तुम मिस वर्ल्ड हो तो क्या एक्ट्रेस बन जाओगी…इस शख्स ने कर दी थी प्रियंका चोपड़ा की बेइज्जती
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। लेकिन एक ऐसा भी वक्त था जब उन्होंने एक सीन को शूट करने के लिए 40 रीटेक ले लिए थे। ऐसा करने पर इस इंसान ने एक्ट्रेस की बेइज्जती करते हुए पहले सीखकर आने की बात कही थी।

बॉलीवुड से हॉलीवुड पहुंची प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल स्टार बन गई हैं। हिंदी के अलावा उन्हें इंग्लिश और अब साउथ फिल्मों में भी देखा जाएगा। लेकिन प्रियंका के लिए यहां तक पहुंच पाना आसान नहीं था। एक ऐसा भी दौर था जब उन्हें इंडस्ट्री ने दुत्कारा था। करियर के शुरुआत में एक डांस कोरियोग्राफर ने उनकी बेइज्जती करते हुए कुछ ऐसी बात कह दी थी जो वो कभी नहीं भूल पाई। इसके बाद प्रियंका ने खुद को साबित करने के लिए वो सब सीखा जिसमें उन्हें कमजोर कहा जाता था।
प्रियंका की इस डांस कोरियोग्राफर ने की थी बेइज्जती
प्रियंका चोपड़ा ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म अंदाज के दौरान उन्होंने 40 रीटेक ले लिए थे और वो सीन परफेक्ट नहीं हो पा रहा था। प्रियंका ने कहा कि उस समय सरोज खान के बेटे राजू खान कोरियोग्राफर थे। उन्होंने कहा, ‘राजू खान ने अपना माइक नीचे फेंकते हुए कहा कि क्योंकि तुम एक मिस वर्ल्ड हो तो तुम्हें लगता है तुम एक्ट्रेस बन जाओगी। जाओ पहले डांस सीख कर आओ’। प्रियंका ने बताया कि उस दौरान उनके साथ ऐसा बहुत कुछ होता था।
बेइज्जती के बाद प्रियंका ने खुद पर किया काम
प्रियंका ने आगे बताया कि उस समय ही अक्षय कुमार की पत्नी की डिलीवरी होनी थी तो फिल्म का शूटिंग शेड्यूल बदल गया। पूरी कास्ट को कुछ समय के लिए वापस इंडिया आना पड़ा। इसी दौरान प्रियंका ने पंडित वीरू कृष्णन की क्लास ज्वाइन की और हर दिन के वो 6 घंटे सिर्फ कत्थक सीखने में बिताती थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि जब वो दूसरे शेड्यूल के लिए वापस गई तो उन्हें डांस के बारे में बहुत कुछ पता था। और इसी समय उन्होंने सीखा कि अगर आपको कुछ नहीं आता तो कोई दिक्कत नहीं है आप कभी भी उसे सीख सकते हो। इसके बाद प्रियंका ने अपने डांस और एक्टिंग पर कड़ी मेहनत की।
लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



