बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 2026 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट है शॉकिंग, नंबर-1 पर 8.2 रेटिंग वाली मूवी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

इस साल कई शानदार फिल्मों ने थिएटर में दस्तक दी। यही नहीं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर गदर काटा और कई फिल्मों के लाइफ टाइम रिकॉर्ड तक को ब्रेक किया। ऐसे में ऑरमैक्स इंडिया ने जनवरी से जून तक की रिलीज हुई फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जारी की है।

बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: 2026 की टॉप 10 फिल्मों की लिस्ट है शॉकिंग, नंबर-1 पर 8.2 रेटिंग वाली मूवी

The India Box Office Report: इंडियन सिनेमा के लिए ये साल यानी 2026 को हमेशा याद किया जाएगा। इस साल कई शानदार फिल्मों ने थिएटर में दस्तक दी। यही नहीं इन फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर भी जमकर गदर काटा और कई फिल्मों के लाइफ टाइम रिकॉर्ड तक को ब्रेक किया। ऐसे में ऑरमैक्स इंडिया ने जनवरी से जून तक की रिलीज हुई फिल्मों की बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट जारी की है। तो चलिए एक नजर डालते हैं इस लिस्ट पर।

1. धुरंधर 2: द रिवेंज (बॉलीवुड)

कलेक्शन- 1277 करोड़

IMDb रेटिंग - 8.2

आदित्य धर की डायरेक्शन में बनी 'धुरंधर 2' ने हिंदी सिनेमा में इतिहास रच दिया। रणवीर सिंह की स्पाई थ्रिलर फिल्म उनके करियर में मील का पत्थर साबित हुई है। 'धुरंधर 2' ने न केवल भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड बनाए हैं, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय सिनेमा का झंडा गाड़ा है।

बॉर्डर 2

2. बॉर्डर 2 (बॉलीवुड)

कलेक्शन- 378 करोड़

IMDb रेटिंग - 6.1

लंबे इंतजार के बाद आई इस फिल्म ने पुरानी यादें ताजा कर दी हैं। हालांकि इसकी रेटिंग 6.1 रही, लेकिन देशभक्ति के जज्बे ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींच लिया। फिल्म ने 450 करोड़ के वर्ल्डवाइड आंकड़े को पार कर लिया है।

3. मन शंकर वर प्रसाद गारू (टॉलीवुड)

कलेक्शन- 255 करोड़

IMDb रेटिंग - 5.8

तेलुगू सिनेमा ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनकी मसाला फिल्मों का कोई जवाब नहीं है। इस फिल्म को लोगों ने जमकर पसंद किया। अनिल रविपुडी द्वारा निर्देशित 2026 की एक लोकप्रिय भारतीय तेलुगु भाषा की एक्शन-कॉमेडी फिल्म है। इसमें दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने एक राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी की मुख्य भूमिका निभाई है। फिल्म में नयनतारा, कैथरीन ट्रेसा, और वेंकटेश ने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं।

करप्पू

4. करप्पू (तमिल)

कलेक्शन-229 करोड़

IMDb रेटिंग - 6.2

साउथ एक्टर सूर्या की फिल्म 'करुप्पू' 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म में सूर्या ने अपनी दमदार एक्टिंग से हर किसी का दिल जीता है।

भूत बंगला पहला रिव्यू

5. भूत बंगला (बॉलीवुड)

कलेक्शन- 203 करोड़

IMDb रेटिंग - 5.0

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने एक बार फिर से बवाल मख दिया। हॉरर-कॉमेडी जॉनर वाली इस फिल्म को काफी पसंद किया गया।

6. द राजा साब (टॉलीवुड)

कलेक्शन- 172 करोड़

IMDb रेटिंग - 3.1

प्रभास स्टारर फिल्म द राजा साब इस लिस्ट में छठे नंबर पर है। ये फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई। यही वजह रही कि ये बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई।

वेलकम टू द जंगल

7. वेलकम टू द जंगल (बॉलीवुड)

कलेक्शन- 164 करोड़

IMDb रेटिंग - 4.6

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है। अक्षय के फैंस ने उनकी इस फिल्म के रिलीज का लंबा इंतजार किया। यह फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। अभी भी ये फिल्म सिनेमाघरों में कमाई कर रही है।

8.वाझा 2 (मलयालम)

कलेक्शन- 141 करोड़

IMDb रेटिंग - 8.0

वाझा 2: बायोपिक ऑफ ए बिलियन ब्रदर्स ये 2026 की एक बेहद लोकप्रिय कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। यह चार युवा दोस्तों की कहानी है, जिन पर सामाजिक दबाव होता है और वे आत्म-खोज की एक भावनात्मक और हास्य से भरी यात्रा पर निकलते हैं।

दृश्यम 3

9. दृश्यम 3 (साउथ)

कलेक्शन- 129 करोड़

IMDb रेटिंग - 6.7

साउथ सुपरस्टार मोहनलाल इन दिनों अपनी सस्पेंस और थ्रिलर फिल्म 'दृश्यम 3' को लेकर लगातार खबरों में बने हुए हैं। ये फिल्म 21 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

10.राजा शिवाजी (मराठी)

कलेक्शन- 113 करोड़

IMDb रेटिंग - 8.3

मराठी सिनेमा के लिए यह फिल्म गौरव का विषय रही। रितेश देशमुख की 'राजा शिवाजी' को आलोचकों और दर्शकों दोनों ने सराहा। बता दें, अभी फिल्म सिनेमाघरों में लगी हुई है।

Priti Kushwaha

लेखक के बारे में

Priti Kushwaha

प्रीति कुशवाहा को डिजिटल मीडिया में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर काम कर रही हैं। प्रीति को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।

करियर
प्रीति ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया कानपुर हिन्दुस्तान प्रिंट से की थी। इसके बाद मेरठ जनवाणी में फीचर डेस्क पर एक साल काम किया। इसके बाद दैनिक भास्कर (रोहतक) में सब-एडिटर के तौर पर एक साल में काम। साल 2019 में डिजिटल मीडिया में काम शुरू किया और राजस्थान पत्रिका (जयपुर) में डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट पर काम किया। गृहलक्ष्मी मैगजीन में उनके डिजिटल और मैगजीन के लिए काम किया। दैनिक जागरण डिजिटल में साढ़े तीन साल एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा रहीं।

एजुकेशन: प्रीति ने कानपुर यूनिवर्सिटी से बीकॉम की डिग्री और फिर भारतीय विद्या भवन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। साथ ही राजश्री टंडन ओपन यूनिवर्सिटी से मास्टर्स किया।

एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: प्रीति का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में खबरों को रोचक बनाने के साथ ही उसमें फैक्ट का पूरा ध्यान रखना जरूरी है। साथ ही सोशल मीडिया के ट्रेंड को फॉलो करना बेहद जरूरी है। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।

खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।