Hindi Newsएंटरटेनमेंट न्यूज़बॉलीवुडThis Deol Brother Is Richest Among Deol Family His 400 Networth More Than Sunny Deol Bobby Deol
सनी और बॉबी नहीं यह भाई है देओल परिवार में सबसे अमीर, नेटवर्थ दोनों भाई से भी ज्यादा

सनी और बॉबी नहीं यह भाई है देओल परिवार में सबसे अमीर, नेटवर्थ दोनों भाई से भी ज्यादा

संक्षेप:

सनी देओल और बॉबी देओल ने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इन दोनों की नेटवर्थ से ज्यादा दूसरे भाई की नेटवर्थ है।

Dec 19, 2025 03:54 pm ISTSushmeeta Semwal लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

देओल परिवार बॉलीवुड के पॉपुलर परिवार में से एक है। धर्मेंद्र अपने समय के स्टार थे, उनके बाद सनी देओल और बॉबी ने फिल्मी दुनिया में अपना कमाल दिखाया, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी और बॉबी से ज्यादा देओल परिवार का दूसरा सदस्य है जिसकी नेटवर्थ दोनों भाई से ज्यादा है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

किसकी है ज्यादा नेटवर्थ

जिस फैमिली मेंबर की हम बात कर रहे है वह हैं अभय देओल। अभय, सनी और बॉबी के कजिन भाई हैं। अभय ने अपने करियर में लिमिटिड फिल्मों में काम किया है और उनकी ज्यादातर फिल्मों को कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला है।

हालांकि इसके बावजूद अभय की नेटवर्थ सनी और बॉबी से ज्यादा है। लाइफस्टाइल एशिया और मीडिया 2023-2024 की रिपोर्ट के मुताबिक अभय की नेटवर्थ 400 करोड़ है।

सनी और बॉबी की नेटवर्थ

वहीं न्यूज 24 की रिपोर्ट के मुताबिक सनी देओल की नेटवर्थ 2025 में 130 करोड़ है। बॉबी देओल की नेटवर्थ हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक 70 करोड़ है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक अभय साल में 10 करोड़ कमाते हैं एक्टिंग से। इसके अलावा अभय एंटरप्रेन्योर और उनके कई रेस्टोरेंट हैं। उनकी प्रोडक्शन कंपनी भी है फॉरबिड्डन फिल्म्स नाम की। उनकी कई प्रॉपर्टीज भी हैं। अभय की ना सिर्फ मुंबई बल्कि पंजाब और गोवा में भी कई प्रॉपर्टीज हैं।

पैसे और फेम के साथ उनके रिलेशन को लेकर ईटाइम्स से बात करते हुए अभय ने कहा था, मैं नहीं मानता कि पैसे और फेम खुशियां लाते हैं। आप जो करना चाहते हैं, वही करते हैं उससे ही सैटिसफैक्शन मिल जाती है।

ये भी पढ़ें:रणबीर की रामायण के बाद सनी इस फिल्म का होंगे हिस्सा, फिर निभाएंगे हनुमान का रोल?

अभय का करियर

अभय की रिपोर्ट के मुताबिक उनकी एक्टिंग जर्नी इम्तियाज अली की फिल्म सोचा ना था से हुई जो साल 2005 में रिलीज हुई थी। 20 साल में उन्होंने 23 फिल्में और 4 वेब सीरीज में काम किया है। उनके करियर की 3 हिट फिल्में थीं देव डी, जिंदगी ना मिलेगी दोबारा और रांझणा। वहीं उनकी बाकी 14 फिल्में फ्लॉप और डिजास्टर थीं।

अभय लास्ट नेटफ्लिक्स की मिनि सीरीज ट्रायल बाय फायर में नजर आए थे जिसमें उनके साथ रसिका देशपांडे थीं।

Sushmeeta Semwal

लेखक के बारे में

Sushmeeta Semwal
सुष्मिता सेमवाल उत्तराखंड से हैं, लेकिन बचपन दिल्ली-एनसीआर में बीता और यहीं से पढ़ाई की। अब फिलहाल चंडीगढ़ में रहती हैं। सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। अभी सुष्मिता मनोरंजन सेक्शन में काम कर रही हैं। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। सुष्मिता को फिल्में देखना, म्यूजिक सुनना पसंद है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।