Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडThis is why govindas mama slapped him before offering him his film
पहली फिल्म देने से पहले गोविंदा के मामा ने जड़ दिया था एक्टर को थप्पड़, वीडियो कैसेट ने बदल दी जिंदगी

पहली फिल्म देने से पहले गोविंदा के मामा ने जड़ दिया था एक्टर को थप्पड़, वीडियो कैसेट ने बदल दी जिंदगी

संक्षेप:

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की किस्मत इस एक कैसेट से बदल गई थी। गोविंदा की हाईट, शक्ल और आवाज को पसंद नहीं करने वाले फिल्ममेकर्स ने जब वो कैसेट देखा तो बोलती बंद हो गई। इसी एक कैसेट ने दिलवाया था उनके करियर का पहला बड़ा रोल।

Jan 07, 2026 02:46 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

बॉलीवुड एक्टर गोविंदा आज बड़ा नाम है, लेकिन एक वक्त ऐसा था जब वो काम के लिए हर फिल्ममेकर्स के दरवाजे पर जाया करते थे। गोविंदा ने एक पुराने इंटरव्यू में अपने स्ट्रगल के दिनों के बारे में बात की है। एक्टर ने बताया था कि उन्हें उनकी हाईट, आवाज और शक्ल में मेकर्स को दम नहीं लगता था। इसलिए उन्होंने अपना एक वीडियो कैसेट बनाया। इससे पहले उन्होंने डांस और एक्शन की क्लास ली। खुद को साबित करने के लिए फिर से मेकर्स के पास जा पहुंचे। लेकिन गोविंदा को अंदाजा नहीं था कि उनके करियर की शुरुआत घर से ही होने वाली है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

गोविंदा ने बनवाया अपना कैसेट

गोविंदा ने अपने उस पुराने इंटरव्यू में बताया था कि वो उस समय विरार में रहते थे और रोजाना सफर करने में उनके कई घंटे बर्बाद होते थे। वो हर रोज अपना कैसेट लेकर मेकर्स के पास जाते और फिर निराशा के साथ वापस आ जाते। इस बीच गोविंदा अपने एक्टर मामा उदय नारायण सिंह के खार वाले रहने लगे थे। गोविंदा ने बताया कि उनके मामा एक फिल्म बना रहे थे। उसका कांसेप्ट और कास्ट अलग थी। वो एम् म्य्चोर एक्टर की तलाश कर रहे थे। इसलिए गोविंदा ने अपना कैसेट कभी मामा को नहीं दिखाया।

ये भी पढ़ें:गोविंदा के मामा ने इसलिए कर लिया था सुसाइड, सुनीता की बहन से की थी शादी
ये भी पढ़ें:ऐसे शुरू हुई थी गोविंदा की मां की इस एक्टर के साथ लव स्टोरी
 गोविंदा

मामा ने जड़ दिया थप्पड़

लेकिन एक दिन जब गोविंदा मामा के घर वापस लौटे तो उन्होंने अपने कैसेट का ज़िक्र किया। मामा ने कैसेट देखा और कोई रिएक्शन नहीं दिया। फिर एक दिन मामा उदय नारायण ने गोविंदा को बताया कि उन्हें उनकी फिल्म का हीरो मिल गया है। उन्होंने गोविंदा से आंखें बंद करने को कहा और एक तेज थप्पड़ मार दिया। ये प्यार वाला थप्पड़ था। मामा ने बताया कि वो ही उनकी फिल्म तन बदन के हीरो हैं। गोविंदा की वो कैसेट देखने के बाद मामा ने अपनी फिल्म की कास्ट और सब्जेक्ट बदल दिया था। इसके बाद गोविंदा रुके नहीं। उन्हें 80 के दशक के अंतिम सालों में कई फिल्मों के ऑफर आने लगे।

दुनिया के बेस्ट एक्टर्स की लिस्ट में गोविंदा का नाम

90 का दशक शुरू होते ही गोविंदा स्टार बन चुके थे। उन्होंने उस दौरान लगातार कई हिट फिल्में दी और मेकर्स की पहली पसंद बन गए। दिलीप कुमार, राजेश खन्ना समेत कई एक्टर्स के साथ काम किया। 90 के दशक में अमिताभ बच्चन, 2000 के दशक में सलमान खान, अक्षय कुमार के सामने शानदार परफोर्म कर ऑडियंस के दिलों में अपनी अलग जगह बनाई। ऐसे एक कैसेट ने गोविंदा की जिंदगी बदल दी थी। बीबीसी की एक रिपोर्ट के मुताबिक गोविंदा का नाम दुनिया के 10 सबसे बेस्ट एक्टर्स की लिस्ट में शामिल है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।