
शाहरुख खान के घर मन्नत पर शूट हुआ था अनिल कपूर की ब्लॉकबस्टर फिल्म का गाना, ऐसा दिखता था घर
शाहरुख खान का घर मन्नत किसी महल से कम नहीं है। लेकिन एक वक्त ये शूटिंग प्लेस था। अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित ने शाहरुख खान के इस घर में अपनी फिल्म का गाना शूट किया था। जानिए यहां-
शाहरुख खान का मुंबई स्थित कर मन्नत किसी महल से कम नहीं है। एक्टर ने ये घर 25 साल पहले 13 करोड़ से ज्यादा में खरीदा था। उस समय इतनी मोटी रकम खर्च कर पाना किसी सपने से कम नहीं था। लेकिन शाहरुख ने वो सपना पत्नी गौरी खान और अपने बच्चों के लिए पूरा किया और मन्नत खरीद लिया। लेकिन क्या आप जानते हैं ये घर शाहरुख खान का होने से पहले शूटिंग प्लेस था। कई फिल्मों के बैकग्राउंड में मन्नत की बिल्डिंग नजर आ रही है। ऐसा ही एक गाना है जिसमें माधुरी दीक्षित ने तो शाहरुख खान के घर के अंदर जाकर डांस किया था।
मन्नत पर अनिल-माधुरी
1988 में रिलीज हुई माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की फिल्म तेज़ाब रिलीज हुई थी। माधुरी पर फिल्माया गाना ‘एक दो तीन, उस समय जबरदस्त हिट हुआ था। इस फिल्म और गाने ने माधुरी को रातोंरात स्टार बना दिया था। जब मेकर्स को गाने की सफलता के बारे में पता चला तो उन्होंने फिल्म रिलीज होने के बाद मेल वर्जन में ये गाना अमित कुमार से गवाया और इसकी शूटिंग शाहरुख खान के बंगले मन्नत पर की गई। गाने के वीडियो में मन्नत की बिल्डिंग नजर आ रही है। हालांकि, ये घर उस समय तक शाहरुख खान का नहीं हुआ था।
अमिताभ और जीतेंद्र का योगदान
बता दें, फिल्म तेज़ाब ने अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित के करियर को अलग दिशा दे दी। इस फिल्म की कहानी और एक्टर्स की परफॉरमेंस ने ऑडियंस को एंटरटेन किया। गाने जबरदस्त हिट रहे। फिल्म की शूटिंग का महूरत शॉट अमिताभ बच्चन ने किया और रिकॉर्डिंग बटन जीतेंद्र ने दबाया था। फिल्म में नाना पाटेकर भी काम करने वाले थे। लेकिन फीस की वजह से उनकी जगह सुरेश ओबेरॉय को कास्ट किया गया।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasपरिचय और अनुभव: ऊषा श्रीवास भारतीय डिजिटल मीडिया की एक अनुभवी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 9+ सालों का प्रोफेशनल एक्सपीरियंस है। वर्तमान में वह हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप के लाइव हिन्दुस्तान में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर रही हैं। डिजिटल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता, वीडियो कंटेंट और ऑडियंस-ड्रिवन स्टोरीटेलिंग में उनकी गहरी समझ उन्हें इस एरिया में एक मजबूत पहचान दिलाती है। करियर: पत्रकारिता में आने से पहले ऊषा अन्य कई फील्ड के साथ जुड़ी रही हैं। एकाध NGO के साथ काम करने के बाद Visa Facilitation Service (VFS) जैसी अंतरराष्ट्रीय वीजा प्रोवाइडर कंपनी में काम किया। फिर जर्नलिज्म को करियर बनाने के लिए उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जन संचार संस्थान(IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल ट्रेनिंग ली, जिससे उन्हें न्यूज़ जजमेंट, कंटेंट स्ट्रक्चर और मीडिया एथिक्स की गहरी समझ मिली। अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत उन्होंने APN चैनल से की, जहां कंटेंट राइटिंग और सोशल मीडिया मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभाली। यहां रहते हुए उन्होंने डिजिटल ऑडियंस के लिए ट्रेंड-आधारित स्टोरीज।
हिंदुस्तान टाइम्स के साथ सफर: 2017 में वह देसीमार्टीनी (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) से जुड़ीं और लगभग 7 सालों तक हिंदी एंटरटेनमेंट के लिए काम किया और टीम लीड भी की। इस दौरान वीडियो स्क्रिप्टिंग, एंकरिंग और टीम मैनेजमेंट की कमान संभाली। ऊषा के एंकर किए गए वीडियो सेगमेंट्स और स्पेशल सीरीज को खास पहचान मिली। 2024 से ऊषा लाइव हिन्दुस्तान में की एंटरटेनमेंट टीम के साथ जुडी हुई हैं। यहां ऊषा, बॉक्स ऑफिस एनालिसिस, OTT कवरेज, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, मूवी, वेब सीरीज रिव्यू और ब्रेकिंग न्यूज पर काम कर रही हैं।
एजुकेशन: ऊषा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ आर्ट्स में ग्रेजुएशन किया है। पॉलिटिकल साइंस में मास्टर डिग्री और फिर भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में प्रोफेशनल कोर्स किया है।
एंटरटेनमेंट पत्रकारिता और डिजिटल विजन: ऊषा का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में स्पीड के साथ-साथ सटीकता जरूरी हैं। उनका फोकस ऐसे कंटेंट पर रहता है जो न सिर्फ ट्रेंड करे, बल्कि पाठकों को भरोसेमंद और सही जानकारी भी दे। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर ऑडियंस बिहेवियर को समझकर वह हाई-रीच और हाई-एंगेजमेंट स्टोरीज तैयार करती हैं।
खासियत
मूवी और OTT रिव्यू
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन और ट्रेड एनालिसिस
बॉलीवुड न्यूज, साउथ सिनेमा और टीवी इंडस्ट्री
सेलिब्रिटी एक्सक्लूसिव इंटरव्यू
वीडियो स्क्रिप्टिंग और एंकरिंग
ब्रेकिंग और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज़
डिजिटल ऑडियंस इनसाइट्स और कंटेंट स्ट्रैटेजी
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




