
दृश्यम 3 में हुई इस धांसू एक्टर की एंट्री, अजय देवगन-अक्षय खन्ना की फिल्म में होगा सबसे अहम किरदार
अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 में एक नया एक्टर जुड़ने वाला है। इस एक्टर को फिल्म के सबसे अहम किरदार में दिखाया जाएगा। अजय देवगन की दृश्यम 3 बेहद खास होने वाली है। सस्पेंस से उठेगा पर्दा।
साल 2015 में अजय देवगन की फिल्म दृश्यम की कहानी को ऑडियंस ने जबरदस्त रिस्पांस दिया था। सस्पेंस से भरी कहानी जिसमें लीड किरदार विजय सलगांवकर अपने परिवार के लिए एक मर्डर करता है और उसके बाद जो होता है वो फिल्म की ऑडियंस जानती ही है। पहले भाग को निशिकांत ने डायरेक्ट किया था। लेकिन साल 2020 में डायरेक्टर का निधन हो गया। इसलिए जब 2022 में आई दृश्यम 2 के डायरेक्शन की जिम्मेदारी अभिषेक पाठक ने ना सिर्फ संभाली, बल्कि शानदार तरीके से निभाई भी। फिल्म दृश्यम के पहले पार्ट से लेकर अभी तक कई नए कलाकार जुड़ते आए हैं। तीसरे पार्ट में तो ये पॉपुलर एक्टर नजर आने वाला है।
सस्पेंस से पर्दा हटने वाला है
साल 2022 में अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी फिल्म दृश्यम 2 को रिलीज किया गया। इस फिल्म को मिले रिस्पांस को देखने के बाद कोई नहीं सोच सकता था कि किसी सस्पेंस से भरी कहानी का अंत ऐसा हो सकता है। दूसरे पार्ट में सौरभ शुक्ला और अक्षय खन्ना जैसे एक्टर की एंट्री हुई थी। अब मेकर्स ने एक वीडियो के साथ दृश्यम 3 की झलक दिखा दी है। इस बार कहानी में सबसे बड़े सस्पेंस से पर्दा हटने वाला है। लेकिन उससे भी खास होने वाली है फिल्म की कास्ट।
फिल्म का आखिरी हिस्सा
अजय देवगन ने एक वीडियो शेयर कर बताया है कि दृश्यम 3 का आखिरी हिस्सा अभी बाकी है। इस वीडियो में एक्टर बताते हैं कि उनके लिए सही उनका परिवार है और वो एक चौकीदार की तरह अपने परिवार की रक्षा करेंगे। दृश्यम 3 में एक बार फिर सैम के मर्डर को उठाया जाएगा। लेकिन इस बार फिल्म में पुराने चेहरों के साथ नए कलाकार भी नजर आएंगे।
ये एक्टर होगा खास
दृश्यम 3 ,में एक्टर श्रेयस तलपड़े अहम किरदार में दिखेंगे। श्रेयस को कंगना रनौत की फिल्म एमरजेंसी समेत कई फिल्मों में देखा गया है। अब उन्हें दृश्यम 3 में देखने का इंतजार हो रहा है। इसके अलावा जॉली LLB 2 में अक्षय कुमार के साथी वकील एक्टर राजीव गुप्ता भी सपोर्टिंग रोल में दिखेंगे। फिल्म की बाकी कास्ट की बात करें तो अजय देवगन के अलावा तब्बू, श्रिया शरन, अक्षय खन्ना, रजत कपूर, इशिता दत्ता, मृणाल जाधव और इंस्पेक्टर गायतोंडे के किरदार में कमलेश सावंत नजर आएंगे। ये फिल्म 2 अक्टूबर 2026 को रिलीज हो रही है।

लेखक के बारे में
Usha Shrivasलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




