पाकीजा के इस गाने को सुनते ही डायरेक्टर कमाल अमरोही ने हाथ में उठा लिया था जूता, लता मंगेशकर ने गाया गीत

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

फिल्म पाकीजा का एक ऐसा गाना बना था जिसे सुनने के बाद डायरेक्टर कमाल अमरोही ने अपना जूता हाथ में उठा लिया था। ये गाना लता मंगेशकर ने गाया था। फिल्म के लिए कुल 20 गाने बनाए गए थे। लेकिन रिलीज के वक्त सिर्फ 11 रखे गए।

पाकीजा के इस गाने को सुनते ही डायरेक्टर कमाल अमरोही ने हाथ में उठा लिया था जूता, लता मंगेशकर ने गाया गीत

फिल्ममेकर कमाल अमरोही का ज़िक्र अक्सर अपने मीना कुमारी के पति के रूप में किया जाता है। लेकिन कमाल अमरोही, मीना के स्टार बनने से पहले ही इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना चुके थे। वो कमाल ही थे इन्होंने मधुबाला के साथ फिल्म महल, मीना कुमारी के साथ दायरा जैसी फिल्में बनाई थी। लेकिन उन्हें हमेशा से फिल्म पाकीजा के डायरेक्शन के लिए याद किया जाता है। 1972 में पाकीज़ा रिलीज हुई थी। इस फिल्म से जुड़ा एक किस्सा है। बताया जाता है कि फिल्म के गाने 'चलते चलते' को सुनने के बाद कमाल अमरोही ने जूता उठाने की बात कही थी।

फिल्म को बनने में लगे 15 साल

फिल्म पाकीजा की शुरुआत 60 के दशक से पहले हो गई थी। बड़ी फिल्म थी इसलिए प्रोडक्शन का खर्चा भी हो रहा था। फिल्म का शूट चल रहा था लेकिन इसी दौरान फिल्म की हीरोइन मीना कुमारी और डायरेक्टर कमाल अमरोही के बीच विवाद हो गया और 1964 में ये फिल्म रुक है। इसके बाद 1968 में फिल्म का म्यूजिक बनाने वाले कंपोजर की डेथ हो गई। बाद में म्यूजिक का काम नौशाद ने संभाला।

पाकीजा में होने थे 20 गाने

फिल्म के गाने मजरूह सुल्तानपुरी, कैफी आजमी और गुलाम मोहम्मद ने लिखे। इस फिल्म में वैसे 20 गाने थे लेकिन थिएटर पर रिलीज हुई फिल्म में 11 गानों को ही रखा गया था। फिल्म के गाने फिल्म में मौसम है आशिकाना, चलो दिलदार चलो, ठाडे रहियो जैसे गीत थे। ये एक म्यूजिकल फिल्म थी जिसके हर एक गाने में जादू था। लेकिन एक ऐसा भी गाना था जिसे सुनने के बाद कमाल अमरोही की खुशी का ठिकाना नहीं था।

इस गाने के लिए उठा लिया था जूता

मीना कुमारी पर फिल्माया वो गाना था 'चलते चलते यूं ही कोई मिल गया था'। रिकॉर्डिंग के दौरान कमाल अमरोही ने लता मंगेशक की आवाज में ये गाना सुना और उनकी आवाज में खो गए। वो ये गाना सुनकर इतना इमोशनल हो गए थे कि उन्होंने मजाक में अपना जूता उठा लिया और कहा कि अगर कोई इस गाने में कमी निकालेगा तो उसे जूता पड़ेगा। इस गाने ने ऑडियंस पर भी वही जादू चलाया जो उस दिन कमाल अमरोही पर हुआ था।

मीना कुमारी नहीं रहीं

फिल्म पाकीजा हजार मुश्किलों के बाद 1972 में रिलीज हुई। इस फिल्म की बची हुई शूटिंग के दौरान मीना कुमारी बहुत बीमार चल रही थी। उस समय उनकी हालत इतनी खराब थी कि कई सीन में उनकी बॉडी डबल का इस्तेमाल किया गया था। फिल्म बनकर तैयार हुई और बॉक्स ऑफिस के नंबर्स हिला दिए। लेकिन अफसोस ये रहा कि मीना अपनी आखिरी फिल्म की सफलता नहीं देख पाई। फरवरी 1972 में फिल्म पाकीजा रिलीज हुई और मार्च की शुरुआत में ही मीना कुमारी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। वो लीवर से जुड़ी बीमारी से जूझ रही थीं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।