धुरंधर की सक्सेस पर इसलिए चुप बैठे हैं रणवीर-अक्षय खन्ना, डोंगा ने बता दिया चुप्पी का कारण Exclusive
धुरंधर की आंधी आई हुई है। एक्टर्स की दमदार परफॉर्मेंस की तारीफ हो रही है। लेकिन इतनी तारीफ और सफलता देखने के बाद रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना जैसे एक्टर्स चुप बैठे हैं। अब उनकी इस चुप्पी के पीछे का कारण डोंगा यानी एक्टर नवीन कौशिक ने बता दिया है।

आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी फिल्म धुरंधर ऑडियंस को पसंद आ रही है। फिल्म के किरदारों को सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन के साथ कमाई 600 करोड़ पार पहुंच रही है। फिल्म इंडस्ट्री केकलाकार भी खुलकर फिल्म की तारीफ कर रहे हैं। दूसरी तरफ अक्षय खन्ना का एंट्री सॉन्ग डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। लेकिन इतनी तारीफें मिलने के बाद फिल्म की लीड कास्ट और खुद डायरेक्टर चुप बैठे हैं। कोई खास रिएक्शन सामने नहीं आ रहा है। इस बीच धुरंधर में डोंगा का किरदार निभाने वाले एक्टर नवीन कौशिक ने लाइव हिंदुस्तान के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में इसके पीछे का सही कारण बताया। एक्टर ने बताया आखिर क्यों फिल्म के एक्टर रणवीर, अक्षय खन्ना धुरंधर की सफलता पर रिएक्शन नहीं दे रहे हैं।
इसलिए एक्टर नहीं दे रहे हैं रिएक्शन
लाइव हिंदुस्तान के साथ बातचीत में डोंगा, एक्टर नवीन कौशिक ने कहा, “मैं यह नहीं कहूंगा कि उन्होंने रिएक्शन दिया है। मुझे लगता है वो इंतजार कर रहे हैं। मुझे लगता है उनके कंधे पर अभी पार्ट 2 का भी बोझ है तो वो चाह रहे हैं कि, काम पूरा हो जाए। ऐसा होता है ना कि एक बार काम पूरा हो जाए उसके बाद फ्री होके बात करेंगे।” तो फिल्म की कास्ट रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल धुरंधर 2 की वजह से धुरंधर की सक्सेस पर अपना रिएक्शन नहीं दे रहे हैं।
धुरंधर की आंधी
बता दें, धुरंधर बॉक्स ऑफिस धमाका कर रही है। 20 में फिल्म 600 करोड़ पार कर चुकी है। इसके अलावा इस फिल्म ने छावा और एनिमल जैसी फिल्मों की भी वर्ल्डवाइड कमाई को पीछे छोड़ दिया है। आने वाले दिनों में फिल्म का धमाका जारी रहने वाला है। खुद आदित्य धर ने साफ कह दिया है कि धुरंधर क आंधी 2026 तक चलने वाली है। इस बीच रास्ते में जितनी भी फिल्में काई ये आंधी सभी को बहा ले जाएगी।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




