
बॉयफ्रेंड संग लंदन चली गई थी अमिताभ की फिल्म की हीरोइन, डायरेक्टर ने 6 महीने किया इंतजार, मूवी निकली सुपरहिट
संक्षेप: 1979 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की इस फिल्म में हीरोइन की कास्टिंग के लिए डायरेक्टर को 6 महीने का इंतजार करना पड़ा था। दरअसल, ये हीरोइन फिल्म बीच में छोड़कर बॉयफ्रेंड संग विदेश चली गईं थीं।
1979 में रिलीज हुई अमिताभ बच्चन और शशि कपूर की फिल्म सुहाग को ऑडियंस ने जबरदस्त रिएक्शन दिया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी। लेकिन ये बात कम ही लोग जानते हैं कि इस फिल्म का मुहूर्त 1976 में ही हो गया था। लेकिनउसी दौरान देश में इमरजेंसी की स्थिति थी। ऐसे में कई सीन शूट करने पर पाबंदी थी। कम बजट की इस फिल्म के सीन सिंगापुर जैसी जगह पर शूट किए गए। वहीं कास्ट की वजह से भी फिल्म में देरी आई। बताया जाता है कि फिल्म में परवीन बाबी को लेने के लिए डायरेक्टर मनमोहन देसाई ने 6 महीने तक इंतजार किया था।

सुहाग की शूटिंग
फिल्म सुहाग ऐसी परिस्थितियों में बन रही थी, जब देश में राजनीतिक और इमरजेंसी के असर के कारण फिल्म यूनिट्स को अक्सर शूटिंग रोकनी पड़ती थी। कई सीन ऐसे थे जिन्हें भारतीय सीमाओं के अंदर शूट करना मुश्किल था, इसलिए मेकर्स को कैमरा लेकर विदेश का रुख करना पड़ा। विदेशों में शूटिंग उस समय बड़ी बात मानी जाती थी। मनमोहन देसाई ने जोखिम उठाया और कहानी के अहम हिस्से सिंगापुर और लंदन में शूट किए गए। इसी दौरान फिल्म की स्टारकास्ट भी लगातार व्यस्त थी, जिससे शूटिंग शेड्यूल बार-बार खिसकता रहा।
बॉयफ्रेंड संग विदेश चली गई एक्ट्रेस
फिल्म में परवीन बाबी की कास्टिंग हो चुकी थी। लेकिन बाद में उन्होंने अचानक डायरेक्टर मनमोहन देसाई को कहा कि वो अपने उस समय के बॉयफ्रेंड कबीर बेदी के साथ लंदन जा रही हैं। परवीन ने ये भी कहा कि उन्हें नहीं पता कि वो वापस कब लौटेंगी। ऐसे में डायरेक्टर उस रोल के लिए किसी दूसरी हीरोइन को साइन कर सकते थे। उन्होंने सिमी ग्रेवाल के नाम पर विचार भी किया। लेकिन उस किरदार के लिए एक ऐसी लड़की के चेहरे की जरूरत थी जो मॉडर्न के साथ विदेश में पढ़ी जाने वाली लगे। परवीन इस रोल के लिए परफेक्ट थीं।
6 महीने बाद वापसी
समय बीत रहा था डायरेक्टर परवीन के वापस लौटने का इंतजार कर रहे थे। ऐसे इंतजार में 6 महीनों का समय गुजर गया। 6 महीने बाद जब परवीन बाबी अचानक भारत लौटीं और मनमोहन देसाई से मिलने पहुंची, तो उन्हें उम्मीद नहीं थी कि उनका रोल अब भी बचा होगा। लेकिन डायरेक्टर ने मुस्कुराकर बताया कि यह हिस्सा आज भी सिर्फ उन्हीं के लिए रखा हुआ है। परवीन बाबी वापस आईं और अपने रोल की शूटिंग पूरी की। साल 1979 में आखिरकार सुहाग पर्दे पर रिलीज हुई और जबरदस्त हिट रही। फिल्म की कहानी, म्यूजिक,एक्टिंग के अलावा एक्टर्स की कास्टिंग भी ऑडियंस को पसंद आई।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




