
दिमाग हिला देगी ये क्राइम थ्रिलर फिल्म, देखने से पहले सोच लें 100 बार, थिएटर के बाद छाई OTT पर, IMDb पर मिली 8.4 रेटिंग
इस फिल्म को आप अपने रिस्क पर देखें। क्योंकि ये फिल्म आपके दिमाग को पूरी तरह से हिलाकर रख देगी। ये फिल्म थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं।
क्या आप हॉरर, एक्शन और रोमांटिक फिल्मों को देखकर बोर हो गए हैं? आप कुछ अलग और हटकर नया ट्राई करना चाहते हैं, तो हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बताते हैं, जो आपको बेहद पसंद आने वाली है। लेकिन इस फिल्म को आप अपने रिस्क पर देखें। क्योंकि ये फिल्म आपके दिमाग को पूरी तरह से हिलाकर रख देगी। ये फिल्म थिएटर के बाद अब ओटीटी पर रिलीज हो गई है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम किस फिल्म की बात कर रहे हैं। तो चलिए बताते हैं आपके उस फिल्म के बारे में...
IMDb पर मिली हाई रेटिंग
हम जिस क्राइम थ्रिलर की बात कर रहे हैं वो कोई बॉलीवुड नहीं, बल्कि तेलुगु फिल्म 'द 100' है। इस फिल्म में भर-भर कर सस्पेंस है। ये फिल्म 11 जुलाई, 2025 को थिएटर्स में रिलीज हुई थी और अब ओटीटी पर ये ओटीटी पर स्ट्रीम हो चुकी है। ये फिल्म ओटीटी पर टॉप 10 ट्रेंडिंग फिल्मों में भी जगह बना चुकी है। इस क्राइम थ्रिलर को आईएमडीबी पर तगड़ी यानी 10 में से 8.4 रेटिंग मिली है, जो इसे पूरी तरह से मस्ट वॉच की श्रेणी में शामिल करती है। इसे आप ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। अगर थिएटर में ये फिल्म आपसे चूक गई तो इसे एक बार ओटीटी पर जरूर देखें। यकीन मानिए आप को बेहद पसंद आएगी।
क्या है 'द 100' की कहानी?
'द 100' की कहानी की बात करें तो ये एक बहादुर IPS अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है। ये आईपीएस शहर के बाहरी इलाकों में हो रही रहस्यमयी डकैतियों की जांच करती करता है। इसी बीच इसकी जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आता है, जब इसकी मुलाकात आरती नाम की एक महिला से होती है। बस इसी के बाद शुरू होती है, उसकी जिंदगी में ट्विस्ट्स और टर्न्स। फिल्म में सागर, मिशा नारंग और धन्या बालकृष्ण मुख्य भूमिकाओं में हैं, जबकि निर्देशन की कमान राघव ओमकार शशिधर ने संभाली है।

लेखक के बारे में
Priti Kushwahaलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




