बॉलीवुड का वो एक्टर, जिसने एक ही फिल्म में निभाया था 9 किरदार, खुद की थी अपनी मौत की भविष्वाणी
हमने कई फिल्मों में हीरो और हिरोइन को डबल और ट्रिपल रोल निभाते देखे हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, गोविंदा, ऋषि कपूर जैसे कई कलाकारों के नाम शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं एक एक्टर ने एक ही फिल्म में नौ किरदार निभाए हैं।

बॉलीवुड फिल्मों में डबल और ट्रिपल रोल्स तो आम बात है। हमने कई फिल्मों में हीरो और हिरोइन को डबल और ट्रिपल रोल निभाते देखे हैं। इस लिस्ट में अमिताभ बच्चन से लेकर हेमा मालिनी, धर्मेंद्र, गोविंदा, ऋषि कपूर जैसे कई कलाकारों के नाम शामिल है। लेकिन क्या आप जानते हैं बॉलीवुड का एक एक्टर ऐसा भी था, जिसने एक ही फिल्म में नौ किरदार निभाए हैं। ये एक्टर आज इस दुनिया में नहीं हैं। आइए जानते हैं कौन है वो?
ये थी वो फिल्म
हम जिस एक्टर की बात कर रहे हैं वो कोई और नहीं बल्कि दिग्गज कलाकार संजीव कुमार हैं। संजीव ने अपनी दमदार एक्टिंग के दम पर न सिर्फ इंडस्ट्री में अपनी खास पहचान बनाई, बल्कि दर्शकों के दिलों पर आज भी राज करते हैं। 'शोले' के ठाकुर बन संजीव ने अमिताभ बच्चन और धर्मेंद्र तक को टक्कर दी थी। बता दें कि साल 1974 में आई फिल्म 'नया दिन नई रात' में संजीव ने बेहद शानदार काम किया था। इस मूवी में संजीव के अपोजिट एक्ट्रेस जया भादुड़ी (जो अब जया बच्चन हैं) नजर आई थीं।
निभाया था नौ किरदार
'नया दिन नई रात' में संजीव कुमार ने एक-दो या फिर तीन नहीं बल्कि नौ रोल निभाए थे। उनका ये नौ जीवन के नौ रसों की ओर इशारा भी करते थे। इस रोल को निभाकर संजीव ने बॉलीवुड में वो काम कर दिखाया जो उनसे पहले किसी ने नहीं किया था। संजीव ने मूवी ने एक डॉक्टर से लेकर डाकू तक का रोल निभाया था। इन किरदारों को निभाकर संजीन ने एक्टिंग का अलग ही लेवल सेट किया था।
'नया दिन नई रात' की कहानी
'नया दिन नई रात' की कहानी जया भादुड़ी की है, जिन्होंने मूवी में सुष्मा का किरदार निभाया था। सुष्मा के पिता उसकी शादी करना चाहते थे, लेकिन इसके लिए वो तैयार नहीं थी। इसलिए वह घर से भाग जाती है। इस तरह उनकी जिंदगी में एक नए तरह का रोमांच शुरू होता है। इसी दौरान उसे अलग-अलग किरदार भी मिलते हैं, जिसे डॉक्टर कुरुपम से लेकर ढोंगी पंडित गोरखनाथ तक शामिल होते हैं। इस तरह फिल्म में संजीव कुमार ने इन सभी किरदारों को पूरी शिद्दत के साथ निभाया और उनके काम को खूब पसंद भी किया गया।
मूवी के बारे में
'नया दिन नई रात' को ए. भीमसिंह ने डायरेक्ट किया था। बता दें कि फिल्म साल 1964 में आई शिवाजी गणेशन की मूवी 'नवरात्रि' का रीमेक थी। इससे पहले 'नवरात्रि' का रीमेक तेलुगू में साल 1966 में बना था, जिसमें अक्किनेनी नागेश्वरा राव नजर आए थे। 'नया दिन नई रात' फिल्म में संजीव कुमार, जया भादुड़ी, नाजनीन, फरीदा जलाल, ओम प्रकाश, डेविड, ललिता पंवार, टुन टुन और मनोरमा जैसे कलाकार अहम किरदार में थे।


