गोविंदा-सनी देओल की फिल्मों का ये विलेन है उस्ताद आमिर खान का बेटा, टीवी सीरियल में आ रहे हैं नजर

Usha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

इंदौर घराने की शुरुआत करने वाले और भारतीय क्लासिकल सिंगिंग की नई पहचान दिलाने वाले उस्ताद आमिर खान के बेटे को जानते हैं आप? गोविंदा, सनी देओल की फिल्मों में एक्टर ने किया विलेन का रोल। आज सीरियल में कर रहे हैं काम।

गोविंदा-सनी देओल की फिल्मों का ये विलेन है उस्ताद आमिर खान का बेटा, टीवी सीरियल में आ रहे हैं नजर

इंदौर घराने की शुरुआत करने वाले उस्ताद आमिर खान हिंदुस्तानी क्लासिकल ट्रेडिशन, गायन के लिए याद किए जाते हैं। आमिर खान साहब वहीं हैं जिन्होंने अपने म्यूजिकल करियर का बड़ा हिस्सा तराना की रिसर्च में लगा दिया। अपने दौर में पॉपुलैरिटी के पीक पर पहुंचने वाले उस्ताद आमिर खान के परिवार के बारे में कम ही लोग जानते हैं। आमिर खान के बेटे हैं जो फिल्मी दुनिया का हिस्सा रहे। कई फिल्मों और टीवी शोज में अपने नेगेटिव रोल के लिए पहचाने जाते हैं। आमिर खान के इन बेटे का नाम शाहबाज खान है।

उस्ताद आमिर खान का वो छोटा बेटा

उस्ताद आमिर खान ने अपने जीवन में तीन शादियां की थीं। उनकी पहली शादी जीनत से हुई तो जो सितार वादक विलायत खान की बहन थीं। इस शादी से उनकी एक बेटी हुई फेमिदा। हालांकि, ये शादी टूट गई। इसके बाद उन्होंने मुन्नी बाई से दूसरी शादी की। इस शादी से उनके बेटे अकरम अहमद हुए। 1965 में आमिर खान आगरा की ठुमरी सिंगर मुश्तरी बेगम की बेटी रईसा से शादी की। आमिर खान साहब को लगा था कि शायद मुन्नी बेगम उनकी तीसरी पत्नी को स्वीकार कर लेंगी। लेकिन रिपोर्ट की मानें तो ऐसा नहीं हुआ। ऐसा भी कहा जाता है कि वो कहीं गायब हो गई। उनके सुसाइड की खबर भी सामने आई थी। हालांकि हम इसकी पुष्टि नहीं करते। तीसरी शादी स उस्ताद को बेटे हैदर आमिर का जन्म हुआ। यही वो हैदर हैं जिन्हें फिल्मी दुनिया के लोग शाहबाज खान के नाम से जानते हैं।

shahbaz khan ustad amir khan

शाहबाज का करियर

शाहबाज़ खान इंदौर में ही रहे। लेकिन उनकी पढ़ाई सेंट जोसेफ कॉन्वेंट कम्पटी एंड हिस्लोप कॉलेज नागपुर से पूरी हुई। मुंबई में करियर बनाने से पहले शाहबाज़ ने नागपुर के होटल में कुछ साल काम किया। ये 90 का दौर था जब शाहबाज ने मुंबई का रुख किया। एक्टर को 1991 में उनकी पहली फिल्म नाचने वाली गाने वाली मिली। फिल्म में उनके किरदार का नाम चंदर था। इसके बाद 1993 में धरतीपुत्र, कैसे कैसे रिश्ते, मेरी आन। 1997 में आई सनी देओल की फिल्म जिद्दी में एक्टर ने लाल सिंह का किरदार निभाया था। 1999 में आई सनी देओल लो ही फिल्म अर्जुन पंडित में इनके नेगेटिव रोल ने छाप छोड़ी।

गोविंदा की फिल्म का विलेन

साल 2001 में आई गोविंदा और सुष्मिता सेन की फिल्म क्योंकि मैं झूठ नहीं बोलता में शाहबाज ने विलेन विनोद कालरा का किरदार निभाया था। आपको वो सीन याद है जब गोविंदा कालरा के भाई के लिए झूठ केस लड़ता है। कटघरे में खड़े वो शाहबाज़ ही थे। अक्षय कुमार के साथ जानी दुश्मन में नजर आए थे। सालों फिल्मों में सपोर्टिंग रोल करने वाले शाहबाज को अलसी पहचान टीवी से मिली।

टीवी पर हैं एक्टिव

एक्टर ने कई यादगार टीवी शो में काम किया है। 1997 में आए सीरियल बेताल पच्चीस में शाहबाज़ ने ही बेताल का किरदार निभाया था। पिछले कई सालों से डेली सोप कर रहे हैं। CID, आहट, राम सिया के लव कुश जैसे शोज में देखा गया। अभी उन्हें पति ब्रह्मचारी में देखा जा रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।