बॉर्डर फिल्म का वो मंदिर जिसके चमत्कार से पाकिस्तानी आर्मी हो गई थी ढेर, 3000 बम गिरने पर भी नहीं पड़ा था असर
आज हम आपको बॉर्डर फिल्म में बताए गए एक ऐसे मंदिर के बारे में बताने वाले हैं जिसकी चमत्कार की स्टोरी सुन आप भी हैरान हो जाएंगे। इस मंदिर पर 3 हजार बम से हमला भी हुआ था।

सनी देओल, सुनील शेट्टी की फिल्म बॉर्डर 2 तो आप सबने देखी है। फिल्म सुपरहिट थी और इसने बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़े थे। फिल्म में एक सीन था मंदिर वाला आपने देखा होगा जिसको लेकर सुनील शेट्टी भी जिक्र करते हैं। इस मंदिर को लेकर कुछ ऐसी बातें हैं जिन्हें जानकर आप भी हैरान हो जाएंगे।
क्या है वो चमत्कारी मंदिर
जिस मंदिर की बात हम कर रहे हैं वो है तनोट माता मंदिर जो जैसलमेर, राजस्थान में हैं, पाकिस्तान बॉर्डर के करीब।
इस मंदिर को लेकर कहा जाता है कि जब लोंगेवाला वॉर हुई थी जिसमें भारत ने पाकिस्तान को हराकर जीत हासिल की थी। उस समय कुछ ऐसा हुआ था जिसको जानकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे।
3 हजार बम से जब हुआ हमला
वॉर के दौरान मंदिर में 3 हजार बम के हमले हुए। लेकिन ऐसा कहना है कि इनमें से कुछ बम अपने लक्ष्य से चूक गए और कुछ फटे ही नहीं।
जब पाकिस्तानी टैंक फंसा
रिपोर्ट्स के मुताबिक 1971 में तनोट पर फिर हमला हुआ 1971 भारत-पाकिस्तान वॉर के दौरान बॉर्डर पर टैंक से हमला हुआ था, लेकिन पाकिस्तान आर्मी का टैंक मिट्टी में फंस गया था।
बम रखे हैं मंदिर के डिस्प्ले में
वहीं वॉर जीतने के बाद विजय स्तम्भ और विक्ट्री टॉवर को मंदिर में बनाया गया था। वो बम जो फूटे नहीं थे उन्हें भी अंदर रखा गया था। इन भारी बम को डिस्प्ले के तौर पर रखा गया।
बीएसएफ ने ली मंदिर की जिम्मेदारी
कहते हैं कि बीएसएफ ने मंदिर की जिम्मेदारी ली हुई है और वे ही मंदिर के मेंटेनेंस का ध्यान रखते हैं और वहां पूजा, भजन भी करते हैं।
जानें बॉर्डर फिल्म के बारे में
बॉर्डर फिल्म की बात करें तो इस ब्लॉकबस्टर फिल्म को जे पी दत्ता ने बनाया था। फिल्म में सनी देओल, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, जैकी श्रॉफ समेत कई स्टार्स थे। 1997 में रिलीज हुई इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 55.50 करोड़ की कमाई की थी।
बॉर्डर 2 भी सुपरहिट
वहीं साल 2026 जनवरी में फिल्म का दूसरा सीक्वल आया बॉर्डर 2 जिसे अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और सनी देओल अहम किरदार में थे। बॉर्डर 2 ने वर्ल्डवाइड 449.44 करोड़ की कमाई की थी।
बॉर्डर 2 साल 2026 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म की लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। वहीं पहले नंबर पर आदित्य धर द्वारा निर्देशित धुरंधर 2 द रिवेंज है जिसमें रणवीर सिंह लीड रोल में हैं।।
लेखक के बारे में
Sushmeeta Semwalसुष्मिता सेमवाल भारतीय डिजिटल मीडिया में पिछले 8+ सालों से हैं। वह फिलहाल 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के मनोरंजन सेक्शन में बतौर सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। सुष्मिता को मनोरंजन जगत के हर इवेंट, मूवी रिलीज और लाइव इवेंट्स को कवर करना पसंद है।
करियर
सुष्मिता ने अपने करियर की शुरुआत लाइव हिन्दुस्तान से की। इसके बाद टीवी-9 डिजिटल में काम किया और फिर लाइव हिन्दुस्तान में वापसी की। बॉलीवुड की फिल्में, रियलिटी शोज, ओटीटी, टीवी की खबरों पर सुष्मिता की पारखी नजर रहती है। इसके अलावा सुष्मिता ने कई बॉलीवुड, पंजाबी और भोजपुरी स्टार्स के इंटरव्यू भी लिए हैं।
एजुकेशन
सुष्मिता ने बैचलर इन मास कम्यूनिकेशन गुरु जम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से की है। इसी दौरान एबीपी न्यूज, इंडिया टीवी और हिंदुस्तान में ही ट्रेनिंग ली है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन
सुष्मिता की हमेशा यही कोशिश रहती है कि वह कुछ अलग और ट्रेंडिंग टॉपिक पर काम करें ताकि पाठकों को सभी जानकारी मिले मनोरंजन जगत की। हर एथिक और रूल्स को फॉलो करके वह एक ऐसी खबर बनाती है जो पाठकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करती है।
खासियत
बॉलीवुड, टीवी रियलिटी शोज, ओटीटी शोज
मूवी और वेब सीरीज रिव्यू
ब्रेकिंग ऑन टाइम
सेलेब्स इंटरव्यू
ट्रेंडिंग टॉपिक पर खबरें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


