जब दीपिका पादुकोण ने मीडिया के सामने की थी अमिताभ बच्चन की शिकायत, अब वायरल हो रहा है वीडियो

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Viral Video: दीपिका पादुकोण और अमिताभ बच्चन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में दीपिका, अमिताभ की शिकायत करती नजर आ रही हैं

जब दीपिका पादुकोण ने मीडिया के सामने की थी अमिताभ बच्चन की शिकायत, अब वायरल हो रहा है वीडियो

सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। ये वीडियो साल 2015 का है जब दीपिका और अमिताभ अपनी आने वाली फिल्म ‘पीकू’ का प्रमोशन कर रहे थे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान, दीपिका ने मीडिया के सामने अमिताभ की शिकायत की थी।

किस बात की शिकायत?

दरअसल, प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दीपिका से अमिताभ का सीक्रेट रिवील करने को कहा था। ऐसे में दीपिका ने कहा, ‘ये मेरा खाना चुराते हैं।’ पहले तो अमिताभ ने दीपिका की बात सुनी नहीं, लेकिन जब प्रेस ने रिएक्शन दिया तब अमिताभ ने दीपिका से पूछा कि उन्होंने क्या कहा। दीपिका बोलीं, ‘यही की आप मेरा खाना चुराते थे।’

अमिताभ का रिएक्शन

दीपिका की बात सुनने के बाद अमिताभ ने बहुत ही फनी एक्सप्रेशन्स दिए। इसके बाद अमिताभ ने दीपिका की शिकायत करना शुरू कर दिया। अमिताभ ने कहा कि जहां आम लोग दिन में तीन बार या कम से कम तीन घंटे के अंतर पर खाना खाते हैं, वहीं दीपिका हर 3 मिनट में कुछ न कुछ खाती हैं।

अमिताभ का मजाक

अमिताभ ने मजाकिया अंदाज में कहा, ‘इसमें कोई ताजूब की बात नहीं है। ताजूब की बात ये है कि…दीपिका एक मिनट खड़े हाे जाइए…ताजूब की बात ये है कि ये खाना जाता कहां है? ये वैसी की वैसी हैं।’ इसके बाद दीपिका हंसने लगीं।

यहां देखिए पूरा वीडियो

अमिताभ और दीपिका की फिल्में

दीपिका और अमिताभ ने दो बड़ी फfल्मों में साथ काम किया है। पहली कॉमेडी-ड्रामा फिल्म 'पीकू' (2015) और दूसरी साइंस-फिक्शन फिल्म 'कल्कि 2898 AD' (2024)।

‘पीकू’: इस फिल्म में अमिताभ और दीपिका के साथ इरफान खान भी थे। शूजित सिरकार ने इस फिल्म को 42 करोड़ में बनाया था और इसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 148.9 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आप इस फिल्म को नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

‘कल्कि 2898 AD’: प्रभास की ये फिल्म 600 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी। इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 767.25 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया था। वहीं वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस से 1,042.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी। आप इस फिल्म को हिंदी में नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

‘कल्कि 2898 AD’ का सीक्वल: ‘कल्कि 2898 एडी’ के सीक्वल, जिसका ऑफिशियल नाम 'कल्कि 2' है, की शूटिंग शुरू हो गई है। डायरेक्टर नाग अश्विन की ये फिल्म साल 2027 के आखिर में सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। इस साइंस-फिक्शन फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन की वापसी हो रही है, हालांकि क्रिएटिव मतभेदों के कारण एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस फ्रेंचाइजी से बाहर हो गई हैं।

Vartika Tolani

लेखक के बारे में

Vartika Tolani

वर्तिका तोलानी डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें एंटरटेनमेंट और न्यूज रिपोर्टिंग में 6 साल से ज्यादा समय का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (HT Media Group) में चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (Digital) के तौर पर अपनी सेवाएं दे रही हैं। वर्तिका न केवल बॉलीवुड और ओटीटी की दुनिया पर पैनी नजर रखती हैं, बल्कि डेटा और रिसर्च के साथ अपनी बात कहती हैं।



करियर का सफर

वर्तिका के प्रोफेशनल सफर की शुरुआत दैनिक भास्कर (इंदौर) से हुई, जहां उन्होंने सिटी रिपोर्टर के रूप में शहर की हलचलों और सेलिब्रिटी इंटरव्यूज से अपनी पहचान बनाई । इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर (भोपाल) में सब-एडिटर रहते हुए CBSE और UGC जैसी बड़ी संस्थाओं के प्रमुखों का इंटरव्यू किया ।
अमर उजाला (नोएडा) में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने नोएडा की एंटरटेनमेंट टीम को लीड किया और बतौर एंकर व प्रोड्यूसर वीडियो कंटेंट के जरिए अपनी प्रतिभा दिखाई ।
आज लाइव हिन्दुस्तान में वह फिल्मों और वेब सीरीज के ईमानदार रिव्यूज और एक्सक्लूसिव सेलिब्रिटी इंटरव्यूज के जरिए पाठकों तक बेहतरीन जानकारी पहुंचा रही हैं ।



पढ़ाई-लिखाई (Education)

वर्तिका ने मीडिया की बारीकियों को किताबी और प्रैक्टिकल, दोनों स्तरों पर समझा है:
B.Sc (इलेक्ट्रॉनिक मीडिया): डी.ए.वी.वी. (इंद्राैर) के एजुकेशनल मल्टीमीडिया रिसर्च सेंटर से 2016-19 में ग्रेजुएशन पूरी की ।
PG डिप्लोमा (मास कम्युनिकेशन): इग्नू (IGNOU) से 2019-21 में पत्रकारिता की डिग्री ली ।



खासियत और हुनर (Expertise)

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म: बॉलीवुड, साउथ, ओटीटी और टीवी स्टार्स के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू और गहराई से रिसर्च करना ।
मूवी रिव्यूज: फिल्मों और वेब सीरीज का बारीकी से विश्लेषण और सटीक रिव्यू ।
फिल्म रिकमेंडेशन: वह पहले खुद फिल्में और सीरीज देखती हैं और उसके बाद ही पाठकों को उन्हें देखने की सलाह देती हैं।
लाइव कवरेज: ब्रेकिंग न्यूज और लाइव ब्लॉग्स के जरिए सबसे तेज और भरोसेमंद खबरें पहुंचाना ।



विजन

वर्तिका मानती हैं कि आज के दौर में पत्रकार का काम सिर्फ खबर देना नहीं, बल्कि सही और सच्ची जानकारी देना है। वह अपनी राइटिंग और प्लानिंग के जरिए कंटेंट को एक अलग और बेहतर नजरिए से पेश करने की कोशिश करती रहती हैं।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।