पूरी तरह इंप्रोवाइज्स था 'बाहुबली' का यह सीन, केके ने बताया एसएस राजामौली का सीक्रेट
फिल्म 'बाहुबली' में कटप्पा के बाहुबली को मारने वाले सीन में भल्लालदेव (राणा दग्गुबाती) की डरावनी परछाई आज भी फैंस के जेहन में ताजा है। लेकिन क्या आपको पता है कि राजामौली ने वो सीन इंप्रोवाइज किया था।

भारत के ऑस्कर विनर स्टार डायरेक्टर एसएस राजामौली अपनी 'बाहुबली', 'RRR', 'मगधीरा' और 'ईगा' जैसी लार्जर दैन लाइफ फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। इन फिल्मों को पर्दे पर जीवंत करने वाले सिनेमैटोग्राफर केके सेंथिल कुमार ने एक इंटरव्यू में राजामौली की फिल्ममेकिंग के कई दिलचस्प पहलुओं से पर्दा उठाया है। केके ने बताया कि कैसे राजामौली की अपकमिंग फिल्म वाराणसी फिर एक बार दर्शकों को हैरान कर देगी और साथ ही साथ उन्होंने यह भी बताया कि कैसे फिल्म 'बाहुबली' में कटप्पा के बाहुबली को मारने वाला सीन पूरी तरह इंप्रोवाइज्ड था। वरना जिस तरह वो सीन सोचा गया था, वो पर्दे पर बिलकुल अलग नजर आने वाला था।
इंप्रोवाइजेशन से बना था वो आइकॉनिस सीन
फिल्म 'बाहुबली' में कटप्पा के बाहुबली को मारने वाले सीन में भल्लालदेव (राणा दग्गुबाती) की डरावनी परछाई आज भी फैंस के जेहन में ताजा है। द इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत में सेंथिल ने खुलासा किया कि यह सीन पूरी तरह से 'इम्प्रोवाइजेशन' का नतीजा था। उन्होंने बताया, ‘शूटिंग के वक्त काफी हवा चल रही थी और हवा में धूल थी। जब राणा आ रहे थे, तो धूल और धुएं की वजह से उनकी एक विशाल परछाई स्क्रीन पर दिखने लगी। मैंने राजामौली को सुझाव दिया कि यह बहुत शानदार लग रहा है और हमने उसी समय लाइटिंग बदलकर उसे और बेहतर बना दिया।’
'वाराणसी' और अगली फिल्म 'स्वयंभू'
सेंथिल ने बताया कि वह राजामौली के अगले प्रोजेक्ट 'वाराणसी' का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन उनके और राजामौली के बीच 20 साल पुराना परिवार जैसा रिश्ता है। उन्होंने वाराणसी की विजुअलाइजेशन की तारीफ करते हुए इसे नेक्स्ट लेवल मूवी का बताया। जहां तक सेंथिल की अगली फिल्म की बात है तो वह फिलहाल एक पीरियड एक्शन फिल्म 'स्वयंभू' में बिजी हैं। वो इसे एक नई चुनौती मानते हैं और कहते हैं कि उनका लक्ष्य हमेशा डायरेक्टर के विजन को सबसे बेहतरीन तरीके से पर्दे पर उतारना होता है।
एक्टर्स को सुंदर दिखाने के लिए ट्रिक
सेंथिल कुमार का मानना है कि कॉमर्शियल सिनेमा में एक्टर्स का अच्छा दिखना सबसे जरूरी है। उन्होंने बताया, 'सबके काम करने का अपना तरीका होता है, मुझे पर्सनली सॉफ्ट लाइट पसंद है क्योंकि इसमें स्किन टोन बेहतर दिखती है। जब लोग बड़े पर्दे पर स्टार्स को देखने आते हैं, तो यह हमारी जिम्मेदारी है कि वे हर सिचुएशन में अच्छे दिखें।' सेंथिल के मुताबिक लाइटिंग केवल दिखावे के लिए नहीं बल्कि कहानी की जरूरत और लोकेशन के हिसाब से होनी चाहिए। वो लोकेशन से प्रेरित होकर ही तय करते हैं कि लाइट का सोर्स क्या होगा।
शूट से पहले 'मॉक टेस्ट' करते हैं राजामौली
राजामौली के साथ काम करने के अनुभव को साझा करते हुए सेंथिल ने बताया कि वहां स्पॉन्टेनियटी से ज्यादा प्री-प्लानिंग पर जोर दिया जाता है। वो हर सीन, एक्शन और गाने के लिए 'मॉक शूट' करते हैं। सेंथिल कहते हैं, 'हम सीन शूट करते हैं, उसे एडिट करते हैं और अगर पसंद नहीं आता तो फिर से टेस्ट करते हैं।' हालांकि, वो यह भी मानते हैं कि लोकेशन पर जाने के बाद एक्टर्स और उनके कॉस्ट्यूम्स जो एनर्जी लेकर आते हैं, उसके हिसाब से वो अपने प्लान में बदलाव करने के लिए हमेशा तैयार रहते हैं।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



