इस म्यूजिक कंपोजर ने पहली फिल्म में सलमान के लिए बनाया म्यूजिक, AR रहमान को हराकर जीत लिया नेशनल अवॉर्ड

Mar 15, 2026 10:32 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

एक ऐसा म्यूजिक डायरेक्टर जिसने ओनी पहली ही फिल्म में सलमान खान के लिए गाने बनाए और जीत लिया था नेशनल अवॉर्ड। इस म्यूजिक कंपोजर ने AR रहमान, जतिन ललित और संजीव-दर्शन को कड़ी टक्कर दी। गाने ऐसे कि ऑडियंस आज भी गुनगुनाती है।

इस म्यूजिक कंपोजर ने पहली फिल्म में सलमान के लिए बनाया म्यूजिक, AR रहमान को हराकर जीत लिया नेशनल अवॉर्ड

साल 1999 में सलमान खान, ऐश्वर्या राय और अजय देवगन की फिल्म आई थी ‘हम दिल दे चुके सनम’। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट की थी। एक शानदार लव स्टोरी, प्यार, परिवार की कहानी और उस खूबसूरत म्यूजिक ने इसे एक सफल फिल्म बनाया था। उस समय सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों की लिस्ट में एक ‘हम दिल दे चुके सनम’ भी थी। इस फिल्म ने कई अवॉर्ड जीते। सबसे ज्यादा अवॉर्ड फिल्म के म्यूजिक के नाम रहे। इस फिल्म के म्यूजिक को तैयार करने के लिए संजय लीला भंसाली ने एक नए कलाकार को मौका दिया था। उस नए कलाकार ने अपनी पहली ही फिल्म के लिए ऐसा म्यूजिक बनाया कि ताल और सरफ़रोश जैसी फिल्मों के म्यूजिक को पछाड़ते हुए नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर लिया था।

सलमान खान की फिल्म के लिए बनाए गाने

सलमान खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म हम दिल दे चुके सनम के लिए पहली बार म्यूजिक तैयार करने वाले कंपोजर का नाम है इस्माइल दरबार। डायरेक्टर ने इस्माइल के साथ रिस्क लिया और सालों याद करने वाला म्यूजिक ऑडियंस को मिला। इस फिल्म से पहले इस्माइल दरबार बड़े म्यूजिक डायरेक्टर्स के साथ वायोलिन बजाने का काम करते थे। संजय को इस्माइल के टैलेंट पर भरोसा था।उन्होंने मौका दिया और कमाल हो गया। इस फिल्म के गानों के बोल महबूब से लिखवाए गए थे।

ismail darbar

AR रहमान को पीछे छोड़ जीता नेशनल अवॉर्ड

1999 में कई शानदार फिल्मों के म्यूजिक ने ऑडियंस को प्रभावित किया था। इसी साल AR रहमान वाले म्यूजिक की फिल्म ताल आई थी। आमिर खान की फिल्म सरफ़रोश और मन के म्यूजिक ने भी अलग जगह बनाई थी। इन सभी शानदार म्यूजिक वाली फिल्मों को इस्माइल दरबार ने पछाड़ते हुए बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर का नेशनल अवॉर्ड अपने नाम किया था। इसी केटेगरी में उन्हें फिल्मफेयर RD बर्मन अवॉर्ड जीता।

hum dil de chuke sanam

देवदास के लिए बनाया क्लासिकल म्यूजिक

इस्माइल दरबार अपने इसी म्यूजिक से इंडस्ट्री में AR रहमान जैसे दिग्गज म्यूजिक कंपोजर को टक्कर दे रहे थे। इसी बीच संजय लीला भंसाली और इस्माइल दरबार की जोड़ी दोबारा जमी। दोनों ने साल 2002 में आई शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय की फिल्म देवदास का क्लासिकल म्यूजिक बनाया। महबूब ने गीत लिखे और एक बार फिर अलग, आत्मा छू जाने वाले गाने ऑडियंस को मिले। हर एक गीत ने अलग पहचान बनाई। हालांकि, इस फिल्म के बाद संजय लीला भंसाली और इस्माइल दरबार के बीच विवाद होने की खबर सामने आई और दोनों ने फिर कभी साथ काम नहीं किया।

वो किसना है हुआ था हिट

इस्माइल दरबार ने बोनी कपूर के प्रोडक्शन में बनी करिश्मा कपूर की फिल्म शक्ति के लिए म्यूजिक बनाया। इस फिल्म का एक ही गाना ज्यादा पसंद किया गया 'इश्क कमीना' लेकिन सिर्फ इस आइटम सॉंग को अनु मलिक ने कंपोज़ किया था। इसके बाद सुभाष घई की फिल्म किसना के लिए इस्माइल को AR रहमान की जगह चुना गया। इस फिल्म का गाना 'वो किसना है' जबरदस्त हिट हुआ था। हालांकि, इन फिल्मों के बाद उनके म्यूजिक को खास पसंद नहीं किया गया।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।