सलमान खान की 'मातृभूमि' क्यों नहीं हो पा रही है रिलीज? जानिए कहां अटकी है बात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि की रिलीज का इंतजार कर रहे लोगों को निराशा हो सकती है। ताजा खबरों के मुताबिक अभी तक फिल्म को CBFC ने पास नहीं किया है। ये फिल्म अगले साल तक टल सकती है।

सलमान खान फिल्म मातृभूमि
सलमान खान फिल्म मातृभूमि

सलमान खान की फिल्म मातृभूमि का पिछले कुछ वक्त से इंतजार हो रहा है। हाल में खबर आई थी कि फिल्म CBFC स्क्रीनिंग के बाद जल्द रिलीज हो सकती है। लेकिन सलमान खान को स्क्रीन पर देखने के इंतजार में बैठे लोगों को झटका लगने वाला है। ताजा खबरों की मानें तो फिल्म फिलहाल रिलीज नहीं हो रही है। उसकी बड़ी वजह फिल्म का चीन से कनेक्शन बताया जा रहा है। ये भी खबरें सामने आई हैं कि फिल्मCBFC ने नहीं देखी है।

इसलिए रिलीज नहीं हो पा रही सलमान खान की मातृभूमि

बॉलीवुड हंगामा को उनके सूत्र ने सलमान खान की फिल्म मातृभूमि से जुड़ी जानकारी दी है। रिपोर्ट में कहा गया, ' काश ये सभी रिपोर्ट सच होती। लेकिन भारी दिल के साथ कहरना पड़ रहा है कि CBFC स्क्रीनिंग से जुड़ी कोई अपडेट नहीं है। ये फिल्म चीन के साथ कनेक्शन की वजह से अटकी पड़ी है। रिपोर्ट में आगे कहा गया, 'मेकर्स अपनी हर मुमकिन कोशिश कर रहे हैं ताकि इसका कोई समाधान निकाला जा सके। सरकार के साथ भी बातचीत जारी है। जब कोई समाधान मिल जाएगा तो CBFC इस फिल्म को पास कर देगा, इसके बाद मातृभूमि थिएटर में रिलीज की जा सकेगी। ये कुछ दिनों में हो सकता है, कुछ हफ्तों में या इससे भी ज्यादा समय लग सकता है। लेकिन अभी मातृभूमि को लेकर वही स्टेटस है जो पहले था।'

सलमान की फिल्म का एलान

बता दें, पिछले साल 2025 आई फिल्म सिकंदर के फ्लॉप होने के बाद सलमान खान ने मातृभूमि का एलान किया था। फिल्म को अपूर्व लखिया डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म बैटल ऑफ गलवान वैली पर बेस्ड होगी जिसका चीन से कनेक्शन है। इसी वजह से पहले फिल्म का नाम बदला गया और अब रिलीज अटकी हुई है।

क्या 2027 में रिलीज होगी मातृभूमि?

हाल में खबर सामने आई थी कि फिल्म की रिलीज अगले साल जुलाई 2027 तक टल सकती है।। लेकिन बाद में एक नए पोस्टर के साथ ये जानकारी सामने आई कि फिल्म इसी साल यानी 2026 में दस्तक देगी। हालांकि, इस साल खाली स्लॉट नहीं है। हर हफ्ते में कोई न कोई बड़ी फिल्म रिलीज हो रही है। किसी भी फिल्म को परफॉर्म करने के लिए कम से कम दो हफ्तों का समय चाहिए। ऐसा हो सकता है कि सलमान खान की मातृभूमि अगले साल 2027 तक टल जाए।

बिग बॉस 20 की शूटिंग में बस्ट सलमान

वर्क फ्रंट की बात करें सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 20 की शूटिंग में बिजी हैं। हाल में उन्होंने प्रीमियर एपिसोड के बाद पहला वीकेंड का वार एपिसोड शूट किया है। उन्हें हफ्ते में एक ही दिन बिग बॉस की शूटिंग के लिए देना होता है। बचे हुए दिनों में एक्टर अपनी अगली फिल्म SVC 63 की शूटिंग कर रहे हैं। ये एक बड़े बजट की फिल्म है जिसके एक्शन सीक्वेंस का एक सेट मुंबई में लगाया गया है।

सलमान की फिल्म SVC 63 रिलीज डिटेल

एक्टर इन दिनों नए लुक के साथ अपना एक्शन सीक्वेंस शूट कर रहे हैं। उनके साथ एक्टर राहुल देव, नयनतारा और फिल्म के अन्य लोग भी हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि इस फिल्म का नाम मोंस्टर है और मेकर्स जल्द इसका एलान करने वाले हैं। ताजा खबरों में बताया ज्ञाता कि फिल्म का टीजर रिलीज किया जाएगा जिसके साथ फिल्म के नाम का एलान होगा। इस फिल्म को वामशी पेडीपल्ली ने डायरेक्ट किया है और दिल राजू इसके प्रोड्यूसर हैं। रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म ईद 2027 पर बॉक्स ऑफिस पर रिलीज होगी। सलमान को नए अवतार में देखने का इंतजार हो रहा है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडसलमान खान की 'मातृभूमि' क्यों नहीं हो पा रही है रिलीज? जानिए कहां अटकी है बात