मोहम्मद रफी ने फीस में लिए सिर्फ 2 हजार, नए संगीतकार के लिए कही रोंगटे खड़े कर देने वाली बात

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मोहम्मद रफी की गायिकी के किस्से तो बहुत सुने होंगे लेकिन उनकी महानता और इंसानियत के बारे म आप नहीं जानते होंगे। एक बार रफी साहब ने एक नए संगीतकार के लिए ऐसी बात कही थी जो आपके रोंगटे खड़े कर देगी।

mohammed rafi

मोहम्मद रफी के गानों के किस्से तो आपने खूब सुने होंगे लेकिन उनकी महानता के बारे में कम ही लिखा-पढ़ा गया है। अपनी मखमली आवाज से दुनिया को कई खूबसूरत गाने देने वाले मोहम्मद रफी को सज्जन आदमी कहा जाता था। उनके साथ काम करने वाले लोग उन्हें सबसे गुणी सिंगर मानते साथ ही उनकी दरियादिली और संगीत के प्रति उनकी लगन की तारीफ करते हैं। उनके इसी व्यवहार का एक ऐसा भी किस्सा है जो आपके दिल को अजीब सी तसल्ली देता है, आपको हैरानी होगी कि कोई इतने आगे तक का कैसे सोच सकता है। ये किस्सा बहुत सामान्य से बात का है लेकिन फिर जो मोहम्मद रफी ने कहा वो सुनने के बाद आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।

मोहम्मद रफी के पास पहुंचा था नया संगीतकार

ये किस्सा है 70 के दशक का। उस समय मोहम्मद रफी एक गाने की फीस 15 से 20 हजार लेते थे। ऐसे में उनके पास मशहूर म्यूजिक अरेंजर अमर हल्दीपुर पहुंचे। वो अकेले नहीं आए थे, अपने साथ एक संगीतकार दोस्त को लाए थे जो फिल्म इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाने के लिए स्ट्रगल कर रहा था। इस संगीतकार को बड़ी मेहनत और मुश्किल से एक फिल्म में गाना बनाने का मौका मिला था। ऐसे में उसकी एक ही ख्वाइश थी कि अपनी धुनों पर बनाया गाना वो मोहम्मद रफी से ही गवाएंगे। लेकिन उन्हें देने के लिए उतनी फीस नहीं थी।

मोहम्मद रफी

फीस के लिए नहीं थे पैसे

ऐसे में वो नया संगीतकार, म्यूजिक अरेंजर अमर हल्दीपुर के साथ मोहम्मद रफी के पास गाने का ऑफर लेकर पहुंचे। ये वही वक्त था जब मोहम्मद रफी की फीस 15 हजार थी। लेकिन जब रफी साहब के मैनेजर को संगीतकार की आर्थिक हालत के बारे में पता चला तो उन्होंने फीस 15 हजार से 12 हजार कर दी। लेकिन उस नए संगीतकार के पास तो 12 हजार भी नहीं थे। साथ आए अमर हल्दीपुर को लगा कि अब मोहम्मद रफी दोनों को बाहर ही भेज देंगे। लेकिन रफी साहब ने दोनों को अंदर अपने कमरे में बुलाया। अमर हल्दीपुर ने हिम्मत की और कहा, ‘साहब हमारे पास 12 हजार नहीं हैं’। मोहम्मद रफी ने दोनों की तरफ देखा और पूछा सरल, प्यार भरे लहजे से पूछा ‘कितने हैं तुम्हारे पास?’

ये है मोहम्मद रफी की महानता

अमर और साथ आए नए संगीतकार ने जवाब दिया कि सिर्फ 2 हजार। अमर हल्दीपुर को लगा कि 15 हजार फीस लेने वाले मोहम्मद रफी इस फीस को अपनी बेइज्जती समझेंगे। लेकिन इसके बाद रफी साहब ने कहा, ‘ठीक है भाई, बाजा लाओ, रियाज शुरू करते हैं।’ ये सुनते ही दोनों शख्स हैरान हो गए। लेकिन इसके बाद अमर हल्दीपुर के दिमाग में एक बात खटक रही थी। समय मिलते ही उन्होंने रफी साहब से पूछा कि अगर बात 2 हजार तक पहुंच गई थी तो आप फ्री में ही गा देते, 2 हजार भी क्यों लिए। इसके जवाब में रफी साहब ने जो कहा वो आपके रोंगटे खड़े कर देगा। सिंगर ने कहा, ‘अमर, अगर मैं ये गाना फ्री में गा देता तो इस नए लड़के पर जिंदगी भर मेरा एहसान रह जाता। 2 हजार रुपए फीस के लेकर मैंने ये एहसान उतार दिया है। इसे एहसास करवाया है कि इसने मुझे मेरी पूरी फीस दी है।’ रफी साहब नहीं चाहते थे कि उनका एहसान किसी पर हो। यहां रफी साहब ने साबित किया था कि क्यों उन्हें इंडस्ट्री का सबसे सज्जन और फरिश्ता कहा जाता था।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।