अमिताभ की वजह से आया था इस फिल्म का आइडिया, मुहूर्त शॉट में लेट पहुंचे थे महानायक
कई बार कोई ऐसी घटना किसी फिल्म का आइडिया बन जाती है, जिसके बारे में शायद कभी राइटर के दिमाग में नहीं आता। कुछ ऐसा ही इस कल्ट मूवी के मामले में हुआ था।

साल 1987 में आई अनिल कपूर की फिल्म 'मिस्टर इंडिया' को बॉलीवुड की कुछ सबसे आइकॉनिक फिल्मों में गिना जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अनिल कपूर के गायब होने वाला यह जादुई आइडिया असल में महानायक अमिताभ बच्चन की वजह से जावेद अख्तर के दिमाग में आया था? यह सुनने में थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन इस कल्ट क्लासिक फिल्म की कहानी का आइडिया जावेद अख्तर के दिमाग में तब चमका जब बिग बी अपनी एक फिल्म के मुहूर्त शॉट पर नहीं पहुंच पाए। जावेद अख्तर ने इस मौके को एक ऐसी कहानी में बदल दिया, जो उनकी पहली साइंस-फिक्शन सुपरहीरो मूवी के तौर पर मशहूर हुई।
अमिताभ की वजह से आया यह आइडिया
इस किस्से की शुरुआत एक फिल्म के मुहूर्त से हुई थी, जिसमें अमिताभ बच्चन का फिल्म की लीड एक्ट्रेस के साथ शॉट लिया जाना था। किसी वजह से अमिताभ तय समय पर मुहूर्त शॉट के लिए नहीं पहुंच सके। फिल्म की टीम ने तय किया कि शॉट तो लिया जाएगा, लेकिन हीरो की जगह एक ऑडियो टेप का इस्तेमाल किया गया। कैमरे को इस तरह घुमाया गया जैसे वहां हीरो मौजूद हो और सिर्फ उसकी आवाज सुनाई दे रही हो। जावेद अख्तर वहां मौजूद थे और इस सीन ने उनके दिमाग की बत्ती जला दी। उन्होंने सोचा कि क्या हो अगर एक ऐसी कहानी लिखी जाए जिसमें हीरो फिल्म में गायब रहे और सिर्फ उसकी आवाज सुनाई दे।
श्रीदेवी और मोगैम्बो का हो गया था जलवा
शेखर कपूर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के लिए पहले कई एक्टर्स के नाम पर विचार हुआ, लेकिन आखिर में यह रोल अनिल कपूर की झोली में गिरा। फिल्म का गाना 'हवा हवाई' आज भी लोगों की प्लेलिस्ट का हिस्सा बना हुआ है। वहीं अमरीश पुरी ने मोगैम्बो के किरदार को अमर कर दिया। आईएमडीबी और विकिपीडिया के आंकड़ों के मुताबिक, यह उस दौर की सबसे महंगी फिल्मों में से एक थी। फिल्म को बनाने में करीब 3.8 करोड़ रुपये का खर्च आया था, जो उस समय के हिसाब से एक बड़ा रिस्क था।
उस दौर में कमा लिए थे इतने करोड़ रुपये
जब फिल्म रिलीज हुई, तो इसने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़ दिए। करीब 3.8 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 10 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया। 'मिस्टर इंडिया' सिर्फ अपनी कमाई के लिए ही नहीं, बल्कि अपने स्पेशल इफेक्ट्स और गानों के लिए भी जानी जाती है। आज भी जब बॉलीवुड की उस दौर की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट बनती है, तो 'मिस्टर इंडिया' का नाम इसमें शुमार रहता है। इस फिल्म ने अनिल कपूर को एक अलग ही पहचान दिला दी।
लेखक के बारे में
Puneet Parasharपरिचय और अनुभव
पुनीत पाराशर को मनोरंजन जगत में पत्रकारिता का 10 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' में डेप्युटी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। साल 2021 से वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के साथ जुड़े हुए हैं और बीते एक दशक में कंटेंट की दुनिया को बहुत करीब से बदलते हुए देखा है। इस दौरान उन्होंने मनोरंजन जगत पर पैनी नजर रखते हुए यूनिक फीचर खबरों, रियल टाइम कंटेंट और ब्रेकिंग स्टोरीज का सराहनीय कवरेज किया है।
पुनीत 'लाइव हिन्दुस्तान' की एंटरटेनमेंट टीम का अहम हिस्सा हैं और कंटेंट स्ट्रेटेजी के साथ-साथ साइट को क्वालिटी कंटेंट देने में विशेष भूमिका निभा रहे हैं।
करियर का सफर
पुनीत पाराशर ने अपने एक दशक लंबे करियर में देश के सबसे बड़े मीडिया घरानों के साथ काम किया है। 'लाइव हिन्दुस्तान' से जुड़ने से पहले वह आज तक (Aaj Tak), जी न्यूज (Zee News), जनसत्ता (Jansatta) और राजस्थान पत्रिका जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। डिजिटल मीडिया में लंबे अनुभव की वजह से उन्हें खबरों की बारीकियों और पाठकों की नब्ज की बेहतरीन समझ है।
एंटरटेनमेंट और विजन
मनोरंजन की दुनिया, खासतौर पर बॉलीवुड और टीवी पर पुनीत की मजबूत पकड़ है। वह खबरों को केवल रिपोर्ट ही नहीं करते, बल्कि उनका सटीक विश्लेषण भी करते हैं। उनका विजन मनोरंजन गलियारों के गॉसिप्स के साथ-साथ फैक्ट्स से भरी दिलचस्प खबरें पाठकों तक पहुंचाना है, जिससे लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट पर पाठकों का भरोसा बना रहे।
विशेषज्ञता
बॉलीवुड और टीवी: फिल्मों और टीवी शोज की रियल टाइम खबरें और फीचर्स
एक्सप्लेनर्स: मनोरंजन जगत में पर्दे के पीछे की कहानियां और टेक्निकल एक्सप्लेनर्स
ब्रेकिंग न्यूज: मनोरंजन जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल पर पैनी नजर
डिजिटल ट्रेंड्स: वायरल कंटेंट और सोशल मीडिया ट्रेंड्स के आधार पर स्टोरी टेलिंग
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


