सिर का दर्द बन गया था 'मसान' मूवी का यह सीन, आखिर में निर्देशक नीरज ने लगाया जुगाड़ू दिमाग

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Masaan Movie Kissa: विक्की कौशल की फिल्म मसान को जनता ने बेशुमार प्यार दिया, लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म को बनाने में मेकर्स को कैसी-कैसी अजब चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।

Masaan Movie Kissa

साल 2015 में आई फिल्म 'मसान' एक कल्ट हिट रही थी। फिल्म को क्रिटिक्स से लेकर जनता तक ने खूब सराहा और यही वो फिल्म थी, जिसने विक्की कौशल को पहली बार लोगों की नजर में एक अलग पहचान दिलाई। नीरज घेवान के निर्देशन में बनी इस फिल्म का एक सीन ऐसा था, जो कहने को तो बहुत छोटा और आसान का सीन था, लेकिन यही सीन मेकर्स और क्रू के लिए सिर का दर्द बन गया था। अब सवाल यह था कि ऐसा हुआ क्यों? इस सवाल का जवाब फिल्म का स्क्रीनप्ले लिखने वाले राइटर वरुण ग्रोवर ने एक शो के दौरान दिया था।

गोरिल्ला स्टाइल शूट हुए थे ज्यादातर सीन

यह सीन कौन सा था और इसकी शूटिंग में क्यों इतनी मुश्किल आई, यह जानने से पहले आपको यह जान लेना जरूरी है कि 'मसान' मूवी के ज्यादातर सीन गोरिल्ला स्टाइल में शूट किए गए थे। बिना परमिशन के शूट करने की अपनी चुनौतियां होती हैं, कई बार छोटी-छोटी चीजें भी मुसीबत की वजह बन जाती हैं। जो सीन 'मसान' मूवी में क्रू के लिए मुसीबत बन गया था, वो है दुर्गा पूजा वाला सीन जिसमें विक्की कौशल और फिल्म की लीड एक्ट्रेस के बीच की केमिस्ट्री को बहुत खूबसूरत ढंग से दिखाया गया था।

सिर्फ 2 लाइन का सीन बन गया हेडेक

वरुण ग्रोवर ने फिल्म के उस सीन के बारे में बात करते हुए कहा, ‘मैंने सिर्फ 2 लाइनें लिखी थीं, उसको करने में हमें इतनी मशक्कत करनी पड़ी। एक एक्टर है, और एक गुब्बारा है। बनारस की दुर्गा पूजा के सेट पर। जब हम वहां पहुंचे तो सबसे पहले हमने देखा कि हमारा गुब्बारे वाला वहां पर नहीं है। फिर हमने किसी को उस गुब्बारे वाले के घर भेजा तो उसने बताया कि साहब पिछले साल यहां मेले में एक हीलियम गैस का सिलेंडर फट गया था, तो उस एक्सीडेंट के बाद से हीलियम गैस के गुब्बारे ही बैन हो गए हैं मेले में, इसलिए मैं वहां नहीं आ सकता।’

पुलिस वालों को होने लगा टीम पर शक

वरुण ग्रोवर ने बताया कि फिल्म क्रू ने जाकर पुलिस वालों से विनती की, कि साहब हमें यह गुब्बारा अंदर लेकर जाने दो। अब वो पुलिस वाला भी यह सोच रहा था कि ये चार लड़के मेले के अंदर गुब्बारा लेकर जाने की जिद क्यों कर रहे हैं। वरुण ने बताया कि उनकी मजबूरी यह थी कि पुलिस वाले को सच नहीं बताया जा सकता था, क्योंकि उन्होंने शूटिंग की इजाजत नहीं ली थी और टीम सड़क पर यूं ही गोरिल्ला स्टाइल में शूटिंग कर रहे थी। वरुण ने बताया कि उस एक घंटे के काम में ऑलरेडी 3 घंटे का वक्त बर्बाद हो चुका था।

डायरेक्टर नीरज ने लगाया जुगाड़ू दिमाग

जब यह सोचा ही जा रहा था कि यह सीन कल शूट कर लेंगे, तब तक पता चला कि यह दुर्गा पूजा का आखिरी दिन है और दुर्गा पूजा का इतनी बड़ी सेटिंग जो आज यहां नजर आ रही है वो कल नहीं रहेगी। इसके बाद फिल्म के निर्देशक नीरज घेवान ने अपना दिमाग लगाया कि गुब्बारे के टॉप पर टेप से एक डोरी लगा दी जाएगी और उस डोरी के दूसरे छोर पर एक पत्थर बांधकर उसे दूसरी तरफ फेंकेगे। इस तरह जब विक्की कौशल वो गुब्बारा छोड़ते हैं तो लगता है जैसे वो गैस का गुब्बारा है जो अपने आप हवा में उड़ता जा रहा है।

Puneet Parashar

लेखक के बारे में

Puneet Parashar

परिचय और अनुभव

पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।


पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।


करियर का सफर

पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।


एंटरटेनमेंट और विजन

मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।


विशेषज्ञता

बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।