एक ऐसी फिल्म जिसने बचा लिया अजय देवगन का डूबता करियर, शाहरुख खान ने कर दी थी रिजेक्ट

Jan 21, 2026 10:08 am ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

अजय देवगन के करियर में एक ऐसा दौर आया था जब उनकी लगातार 7 फिल्में बुरी तरह फ्लॉप हुई। ऐसे में शाहरुख खान की रिजेक्ट की हुई इस एक फिल्म ने अजय का डूबता करियर बचा लिया। एक्टर के करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुई थी ये फिल्म।

एक ऐसी फिल्म जिसने बचा लिया अजय देवगन का डूबता करियर, शाहरुख खान ने कर दी थी रिजेक्ट

बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन आज इंडस्ट्री के बड़े स्टार माने जाते हैं। कई फिल्मों में उनकी परफॉरमेंस को ऑडियंस ने पसंद किया है। यादगार किरदार, जबरदस्त गाने अजय देवगन के करियर का हिस्सा रहे हैं। लेकिन अजय के करियर में एक ऐसा दौर भी आया जब उनकी फिल्में लगातार फ्लॉप हो रही थीं। करियर के शुरुआत में इतनी फ्लॉप फिल्में देना उनके करियर को डूबा रही थीं। फिर अजय को मिली एक ऐसी फिल्म जिसने ना सिर्फ उनका करियर डूबने से बचाया बल्कि उन्हें उस समय का ऐसा हीरो बना दिया जो प्यार में हारे लोगों का सहारा बना। एक्टर का आशिकी मिजाज, उनका माथा कवर कर देने वाला हेयरस्टाइल इसी फिल्म के बाद से ट्रेंड बना। हैरानी वाली बात ये है कि इसी फिल्म को पहले शाहरुख खान ने रिजेक्ट कर दिया था।

जब अजय देवगन ने दी थी लगातार 7 फ्लॉप फिल्में

अजय देवगन ने 1991 में आई फिल्म फूल और कांटे से बॉलीवुड में कदम रखा था।फिल्म जबरदस्त हिट हुई, गाने जबरदस्त रहे। लेकिन अपने डेब्यू की सक्सेस को एक्टर ज्यादा दिन तक देख नहीं पाए। क्योंकि फूल और कांटे और जिगर के बाद आई उनकी 7 फिल्में लगातार फ्लॉप रही। इन फिल्मों के नाम थे, दिव्य शक्ति, बेदर्दी, प्लेटफार्म, संग्राम, शक्तिमान, दिल है बेताब, एक ही रास्ता। ये वही समय था जब शाहरुख, आमिर और सलमान खान जैसे चमक रहे थे। ऐसे में अजय देवगन को इंडस्ट्री में टिके रहने के लिए एक ऐसी फिल्म की जरूरत थी जो उनको वापस से लीड एक्टर्स की लिस्ट में शामिल कर दे।

ajay devgn

शाहरुख खान ने रिजेक्ट की बड़ी फिल्म, अजय का बन गया करियर

इस बीच करण राजदान उस समय के नए एक्टर शाहरुख खान के लिए एक कहानी दिख रहे थे। इस फिल्म के दूसरे लीडिंग हीरो अजय देवगन थे जिनका किरदार छोटा था। लेकिन जब उस फिल्म की कहानी शाहरुख खान को सुनाई तो वो इसका अंत बदलना चाहते थे। शाहरुख का कहना था कि फिल्म के एंड में हीरोइन दूसरे हीरो को मिलनी चाहिए। बस यहीं बात नहीं बनी। करण राजदान ने फिल्म के दूसरे हीरो अजय देवगन से कहा कि अब वो इस फिल्म के लीड हीरो हैं। अजय इस किरदार को निभाने के लिए मान गए जो आगे चलकर उनके करियर के लिए मील का पत्थर बनी। वो फिल्म थी 1994 में आई दिलवाले।

ajay devgn

शानदार हुई फिल्म की कमाई

अरुण सक्सेना का किरदार निभाया था और रवीना टंडन बनीं थीं उनकी हीरोइन सपना। सुनील शेट्टी ने इंस्पेक्टर विक्रम सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर गई। शानदार कमाई। 2 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने उस समय में करीब 12 करोड़ का जबरदस्त कलेक्शन किया था।

सुपरहिट म्यूजिक

फिल्म दिलवाले की कहानी के साथ नदीम-श्रवण की जोड़ी वाला म्यूजिक भी जबरदस्त हिट था। इस फिल्म का गाना ''जीता था जिसके लिए' साउथ में कॉपी किया गया था। उस समय के प्रेमियों के लिए फिल्म का गाना 'कितना हसीन चेहरा' किसी दवाई की तरह काम करता था। इसके अलावा 'मौका मिलेगा तो हम बता देंगे' जबरदस्त हिट हुआ।

raveena tandon

दिलवाले ही वही फिल्म बनी जिसने अजय देवगन के करियर एक नई दिशा दी। अगर शाहरुख खान ये फिल्म रिजेक्ट नहीं करते तो शायद अरुण और सपना की लव स्टोरी इस तरह से ऑडियंस तक नहीं पहुंच पाती।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।