
2003 में आई ये फिल्म जर्मन थ्रिलर मूवी का थी रीमेक, बॉक्स ऑफिस पर थी डिजास्टर
संक्षेप: आज हम आपको साल 2003 में रिलीज हुई उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो एक जर्मन थ्रिलर फिल्म का रीमेक थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर डिजास्टर साबित हुई थी। फिल्म में राहुल बोस लीड रोल में नजर आए थे।
आज हम आपको साल 2003 में रिलीज हुई एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जो एक 28 अवॉर्ड जीतने वाली जर्मन थ्रिलर फिल्म का रीमेक थी। ये रीमेक बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फेल हुई थी। इस फिल्म में राहुल बोस और नंदिता दास लीड रोल में नजर आए थे। हम जिस फिल्म के बारे में बता रहे हैं वो फिल्म आज ही के दिन यानी 7 नवंबर 2008 को रिलीज हुई थी।

पहचान पाए फिल्म का नाम
क्या आप पहचान पाए फिल्म का नाम? अगर नहीं, तो चलिए हम आपको बताते हैं। इस फिल्म का नाम है एक दिन 24 घंटे। फिल्म में राहुल बोस और नंदिता दास के अलावा अहमद चौधरी, विनीत कुमार, शिल्पा मेहता और पीयुष मिश्रा जैसे कलाकार नजर आए थे।
इस फिल्म का थी रीमेक
एक दिन 24 घंटे का रनटाइम 1 घंटे 35 मिनट है। यह फिल्म जर्मन थ्रिलर फिल्म रन लोला रन का रीमेक थी। रन लोला रन साल 1998 में रिलीज हुई थी। आईएमडीबी के मुताबिक, रन लोला रन ने 28 अवॉर्ड्स जीते थे।यह अपने टाइम की क्लासिक फिल्मों में से एक थी। रन लोला रन की आईएमडीबी रेटिंग 7.6 है।
बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी फिल्म
एक दिन 24 घंटे की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस डिजास्टर थी। फिल्म को अनंत बलानी ने डायरेक्ट किया था। boxofficeindia.com की मानें तो फिल्म का बजट दो करोड़ था। वहीं, फिल्म ने भारत में 39 लाख की कमाई की थी। फिल्म की आईएमडीबी रेटिंग 4 है।

लेखक के बारे में
Harshita Pandeyलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




