अमिताभ बच्चन ने इसलिए संजय दत्त को दे दिया था अपना जीता हुआ बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, राज कुमार ने की तारीफ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन ने अपना जीता हुआ बेस्ट एक्टर जा अवॉर्ड उस दौर के इन दो शानदार एक्टर के नाम कर दिया था। इसके पीछे की वजह कम लोग जानते हैं। एक्टर राज कुमार ने की थी अमिताभ बच्चन की तारीफ।

अमिताभ बच्चन ने इसलिए संजय दत्त को दे दिया था अपना जीता हुआ बेस्ट एक्टर अवॉर्ड, राज कुमार ने की तारीफ

किसी भी एक्टर के लिए ऑडियंस के प्यार के साथ काम के लिए मिलने वाला अवॉर्ड बहुत खास होता है। लेकिन जब जीता हुआ अवॉर्ड किसी दूसरे एक्टर को देना पड़े तो? ऐसा एक किस्सा है 1992 फिल्म फेयर अवॉर्ड फंक्शन के दौरान का। इस अवॉर्ड इवेंट में बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीतने वाले दिग्गज एक्टर ने अपना जीता हुआ सम्मान दूसरे एक्टर के नाम कर दिया था। ये बात 1992 में आयोजित हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड की है। इस साल अमिताभ बच्चन ने बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड जीता था। लेकिन उन्होंने अपना अवॉर्ड इन दो एक्टर्स के नाम कर दिया था।

बच्चन बच्चन ने दे दिया अपना जीता हुआ अवॉर्ड

1992 में फिल्मफेयर अवॉर्ड का आयोजन हुआ था। इस इवेंट में 1991 में आई फिल्मों के लिए अवॉर्ड दिया गया था। बेस्ट एक्टर की केटेगरी में आमिर खान अपनी फिल्म दिल है की मानता नहीं, अनिल कपूर फिल्म लम्हे के लिए, दिलीप कुमार फिल्म सौदागर के लिए, संजय दत्त फिल्म साजन और अमिताभ बच्चन फिल्म हम के लिए नॉमिनेटेड थे। कमाई के हिसाब से भी ये सभी फिल्में शानदार थीं। लेकिन फिल्म हम में अमिताभ बच्चन के किरदार टाइगर ने ऑडियंस पर अलग छाप छोड़ी थी। उनकी शानदार परफॉरमेंस के लिए आज भी ये फिल्म याद की जाती है। इस फिल्म के लिए अमिताभ बच्चन ने बेस्ट एक्टर जा फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता। राज कुमार स्टेज पर उन्हें अवॉर्ड देने पहुंचे।

राज कुमार ने की अमिताभ की तारीफ

अमिताभ ने दिग्गज एक्टर राज कुमार के हाथों से अवॉर्ड लिया। चारों तरफ अमिताभ बच्चन का नाम गूंज रहा था। उन्होंने अवॉर्ड लिया और जूरी का आभार जताया। इसके साथ ही उहोंने कहा कि पिछले साल उन्हें राज कपूर अवॉर्ड दिया गया था जिसके बाद लग रहा था कि अब आगे उन्हें अवॉर्ड नहीं मिलेंगे। लेकिन इस अवॉर्ड की थीम है ब्रेव न्यू फेस। मुझे नहीं पता कि मैं कैसे इसमें फिट हूं। ना तो मैं ब्रेव रहा हूं और ना मेरा चेहरा नया है। इस थीम के आधार पर मैं अपना ये अवॉर्ड फ्यूचर एक्टर्स मिस्टर संजय दत्त और आमिर खान के साथ ये अवॉर्ड शेयर करना चाहूंगा।' इसके बाद लंबे बालों के साथ संजय दत्त स्टेज पर गए और अमिताभ बच्चन ने अपना जीता हुआ अवॉर्ड उन्हें दे दिया। इस अवॉर्ड फंक्शन में आमिर खान मौजूद नहीं थे। संजय दत्त अपनी फिल्म साजन के लिए तारीफें बटोर रहे थे। वहीं आमिर खान दिल है की मानता नहीं के लिए। इस अवॉर्ड को देने वाले राज कुमार ने अमिताभ बच्चन की तारीफ में कहा था, ‘अमित ये अवॉर्ड डिजर्व करते हैं वो एक निपूर्ण कलाकार और पसंद किए जाने वाले स्टार हैं।

1992 में अवॉर्ड जीतने वाले सितारे

बता दें, उस साल अनिल कपूर की फ्लॉप फिल्म लम्हे को को बेस्ट फिल्म चुना गया था। सुभाष घई ने अपनी फिल्म सौदागर के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड जीता। फिल्म लम्हे के लिए श्रीदेवी बनी बेस्ट एक्ट्रेस, फिल्म सनम बेवफा के लिए डैनी ने बेस्ट सपोर्टिंग रोल के लिए अवॉर्ड जीता। बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस थीं फरीदा जलाल उनकी फिल्म हीना के लिए। इसी साल अजय देवगन ने बेस्ट डेब्यू करने वाले एक्टर बने थे फिल्म फूल और कांटे के लिए।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।