मोहम्मद रफी के साथ गाने के लिए नशे में पहुंची थी सिंगर, फिर जो हुआ उसने उड़ा दी सभी के होश, बना ये गाना

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

मोहम्मद रफी के साथ डुएट गाने के लिए नशे में पहुंची थीं सिंगर। स्टूडियो में था डर का माहौल फिर हो जो हुआ उसने सभी को हैरान कर दिया। नशे में गाया सुरों से सजा ये गाना। मोहम्मद रफी के भी उड़ गए होश। पहचानिए-

mohammed rafi geeta bali

मोहम्मद रफी अपनी गायिकी के अलावा नियमों के भी पक्के थे। संगीत को पूजते थे। म्यूजिक जगत में सुरों से बंधे रफी को महान फनकार के रूप में माना जाता है। अपने गानों और अनोखी आवाज के लिए मशहूर मोहम्मद रफी ने कई सिंगर्स के साथ डुएट गाने गाए। लेकिन एक बार कुछ ऐसा हुआ कि महिला सिंगर नशे की हालत में स्टूडियो पहुंच गई। ये मोहम्मद रफी के लिए अपमान जैसा था। साथ ही रिकॉर्डिंग स्तुदिओं में सभी लोग परेशान थे कि नशे की हालत में ये सिंगर गाना कैसे गाएंगी। लेकिन फिर जो हुआ वो चमत्कार था। नशे में धुत्त इस महिला सिंगर के ऐसे सुर लगे कि रफी साहव को भी रीटेक लेने पड़ गए।

नशे में धुत्त सिंगर ने किया था कमाल

ये किस्सा है साल 1958 का। फिल्म रिलीज हुई 12 O'क्लॉक। गुरु दत्त और वहीदा रहमान इस फिल्म के लीड हीरो हीरोइन थे। प्रमोद चक्रवर्ती का डायरेक्शन और जी पी सिप्पी फिल्म के प्रोड्यूसर थे। फिल्म रिलीज से पहले इसके गाने रिकॉर्ड हो रहे थे। फिल्म के हीरो गुरु दत्त के लिए मोहम्मद रफी और हीरोइन वहीदा रहमान के लिए गीता दत्त शमशाद बेगम गाने गा रही थीं।महान म्यूजिक डायरेक्टर OP नय्यर ने गानों की जिम्मेदारी उठाई थी। कुछेक गाने रिकॉर्ड हो चुके थे। एक गाने के लिए लीड सिंगर्स को साथ में डुएट गाना था।

नशे में पहुंची सिंगर को देखकर हैरान थे सभी

अपना डुएट गाना रिकॉर्ड करने के लिए मोहम्मद रफी स्टूडियो पहुंच चुके थे। वो म्यूजिक डायरेक्टर OP नय्यर के साथ गानों को लेकर बातचीत कर रहे थे। तभी स्टूडियो में सिंगर गीता दत्त की एंट्री हुई। गीता दत्त को देखकर OP नय्यर और मोहम्मद रफी समेत स्टूडियो में मौजूद सभी के होश उड़ गए। गीता नशे की हालत में स्टूडियो पहुंची थीं। उनकी हालत इतनी खराब थी कि वो ठीक से खड़ी भी नहीं हो पा रही थीं। उन्हें ऐसे देख म्यूजिक डायरेक्टर OP नय्यर ने रिकॉर्डिंग कैंसिल करने का मन बनाया। लेकिन गीता दत्त बोली कि वो गाना गा सकती हैं। वो स्टूडियो के रिकॉर्डिंग रूम में गई और रफी के साथ गाना शुरू किया।

फिल्म का वो सुरों से सजा गाना

सभी को लग रहा था कि आज सब कुछ खराब होने वाला है। लेकिन जब धुन बजते ही गीता दत्त ने गाना शुरू किया और सुर लगाए थे रफी साहब के भी होश उड़ गए। उन्हें यकीन नहीं हुआ कि कोई ऐसी हालत में कैसे इतना सुंदर, सुरों से सजा हुआ गा सकता है। इस गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान नशे की हालत में गीता दत्त के सुर नहीं हिले, बल्कि मोहम्मद रफी को एकाध बार रीटेक लेना पड़ा। ये गाना थाफिल्म 12 O'क्लॉक 'तुम जो हुए मेरे हमसफर'। फिल्म के सभी गाने जबरदस्त हिट हुए।

ऐसे हुआ निधन

ऐसा कहा जाता है कि ये वही दौर था जब गीता दत्त और उनके पति गुरु दत्त के आपसी रिश्तों में कलेश चल रहा था। इसी समय उन्होंने खुद को शराब में डुबो दिया था। गुरु दत्त भी शराब के आदी हो गए थे। ऐसा कहा जाता है कि दोनों पत्नी पत्नी का निधन अलग समय पर हुआ लेकिन उसकी बड़ी वजह शराब और इनके रिश्ते का आपसी कलह था।

mohammed rafi geeta bali
Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News, Bollywood News, Movie Review, Box Office Collection, TV, Web Series OTT Release और Bhojpuri Cinema News पढ़ने के लिए Live Hindustan App अभी डाउनलोड करें।
Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडमोहम्मद रफी के साथ गाने के लिए नशे में पहुंची थी सिंगर, फिर हुआ कमाल