Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडThis Is How Intimate And Bold Scene Shoot In Bollywood Movies
फिल्मों में हीरो और हिरोइन के बीच कैसे शूट होते है इंटीमेट या किस सीन? जानें

फिल्मों में हीरो और हिरोइन के बीच कैसे शूट होते है इंटीमेट या किस सीन? जानें

संक्षेप:

आज हम आपको बताएंगे कि कैसे फिल्मों में बोल्ड या इंटीमेट शूट होता है। किस टेक्नीक से ऐसे सीन शूट किए जाते हैं और इसका क्या प्रोसेस होता है।

Dec 17, 2025 03:44 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

फिल्मों में आपने कई बार किसिंग सीन या इंटीमेट सीन देखे होंगे। कुछ सीन काफी बोल्ड होते हैं, कुछ तो न्यूड सीन भी होते हैं लेकिन क्या आपने सोचा है कि इन सीन की शूटिंग कैसे होती है। कोई एक्टर अगर कम्फर्टेबल नहीं होता तो कैसे शूट किया जाता है, वहीं ऐसे सीन को शूट करते वक्त सेट पर कैसा माहौल होता है तो वो सब आपको बताते हैं।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

वैसे जब भी फिल्मों में शूटिंग होती है तब सबसे पहले एक्टर्स का कंसेंट लेते हैं। बिना उनकी मर्जी से कोई सीन शूट नहीं होता है।

मिरर का यूज

जब कोई एक्टर किसिंग सीन देने के लिए कम्फर्टेबल नहीं होता है तब एक शीशा रखा जाता है दोनों एक्टर्स के बीच। दोनों फिर मिरर को किस करते हैं। एडिट करके उस शीशे को हटा दिया जाता है। ऐसे में दर्शकों को लगता है कि दोनों रियल में किस कर रहे हैं। वहीं अगर किसी एक्ट्रेस का कोई टॉपलेस सीन होता है तब सिलिकॉन पैड यूज करते हैं।

क्रोमा शॉट

इसके अलावा क्रोमा शॉट का भी इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे सीन का शॉट ब्लू और ग्रीन कवर में होता है। इसके बाद एडिटिंग होती है और उसे रिमूव कर दिया जाता है। इससे सीन भी अच्छे से शूट हो जाता है और आर्टिस्ट भी कम्फर्टेबल रहते हैं।

इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर

सेट पर अब इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर, डायरेक्टर और कैमरापर्सन होते हैं। कुछ समय से इंडस्ट्री में काफी बदलाव आए हैं और इंटीमेसी डायरेक्टर रखे जाते हैं जो एक्टर्स को बोल्ड सीन के लिए एडवाइज देते हैं और उनकी मदद करते हैं।

ये भी पढ़ें:बॉलीवुड का वो अमीर इंसान, नेटवर्थ में शाहरुख खान को छोड़ा पीछे

इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर आपको कुछ नियम समझाते हैं कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

वहीं कई बार बॉडी डबल का भी यूज होता है जिसमें पहले एक्टर का क्लोजअप ले लिया जाता है और फिर बॉडी डबल से उनका साइड या बैक सीन लेते हैं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।