मेरा पिया घर आया...जैसे शानदार गाने लिखने वाली इस महिला गीतकार ने गुलज़ार, जावेद अख्तर के बीच बनाई अपनी पहचान

Feb 25, 2026 02:11 pm ISTUsha Shrivas लाइव हिन्दुस्तान
share

हिंदी फिल्मों में गुलज़ार, जावेद अख्तर, समीर अनजान के बीच एक महिला गीतकार भी हुई जिन्होंने अपने लिखे गीतों से ऑडियंस को शानदार यादें दी। माधुरी का गाना ‘मेरा पिया घर आया’, अक्षय की फिल्म का ये गाना इन्होंने ही लिखा था।

मेरा पिया घर आया...जैसे शानदार गाने लिखने वाली इस महिला गीतकार ने गुलज़ार, जावेद अख्तर के बीच बनाई अपनी पहचान

हिंदी फिल्मों में गानों का अहम रोल रहा है। ब्लैक एंड वाइट सिनेमा से लेकर आज तक की फिल्मों में गाने फिल्म की खास कड़ी रहे हैं। उससे भी खास रहे हैं इन गानों में अपनी आत्मा उतारकर इनके लिरिक्स लिखने वाले। साहिर लुधियानवी, गुलजार, जावेद अख्तर, अनजान साब, समीर अनजान, आनंद बक्षी, शैलेंद्र प्रसून जोशी जैसे महान गीतकार हुए। लेकिन इनमें एक महिला गीतकार भी थीं। इस महिला ने जब कलम चलाया तो स्क्रीन पर ‘मेरा पिया घर आया’ जैसे गाने सुनने को मिले। इनके लिखे गीतों ने यादगार गाने दिए।

एक महिला गीतकार जिसने बनाई अपनी पहचान

1975 में के फिल्म आई थी आरोप। इस फिल्म में विनोद खन्ना और सायरा बानो ने लीड रोल निभाया था। इस फिल्म का एक गाना था जो बहुत पसंद किया गया था। गाने के बोल थे, ‘नैनों ने दर्पण है’। हालांकि, अपने करियर के शुरुआती गीतों से उन्हें कोई पहचान नहीं मिली। लेकिन फिर 90 के दशक में इस महिला गीतकार ने अपने लिखे गानों से ऐसा कमाल किया कि ये गाने यादों में छप गए, गुलजार, समीर जैसे शानदार गीत लिखने वालों के बीच ये महिला कवयित्री थीं माया गोविंद।

मेरा पिया घर आया के लिए हुई मशहूर हैं

माया का करियर तो बहुत पहले ही शुरू हो गया था, लेकिन उन्हें पहचान 90 के दशक में मिली। माया ने 1994 में अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी का टाइटल ट्रैक 'हम दोनों है जुदा जुदा, हम दोनों है अलग-अलग' इसके बाद सुनील शेट्टी और सोनाली बेंद्रे पर फिल्माया गाना, ‘आंखों में बसे हो तुम’। लेकिन सबसे ज्यादा पहचान उन्हें 1995 में आई फिल्म याराना के लिए के गाने ‘मेरा पिया घर आया ओ राम जी’ के लिए मिली। गाने में माधुरी दीक्षित ने डांस किया था। इस गाने को आवाज देने के लिए कविता कृष्णमूर्ति ने बेस्ट प्लेबैक सिंगर का फिल्मफेयर अवॉर्ड जीता था। फिल्म हम तुम्हारे हैं का माधुरी दीक्षित पर फिल्माया गाना ‘गले में लाल टाई घर में एक चारपाई’ माया गोविंद ने ही लिखा था।

फाल्गुनी पाठक के लिए भी लिखे गीत

माया गोविंदा ने फाल्गुनी पाठक के इंडी पॉप सॉंग ‘मैंने पायल है छनकाई’ भी लिखा था। उस समय के यूथ के बीच ये गाना मशहूर हुआ। इसके अलावा उन्होंने टीवी सीरियल मायका, फूलवा के टाइटल सॉन्ग लिखे। रिपोर्ट ये भी कहती हैं कि माया गोविंदा ने 1987 की महाभारत का टाइटल सॉन्ग लिखा था।

माया गोविंद का निधन

बता दें, माया गोविंदा ने 800 से ज्यादा गाने लिखे और वो खुद को कवियित्री मानती थीं। लेकिन अब माया हमारे बीच नहीं हैं। 7 अप्रैल 2022 को हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया था। उस समय उनकी उम्र 82 साल थी। वो बेशक इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन उनके लिखे गीत आज भी सुने जाते हैं।

Usha Shrivas

लेखक के बारे में

Usha Shrivas

परिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।


हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।


एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।


एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।


खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।