ऐसे शूट हुआ था हैरी पॉटर का यह जादुई सीन, आपने पर्दे पर जो देखा वो VFX नहीं हकीकत थी
हैरी पॉटर सीरीज की फिल्मों में हर सीन VFX या CGI का कमाल लगता है। ज्यादातर मौकों पर ऐसा हुआ भी था, लेकिन क्या आप इस सीन के बारे में जानते हैं, जो आपको देखने में VFX जैसा लग सकता है, लेकिन असल में यह सीन असल में शूट किया गया था।

हैरी पॉटर फिल्म सीरीज ने हमें कई जादुई चीजें दिखाईं, लेकिन 'द प्रिजनर ऑफ अजकाबान' की वो बैंगनी रंग की 'ट्रिपल डेकर बस' आज भी सबके जेहन में ताजा है। क्या आपको लगता है कि वह सिर्फ कंप्यूटर ग्राफिक्स (CGI) का कमाल थी? जी नहीं, वह एक असली बस थी जिसे फिल्म के लिए खास तौर पर इंजीनियरों ने तैयार किया था। आज हम आपको इस जादुई बस के पीछे की उस मेहनत और जबरदस्त इंजीनियरिंग के बारे में बताएंगे जिसे जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे। साथ ही आपको यह भी समझ आएगा कि 'हैरी पॉटर' जैसी आइकॉनिक फिल्मों के एक-एक सीन के लिए मेकर्स कितनी मेहनत करते हैं।
तीन 3 बसों को जोड़कर बनाई ट्रिपल डेकर
फिल्म के मेकर्स पर्दे पर जादू दिखाने के साथ-साथ चीजों को असली रखना चाहते थे। इस ट्रिपल डेकर बस को बनाने के लिए प्रोडक्शन टीम ने लंदन की तीन पुरानी क्लासिक 'डबल डेकर' बसें खरीदीं। उन्होंने एक बस का टॉप काटा और बाकी दो बसों को काट-छांट कर एक के ऊपर एक फिक्स कर दिया। इस तरह 22 फीट ऊंची एक विशाल बस तैयार हुई। फिल्म की शूटिंग के लिए ऐसी कुल दो बसें बनाई गई थीं। पहली बस का इस्तेमाल अंदर के सीन शूट करने के लिए हुआ, जबकि दूसरी बस को विशेष रूप से सड़क पर दौड़ाने के लिए बनाया गया था।
क्यों जोड़ना पड़ा 2 टन का अतिरिक्त वजन?
सड़क पर चलने के लिए बनाई गई बस के साथ एक बड़ी टेक्निकल दिक्कत खड़ी हो गई थी। बस की ऊंचाई इतनी ज्यादा थी कि उसका 'सेंटर ऑफ ग्रेविटी' पूरी तरह बिगड़ गया था, जिससे सड़क पर मुड़ते समय बस के पलटने का भारी खतरा था। इस समस्या को सुलझाने के लिए इंजीनियर्स ने बस के बेस में करीब 2 टन लोहे का वजन जोड़ दिया। इससे बस का निचला हिस्सा भारी हो गया और वह सड़क पर बिना पलटे चलने के लिए संतुलित हो गई। फिल्म में हमने देखा कि यह बस ट्रैफिक के बीच से बड़ी तेजी से और जादुई तरीके से निकलती है। यह सीन भी मेकर्स ने बड़ी चालाकी से शूट किया था।
बड़ी चालाकी से फिल्माया गया था यह सीन
असल में इसकी शूटिंग एक मजेदार ट्रिक के जरिए हुई थी। शूटिंग के दौरान आसपास की गाड़ियों को बहुत धीमा चलने को कहा गया था, जबकि उस भारी-भरकम बस को थोड़ा तेज चलाया गया। बाद में पोस्ट-प्रोडक्शन के दौरान इस पूरे फुटेज को 'फास्ट फॉरवर्ड' कर दिया गया। नतीजा यह हुआ कि पर्दे पर हमें ऐसा लगा जैसे बस बिजली की रफ्तार से चल रही है और बाकी दुनिया रुकी हुई है। आज के समय में जब ज्यादातर चीजें ग्रीन स्क्रीन पर बनती हैं, हैरी पॉटर की टीम का यह प्रैक्टिकल इफेक्ट दिखाता है कि सिनेमा को यादगार बनाने के लिए कितनी बारीकी से काम किया जाता है।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


