सलमान खान की फिल्म का विदाई पर बना ऐसा मनहूस गाना, आज तक कभी शादियों में नहीं बजाया गया

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलमान खान की फिल्म का एक ऐसा विदाई वाला गाना है जिसे आज तक कभी किसी शादी में नहीं बजाया गया है। इस गाने को मनहूस माना जाता था।

सलमान खान की फिल्म का विदाई पर बना ऐसा मनहूस गाना, आज तक कभी शादियों में नहीं बजाया गया

हिंदी सिनेमा में कई ऐसे गाने बने जाते हैं जिन्हें सालों तक फैंस पसंद करते हैं। कई तो ऐसे गाने हैं जो एक जनरेशन से दूसरी जनरेशन तक पसंद किए जाते हैं। शादी और विदाई पर भी कई गाने बने हैं जिन्हें लोग रियल लाइफ में अपनी शादी में बजाते हैं। आज हम आपको विदाई पर बने एक ऐसे गाने के बारे में बताते हैं जिसे इतना मनहूस बताया गया कि कभी किसी ने शादी में यूज ही नहीं किया।

कौनसा था वो विदाई का गाना

जिस गाने की हम बात कर रहे हैं वो है फिल्म सनम बेवफा का जिसका नाम है मेरी जान चली दुश्मन के घर। इस फिल्म में सलमान खान और चांदनी लीड रोल में थे। यह फिल्म सुपरहिट थी और इसकी ना सिर्फ कहानी बल्कि गानों को भी पसंद किया गया था। लेकिन इस मूवी का एक ऐसा गाना था जिसे काफी मनहूस बताया गया और वो था इसका विदाई वाला गाना।

क्या थे इस गाने में दिक्कत

इस गाने को चांदनी और उसके पिता(प्राण) पर फिल्माया गया। इसके लिरिक्स ऐसे थे कि मेरी जान चली दुश्मन के घर। इस गाने के लाइन ही ऐसे हैं कि कोई भी पिता या बेटी नहीं चाहेंगे कि शादी में ऐसा गाना बजाया जाए।

इस गाने को विवेक वर्मा ने गाया था और इसके म्यूजिक डायरेक्टर महेश-किशोर थे।

कैसे मिला था चांदनी को किरदार

बता दें कि चांदनी ने न्यूजपेपर में एक विज्ञापन पढ़ा था कि अगर आपको सलमान खान की हिरोइन बनना है तो अपनी फोटोग्राफ दें। चांदनी ने भी ऐसा किया और फिर उन्हें फोन आया कि वह सेलेक्ट हो गई हैं।

अपने किरदार से खुश नहीं थीं चांदनी

आईएमडीबी की रिपोर्ट के मुताबिक चांदनी अपने किरदार को लेकर थोड़ी निराश थीं। उन्हें अपने आउटफिट्स पसंद नहीं थे और डायरेक्टर सावन कुमार ने उनपर ज्यादा अटेन्शन नहीं दिया और सलमान पर ज्यादा फोकस किया।

ऐसी रिपोर्ट्स भी थीं कि मधू ने इस फिल्म के लिए 3 और लड़कियों के साथ ऑडिशन दिया था। सावन कुमार तक ने मधु को शगुन के तौर पर पैसे भी दिए थे कि वह सेलेक्ट हो गई हैं। लेकिन फिर 2 दिन बाद उन्हें पता चला कि चांदनी को सेलेक्ट कर लिया गया।

सलमान को नहीं लगा था फिल्म होगी सुपरहिट

सलमान खान ने डायरेक्टर सावन कुमार तक से खास रिक्वेस्ट की थी कि वह सनम बेवफा को बागी के बाद रिलीज करें क्योंकि उन्हें लग रहा था उनका रोल छोटा है और पावरफुल नहीं है। लेकिन फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी।

बता दें कि यह सावन कुमार की लास्ट सुपरहिट फिल्म थी। इसके बाद उन्होंने कई फ्लॉप मूवी दी जैसे बेवफा से वफा, खलनाइका और चांद का टुकड़ा।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal

सुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।


करियर

सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।


एजुकेशन

सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन

सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।


खासियत

बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।