गोविंदा और सुनीता के तलाक की अफवाहों पर बेटी टीना बोलीं- पिछले 2 साल हमारे लिए...
गोविंदा और सुनीता आहूजा पिछले कुछ समय से पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। दोनों के तलाक की खबरें भी आई थीं। अब इस बीच दोनों की बेटी ने जानें क्या कहा।

गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच काफी समय से विवाद की खबरें आ रही हैं। इतना ही नहीं सुनीता ने गोविंदा पर किसी यंग एक्ट्रेस के साथ अफेयर का आरोप भी लगाया था। अब इन सब विवाद के बीच गोविंदा की बेटी टीना ने पैरेंट्स के बीच तलाक की खबरों को लेकर भी अपनी बात रखी है।
टीना ने क्या कहा
टीना ने कहा, ‘हम महिलाएं दूसरों के लिए बहुत काम करते हैं और हम अपने बारे में कुछ नहीं सोचते हैं। यही वजह है कि मैं कुछ स्पेशल करना चाहती हूं मेरी महिला के लिए।’
2 साल अच्छे नहीं रहे हमारे लिए
इसके बाद टीना ने तलाक की अफवाहों पर कहा, ‘2 साल अच्छे नहीं रहे हैं हमारे लिए। काफी उतार-चढ़ाव रहे हैं। टीना ने फिर सुनीता को स्पेशल गिफ्ट दिए वुमन्स डे पर।’
सुनीता मे कहा अपने लिए जी रही हूं
इस पर सुनीता ने कहा, ‘सब चीज लिमिट में होनी चाहिए। मैंने अपनी सारी जिम्मेदारी निभाई है, लेकिन इस पॉइंट पर मैं अपने लिए जीने लगी हूं। मैं इससे ज्यादा डिजर्व करती हूं। अब मैं अपनी लाइफ किंग साइज जीने वाली हूं।’
सुनीता फिर टीना को कहती हैं, ‘यश और तुम बहुत बड़े हो गए हो। सब मालदार पार्टी होने वाले हैं।’ टीना फिर कहती हैं हमें खुद पर भरोसा करना चाहिए। हम अक्सर प्यार में खुद को भूल जाते हैं।
सुनीता द्वारा लगाए गए आरोपों पर बोले थे गोविंदा
वहीं कुछ दिनों पहले गोविंदा ने सुनीता द्वारा लगाए आरोपों पर कहा था, ‘जो सुनीता ने आरोप लगाया है कोमल को लेकर मैं उन्हें थैंक्यू कहूंगा। मैं बचा हूं क्योंकि वह किसी को लेकर कुछ खराब नहीं कहूंगा। वह चुप हैं तो अच्छा है क्योंकि यंगस्टर्स किसी को गाली देने से झिझकते नहीं हैं।’
अफेयर के आरोपों पर बोले
गोविंदा ने आगे कहा था, ‘कब नहीं लगा आरोप मुझपर? एक मेरी हिरोइन ऐसा नहीं कह सकती कि मैंने तंग किया हो या किसी के लिए अपशब्द कह दिया हो। मैं सभी आर्टिस्च और हिरोइन को थैंक्यू कहूंगा।’
यंगस्टर्स डरेंगे मेरे साथ काम करने पर
गोविंदा ने यह भी कहा था कि सुनीता नाम ले रही हैं। मैंने देखा और मुझे ये शब्द पसंद नहीं। गोविंदा ने आगे सभी न्यूकमर्स से माफी मांगी है और कहा कि सुनीता के इस बिहेवियर की वजह से आगे नए एक्टर्स उनके साथ काम करने से डरेंगे।
वैसे टीना से पहले परिवार के कई सदस्य ने इन विवाद पर अपनी बात रखी और सबने यही कहा कि वे चाहते हैं कि दोनों के बीच सब सही रहे और दोनों साथ ही रहें।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


