जानिए क्योंअक्षय कुमार ने फिल्म वेलकम टू जंगल के लिए सिर्फ 1.8 करोड़? प्रोड्यूसर के साथ की ये डील

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

बॉलीवुड के खिलाडी कुमार करोड़ों फीस लेते हैं। लेकिन अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू जंगल के लिए सिर्फ  1.8 करोड़ रुपए फीस ली है। फिल्म रिलीज के बाद लेंगे अपना हिस्सा। जानिए प्रोड्यूसर के साथ की है कौनसी डील।

जानिए क्योंअक्षय कुमार ने फिल्म वेलकम टू जंगल के लिए सिर्फ 1.8 करोड़? प्रोड्यूसर के साथ की ये डील

बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म वेलकम टू जंगल के लिए खबरों में बने हुए हैं। फिल्म इस महीने के अंत में थिएटर पर दस्तक दे रही है। अब फिल्म की रिलीज से पहले अक्षय कुमार अपनी फीस के लिए सुर्खियां बटोर रहे हैं। ताजा खबरों की मानें तो अक्षय कुमार ने इस फिल्म के लिए ली अपनी फीस से सभी को हैरान कर दिया है। साथ ही प्रोड्यूसर का बोझ हल्का करते हुए एक अहम कदम उठाया है। अक्षय की फीस करोड़ों में हैं। लेकिन उन्होंने फिल्म वेलकम टू जंगल के लिए सिर्फ 1.8 करोड़ रुपए लिए हैं।

अक्षय कुमार ने लिया फैसला

फिल्म इंडस्ट्री में अक्सर देखा गया है कि एक्टर्स फिल्म बनते ही अपनी एडवांस फीस ले लेते हैं। लेकिन ऐसा कम ही देखा गया है कि कोई एक्टर अपनी फीस फिल्म की कमाई पर छोड़ दे। अक्षय कुमार ने यही डील फिल्म के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के साथ की है। रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ने फिल्म रिलीज के बाद इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी रेवेन्यू में हिस्सा मांगा है। बताया जा रहा है कि फिल्म रिलीज के बाद जो भी कमाई होगी उसका 72% IPR अक्षय को मिलेगा और प्रोड्यूसर के हिस्से 28% आएगा।

120 करोड़ में बेचे गए राइट्स

रिपोर्ट के मुताबिक अक्षय ने ये फैसला प्रोड्यूसर के लिए लिया है। आज कल मेकर्स फिल्म के बजट को लेकर दबाव में नहीं रहे। और फिल्म का बजट कम किया जा सके। ऐसे में अक्षय कुमार ने ये कदम उठाया है। दूसरी तरफ फिल्म वेलकम टू जंगल की रिलीज से पहले नॉन थिएट्रिकल राइट्स को बेचकर फिल्म ने बजट की वसूली कर ली है। रिपोर्ट में कहा गया है कि मकेर्सने OTT, ऑडियो, सैटेलाइट के राइट्स 120 करोड़ में बेचकर बजट की वसूली की है। अब मेकर्स उतने दबाव में नहीं हैं और फिल्म की अच्छी कमाई की उम्मीद कर रहे हैं।

वेलकम टू जंगल से उम्मीदें

साल 2007 में आई अक्षय कुमार की वेलकम, साल 2015 में आई वेलकम बेक को अच्छा रिएक्शन मिला था। अब इसके तीसरे पार्ट से अधिक उम्मीदें हैं। इस फिल्म में इंडस्ट्री के कई बड़े एक्टर्स नजर आने वाले हैं। फिल्म की कास्ट सबसे शानदार होने वाली है। अक्षय कुमार के अलावा रवीना टंडन, जैकी श्रॉफ, सुनील शेट्टी, परेश रावल, तुषार कपूर, दिशा पाटनी, अरशद वारसी, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, जॉनी लीवर समेत कई बड़े एक्टर्स नजर आने वाले हैं। पहले फिल्म लंबे समय अटकी रही थी, अब 26 जून 2026 को रिलीज हो रही है।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।