जानिए किशोर कुमार ने एक्टर डैनी को क्यों बुलाया था अपने घर, एक्टर से सुने नेपाली गाने, ये पूरा किस्सा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड के मशहूर सिंगर किशोर कुमार ने एक बार एक्टर डैनी को मिलने के लिए बुलाया और उनसे कई गाने सुने। लेकिन डैनी ये समझ नहीं पाए कि आखिर क्यों लीजेंडरी सिंगर उनकी आवाज में गाना सुन रहे हैं। ये मजेदार किस्सा जानिए-

kishore kumar invited actor Danny Denzongpa to his home

1977 में एक फिल्म आई थी ‘अभी तो जी लें’। इस फिल्म में जया बच्चन, डैनी, किरन कुमार, सिमी ग्रेवाल जैसे एक्टर्स ने काम किया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं कर पाई। लेकिन इस फिल्म का एक गाना खूब पसंद किया गया। इस गाने को उस समय के मशहूर सिंगर किशोर कुमार ने गाया था। ये गाना डैनी पर फिल्माया गया था। डैनी की आवाज बनने के लिए किशोर कुमार को कड़ी मेहनत करनी पड़ी थी।

डैनी के लिए गाया गाना

फिल्म ‘अभी तो जी लें’ का म्यूजिक डायरेक्टर जगमोहन बक्शी और सपन सेनगुप्ता ने तैयार किया था। इस फिल्म के गाने किशोर कुमार और आशा भोसले ने गाए थे। ऐसे में जब किशोर कुमार को पता चला कि उन्हें फिल्म में एक्टर डैनी के लिए गीत गाने है तो उन्होंने एक्टर डैनी को अपने घर बुलाया।

किशोर कुमार ने डैनी से की मुलाकात

उस समय डैनी नए एक्टर थे। वो थोड़े घबराए हुए थे कि आखिर क्यों किशोर कुमार जैसे बड़े सिंगर ने उन्हें मिलने के लिए बुलाया है। किशोर कुमार जन डैनी से मिले तो उन्होंने कहा कि वो उनकी आवाज में गाने सुनना चाहते हैं। डैनी ने थोड़ी हिचक के साथ किशोर कुमार को अपनी आवाज में कुछ नेपाली और असमी गाने सुनाए। डैनी गाने सुना कर चले गए। लेकिन उन्हें नहीं समझ आया कि आखिर क्यों उनसे ये गाने गवाए गए थे।

किशोर कुमार ने इसलिए डैनी को अपने घर बुलाया था

दरअसल, किशोर कुमार डैनी की आवाज, उनके चेहरे के एक्सप्रेशन, गाना गाते हुए उनकी बॉडी लैंग्वेज को समझ रहे थे।डैनी के जाने के बाद किशोर कुमार ने कई और नेपाली और ट्राइबल गीत सुने। और एक अलग आवाज तैयार की। किशोर कुमार ने इस अलग आवाज में डैनी के लिए फिल्म ‘अभी तो जी लें’का गाना 'तू लाली है सवेरे वाली' गाया। इस गाने में जब डैनी लिप्सिंग करते नजर आते हैं तो कोई पहचान नहीं सकता है कि ये असल में किशोर कुमार की आवाज है। ये गाना खूब पसंद किया गया था। इतने सालों बाद भी सुना जाता है। इसके बाद किशोर कुमार ने डैनी के लिए एक बंगाली गाना भी गाया था। किशोर कुमार अपने इसी अलग अंदाज के लिए जाने जाते थे।

फिल्म की कहानी

बता दें, फिल्म ‘अभी तो जी लें’ की कहानी कॉलेज स्टूडेंट, लव स्टोरी और बदले की थी। जया बच्चन ने लीड जया नाम की लड़की का किरदार निभाया था जो राकेश नाम के स्टूडेंट को थप्पड़ मार देती है। इसके बाद जया से बदला लेने के लिए उसे परेशान किया जाता है। फिल्म फ्लॉप साबित हुई थी।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।