजी की पिछली सभी फिल्मों को काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला है और अब इस फिल्म को लेकर भी तगड़ा बज बना हुआ है। देखना होगा कि यह बॉक्स ऑफिस पर क्या कमाल कर पाती है।

धमाल 4

हाल ही में धमाल 4 का ट्रेलर रिलीज किया गया था और इसे काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला। इस फिल्म के भी पिछले सभी पार्ट काफी बड़े हिट रहे हैं। अब पार्ट-4 को लेकर लोग काफी एक्साइटेड हैं। अजय देवगन, अरशद वारसी, जावेद जाफरी और रितेश देशमुख जैसे सितारों से सजी यह फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हो सकती है।

अल्फा

एक तरफ कॉमिक फिल्में हैं तो दूसरी तरफ एक्शन और थ्रिलर की भी कोई कमी नहीं रहेगी। आलिया भट्ट, शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल जैसे स्टार्स से सजी फिल्म 'अल्फा' भी थिएटर्स में 10 जुलाई को ही कदम रखने वाली है। फिल्म का ट्रेलर काफी शानदार रहा है और इस मूवी के जरिए YRF अपने स्पाईवर्स को और ज्यादा विस्तार देने जा रहा है।

रामायण - पार्ट वन

एक्शन और कॉमेडी फिल्मों के बाद माहौल थोड़ा धार्मिक हो जाएगा। क्योंकि इसी साल अक्टूबर-नवंबर के बीच दर्शकों को नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म 'रामायण' देखने को मिलेगी। फिल्म का जबरदस्त बज बना हुआ है और दर्शक इसकी हर अपडेट पर नजरें गढ़ाए हुए हैं। फिल्म में रणबीर कपूर राम और सई पल्लवी सीता के किरदार में नजर आएंगी।

टॉक्सिक

सुपरस्टार यश को रावण के किरदार में देखने के बाद आप उन्हें एक खूंखार गैंग्सटर के अवतार में देख पाएंगे। फिल्म 'टॉक्सिक - अ फेयरी टेल फॉर ग्रोन अप्स' साल के आखिर तक रिलीज हो सकती है। फिल्म के टीजर ने धमाल मचा दिया था। इसका एक गाना भी रिलीज किया जा चुका है। यह फिल्म काफी हद तक इंटरनेशनल फॉरमैट पर शूट की गई है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।